पांडुकेश्वर में रामलीला मंचन में भरत मिलाप का दृश्य देख नम हुई दर्शकों की आंखें–

by | Mar 30, 2025 | चमोली, संस्कृति | 0 comments

केवट प्रसंग ने भी मन मोहा, बड़ी संख्या में रामलीला देखने पहुंच रहे दर्शक, स्कूली बच्चों ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति–

जोशीमठ, 30 मार्च 2025: बदरीनाथ धाम के अंतिम यात्रा पड़ावपांडुकेश्वर में इन दिनों रामलीला का भव्य मंचन हो रहा है। कुबेर चौक में आयोजित रामलीला में भरत मिलाप का मार्मिक मंचन को देखकर दर्शक भी रो पड़े। श्रीराम भगवान को चौहद वर्ष का बनवास मिला है। जिसके बाद श्रीराम, लक्ष्मण और सीता जंगल की ओर चल ​दिए। इस दौरान केवट लीला का भी मनमोहक मंचन किया गया।

श्रीराम, लक्ष्मण और सीता माता केवट की नाव से जंगलों में बनवास के लिए चले जाते हैं। राम बनवास की सूचना पाकर भरत व्याकुल हो जाते हैं और जंगल की ओर दौड़पड़ते हैं। जब श्रीराम की भरत से भेंट होती है तो दोनों भाई गले मिलते हैं। भरत मिलाप के दृश्य को देख दर्शकों की आंखें भी छलक गई। भरत का अभिनय सुभम चौहान, राम आकाश मेहता, लक्ष्मण शिवम राणा, सीता उद्धव पंवार, शत्रुघन वेदांत भट्ट और सुमंत का अभिनय अभिनव पंवार ने किया।

इस मौके पर रामलीला कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र भंडारी, विनीत पंवार, राजेश मेहता, जयश्री पंवार, कैलाश नैनवाल, मंदीप भंडारी, संगीता मेहता, मनोरमा मेहता, विजया आदि मौजूद रहे। रामलीला को देखने के लिए जोशीमठ, गोविंदघाट सहित वि​भिन्न गांवों से दर्शक पहुंच रहे हैं।

Latest News

चमोली: देवाल में मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण को लेकर जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश–

जिला​धिकारी ने प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग परियोजना की समीक्षा के दौरान दिए निर्देश, पढ़ें, कैसे...

चमोली: मुख्यमंत्री के प्रति बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने जताया आभार–

गुरु पूर्णिमा पर पुजारियों को सौंपा मुख्यमंत्री का शुभकामना संदेश-- गोपेश्वर, 29 जुलाई 2026: प्राचीन...

चमोली: जिला कांग्रेस की नवगठित कार्यकारिणी का सम्मान, बांटे गए नियुक्ति पत्र–

नवनिर्वाचित पदा​धिकारियों को शॉल ओढाकर किया गया सम्मानित, संगठन को मजबूती देने का आह्वान-- गोपेश्वर...

चमोली: फूलों की घाटी पर किया पोस्टकार्ड का विमोचन–

डाक विभाग उत्तराखंड परिमंडल ने घांघरिया में किया विशेष चित्रित पोस्टकार्ड का विमोचन-- ज्योतिर्मठ, 29...

हरी झंडी: उत्तराखंड में ग्रीन मोबिलिटी को मिली नई रफ्तार, 11 स्वच्छ ईंधन आधारित वाहनों को दिखाई हरी झंडी–

लाभार्थियों को वितरित की गई पूंजीगत अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि, ई-वाहनों और चार्जिंग नेटवर्क के...

चमोली: प्राकृतिक सौंदर्य और आस्था का संगम है वसुधारा ट्रैक–

चारधाम यात्रा में बदरीनाथ पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों में से साहसी तीर्थयात्री व पर्यटक पहुंचते हैं...

होमगार्ड भर्ती: शारीरिक दक्षता परीक्षा में 69 अभ्यर्थी सफल, 88 रहे अनुपस्थित–

गोपेश्वर पुलिस मैदान में आयोजित हो रही होमगार्ड भर्ती, जोश, जज्बे के साथ पहुंच रहे अभ्यर्थी...

चमोली: ईड़ाबधाणी वार्ड पहुंचे डीएम, भारी बारिश के बाद हालात का लिया जायजा–

भू-धंसाव रोकने के लिए सिंचाई विभाग को सुरक्षा कार्य और जल निकासी सुधारने के लिए लोनिवि को दिए...
error: Content is protected !!