चमोली: बदरीनाथ धाम में बर्फबारी का जायजा लेने पहुंची बीकेटीसी और नगर पंचायत की टीम–

by | Mar 26, 2025 | चमोली, चारधाम | 0 comments

चार मई को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट, एक माह में यात्रा तैयारी पूर्ण करने की रहेगी चुनौति, नगर पंचायत ने तैयार किया तैयारियों का खाका–

जोशीमठ/गोपेश्वर, 26 मार्च 2025: सरल, सुगम और सुर​क्षित तीर्थयात्रा को लेकर बुधवार को श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति और नगर पंचायत बदरीनाथ की टीम बदरीनाथ धाम पहुंची। टीम ने बदरीनाथ धाम में बर्फबारी का जायजा लिया। आगामी चार धाम यात्राकाल 2025 में यात्रियों के सुविधा हेतु व्यवस्थाओं को सुचारू किये जाने के लिए धामों के कपाट खुलने से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में यात्रा व्यवस्थाओं को चाक चौबंद किया जा रहा है

वही पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के की पहल तथा आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पाण्डेय एवं पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे के दिशा निर्देश पर बदरीनाथ-केदारनाथ मन्दिर समिति द्वारा संचालित समस्त विश्राम गृहों/कार्यालय को सुव्यवस्थित किये जाने की कवायद शुरू हो गयी है तथा इसी क्रम में बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी के नेतृत्व में समिति का दल श्री बदरीनाथ धाम पहुंचा एवं यात्रा पूर्व तैयारियों हेतु रूपरेखा का आंकलन किया तथा अधिकारियों को निर्देशित किया।

व्यवस्थाओं की पड़ताल एवं आवश्यक सुधार हेतु बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी ने यात्रा मार्ग स्थित विश्राम गृहों कार्यालयों का निरीक्षण शुरू कर दिया है।

कार्यक्रम के अनुसार बीते कल मंगलवार बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी ने निरीक्षण शुरू किया उसके पश्चात आज बुधवार को श्री बदरीनाथ धाम में यात्रा पूर्व व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।मंगलवार को मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल यात्रामार्ग स्थित विश्राम गृह क्रमश: टिहरी, घनसाली, कर्णप्रयाग, नन्दप्रयाग, चमोली, पीपलकोटी, तथा जोशीमठ का निरीक्षण किया। जोशीमठ में कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में मुख्य कार्याधिकारी ने सभी कर्मचारियों को आगामी यात्रा की तैयारियों हेतु दिशा निर्देश दिये इस दौरान सहायक अभियंता विपिन तिवारी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चौहान,मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट सहित सभी अधिकारी कर्मचारी बैठक में मौजूद रहे।

आज प्रातः बुधवार को बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल के साथ सहायक अभियंता विपिन तिवारी सहित अधिकारियों का दल श्री बदरीनाथ धाम यात्रा पूर्व व्यवस्थाओं के निरीक्षण अवलोकन हेतु श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे बदरीनाथ मंदिर सिंहद्वार परिसर, बस टर्मिनल स्थिति स्वागत कार्यालय, समिति के विश्रामगृहों, दर्शन पथ , तप्तकुंड परिसर, अलकनंदा घाट, का निरीक्षण किया इस दौरान मुख्य कार्याधिकारी शीतकाल में श्री बदरीनाथ धाम की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मियों से मिले तथा उनका हालचाल जाना।

मुख्य कार्याधिकारी ने बताया कि श्री बदरीनाथ धाम में कही- कही एक से डेढ फीट तक बर्फ है रैन शैल्टर को थोड़ा बहुत नुकसान को छोड़ दें तो मंदिर समिति की सभी परिसंपत्तियां सुरक्षित है तथा बर्फवारी से कोई नुक़सान नही हुआ है। सहायक अभियंता विपिन तिवारी ने बताया कि बदरीनाथ मंदिर के परिसर में चारफीट तक बर्फ जमी हुई है तथा दर्शन पंक्ति में बने रैन शैल्टर कहीं कहीं पर क्षति ग्रस्त देखे गये है।

श्री बदरीनाथ धाम का भ्रमण से पहले मुख्यकार्यकारी ने योग ध्यान बदरी, पाण्डुकेश्वर मंदिर का की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। बदरीनाथ धाम में इस दौरान सहायक अभियंता विपिन तिवारी, प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट, सुपरवाइजर भागवत मेहता भी मौजूद रहे

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा हरीश गौड़ ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि 27 मार्च बृहस्पतिवार को मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल श्री नृसिंह मन्दिर, ज्योतिर्मठ कार्यालय का निरीक्षण करेंगे तथा श्री नृसिंह मंदिर ज्योर्तिमठ में दर्शन के पश्चात 28मार्च को मुख्यकार्याधिकारी श्री ओंकारेश्वर मन्दिर में दर्शन के पश्चात ऊखीमठ कार्यालय एवं बीकेटीसी के गुप्तकाशी, सोनप्रयाग, गौरीकुण्ड, कालीमठ, कलियासौड़, श्रीनगर ( गढ़वाल ) एवं रुद्रप्रयाग विश्राम गृह का निरीक्षण करेंगे।

29 मार्च को बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी पौड़ी, देवप्रयाग तथा ऋषिकेश स्थिति विश्राम गृहों चंद्रभागा विश्राम गृह तथा रेल्वे रोड स्थित चेला चेतराम विश्राम गृह का निरीक्षण करेंगे एवं कर्मचारियों अधिकारियों को दिशा-निर्देश देंगे।

अधिकारियों -कर्मचारियों को बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी के कार्यक्रम सम्बन्धितपटलों की अद्यतन् सूचना एवं पत्रावली सहित निर्धारित समय में उपस्थित रहने हेतु कहा गया है।

Latest News

चमोली: नंदानगर-थराली में आपदा पुनर्वास कार्यों की समीक्षा, जिलाधिकारी ने बढ़ाई कार्यों की रफ्तार–

जिला​धिकारी और थराली विधायक की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक, पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के दिए...

चमोली: जैठ पूजे परंपरा के तहत बामणी गांव पहुंचे श्री कुबेर जी, नंदा व उर्वशी माता मंदिरों में हुई पूजा-अर्चना–

बदरीनाथ धाम में रहा उत्साह, आस्था का माहौल, श्रद्धालुओं ने भजनों की दी शानदार प्रस्तुतियां-- श्री...

चमोली: जंगल जा रही महिला पर भालू का हमला, गंभीर घायल

कुंडबगड़ गांव के पास हुई घटना, प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर-- नंदानगर, 11 जून 2026: नंदानगर...

चमोली: विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी में लापता पर्यटक की तलाश में जुटी वन विभाग व पुलिस टीम–

फूलों की घाटी में जाने के बाद से गायब है फरीदाबाद का पर्यटक-- ज्योतिर्मठ, 11 जून 2026: विश्व...

चमोली: स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया उपजिला अस्पताल ज्योतिर्मठ का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा–

चारधाम यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता : सुबोध उनियाल-- ज्योतिर्मठ, 07...

चमोली: स्वच्छता, फॉगिंग और जनजागरूकता पर जोर, डेंगू-मलेरिया नियंत्रण को जिलाधिकारी के निर्देश–

जिला​धिकारी ने ली अंतरविभागीय समन्वय बैठक, अ​​धिकारियों को दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 07 जून 2026:...

चमाेली: विज्ञान संकाय की मांग पर छात्रों ने धरना स्थल को बनाया ‘कक्षा’, किताबें पढ़कर पूछे सवाल–

राइंकाचौनघाट में विज्ञान वर्ग शुरू करने की मांग को लेकर 14वें दिन भी जारी रहा क्रमिक धरना, आंदोलन...

जख्मी पड़ी निजमुला घाटी के गांवों को जोड़ने वाली सड़क, जरा सुध लो डीएम साब–

एक साल से काली चट्टान पर नहीं हुआ काम, अब बरसात में फिर परेशानी खड़ी करने को तैयार मनहूस चट्टान...

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने नन्दा देवी बायोडायवर्सिटी मॉनिटरिंग एक्सपीडिशन-2026 को किया रवाना–

नंदा देवी की जैव विविधता के संरक्षण और वैज्ञानिक अध्ययन की दिशा में बड़ा कदम-- ज्योतिर्मठ, 08 जून...
error: Content is protected !!