खेल-​खिलाड़ी: स्पोर्ट्स स्टेडियम का निर्माण बंद होने से आहत हुए युवा खिलाड़ी, प्रशासन से की हस्तक्षेप की मांग–

by | Mar 30, 2025 | खेल, रूद्रप्रयाग | 0 comments

अगस्त्यमुनि में 17 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा आधुनिक खेल स्टेडियम, निर्माण का विरोध कर रहे कुछ लोग–

अगस्त्यमुनि, 30 मार्च 2025: अगस्त्यमुनि में 17 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे आधुनिक खेल स्टेडियम के निर्माण को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग का खेल प्रेमियों और स्थानीय खिलाड़ियों ने कड़ा विरोध किया है। खिलाड़ियों ने इसे विकास विरोधी मानसिकता करार देते हुए कहा कि यह क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। युवा खिलाड़ियों ने प्रशासन से इस मामले का संज्ञान लेकर हस्तक्षेप एवं उचित कार्यवाही की भी मांग की है।

खिलाड़ियों ने जताई नाराजगी

सब-जूनियर नेशनल खेल चुके फुटबॉल खिलाड़ी अनिल बुटोला ने अगस्त्यमुनि के खेल मैदान की दुर्दशा पर दुख जताते हुए कहा कि मेले के आयोजन के बाद मैदान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। उन्होंने बताया कि अगस्त्यमुनि फुटबॉल खिलाड़ियों का गढ़ रहा है, लेकिन अत्याधुनिक मैदान के अभाव में युवा प्रतिभाओं को सही अवसर नहीं मिल पा रहा है।

खिलाड़ी ऋषभ लिंगवाल ने कहा कि स्टेडियम का विरोध करने वाले लोग हजारों खिलाड़ियों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस स्टेडियम में जनपद का पहला सिंथेटिक ट्रैक बनाया जा रहा है, जिससे एथलीटों को उच्च स्तरीय अभ्यास का मौका मिलेगा।

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयोजन के अवसर

खिलाड़ी जिया अंडोला और प्राची जोशी ने कहा कि स्टेडियम में आधुनिक सुविधाओं के साथ-साथ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजन संभव हो सकेंगे। वर्तमान में मैदान की देखरेख न होने से यहां आवारा पशु विचरण करते हैं और वाहन सीखने वाले लोग भी खेल गतिविधियों में बाधा पहुंचाते हैं।

खेल प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच

गौरतलब है कि सरकार इस स्टेडियम में ओलंपिक स्तर का 400 मीटर लंबा सिंथेटिक ट्रैक, राष्ट्रीय स्तर का फुटबॉल और बास्केटबॉल ग्राउंड विकसित कर रही है। इसके बनने से क्षेत्र के खिलाड़ियों को हर दिन अभ्यास का मौका मिलेगा और वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकेंगे। साथ ही जनपद को खेलों के क्षेत्र में नई पहचान मिलेगी।

Latest News

जगी उम्मीद: अस्थायी कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग पर सीएम का सकारात्मक आश्वासन–

बदरीनाथ धाम में आंदोलन कर रहे कर्मचारियों को जगी उम्मीद, उच्च स्तरीय बैठक में रखा जाएगा प्रकरण...

चमोली: 200 क्विंटल कीवी लेकर आजादपुर मंडी के लिए वाहन रवाना–

जिले में 800 काश्तकार 62 हेक्टेयर भूमि पर कर रहे कीवी का उत्पादन-- गोपेश्वर। उत्तराखंड के सीमांत...

चमोली: वन टाइम सेटलमेंट की मांग पर अस्थायी कर्मचारियों का आंदोलन शुरू–

बदरीनाथ मंदिर सिंहद्वार के बाहर धरना-प्रदर्शन कर की नारेबाजी, श्रीबदरीश पंचायत और बीकेटीसी सदस्यों...

उत्तराखंड: गोपेश्वर में बालिका अंडर-14 वॉलीबाल में पौड़ी बना चैंपियन–

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए रोमांचक मुकाबले, आज अंडर-17 और अंडर-19 के फाइनल...

जय बदरी-जय केदार: बदरीनाथ-केदारनाथ में उमड़ रहे श्रद्धालु, यात्रा बेहतर चल रही–

बदरीनाथ में 20.32 लाख और केदारनाथ में 17.29 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन-- गोपेश्वर। चारधाम...

अदालत से: डाकघर में जमा 28 लाख रुपये के लिए विपिन चंद्र को मिलेगा उत्तराधिकार प्रमाणपत्र–

जिला न्यायालय ने तीन डाकघर खातों सहित चार खातों में जमा धनराशि और ब्याज प्राप्त करने की दी अनुमति...

चमोली: महिला की संदिग्ध मौत में पति पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा–

पत्नी की मौत के बाद दूसरी महिला के साथ मिला पति, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा; शांति भंग में पुरसाड़ी...

चमोली: दीनदयाल स्पर्श योजना छात्रवृत्ति परीक्षा में 477 बच्चों ने लिया भाग–

गोपेश्वर में 394 और रुद्रप्रयाग केंद्र पर 83 बच्चे हुए शामिल, एक घंटे तक आयोजित हुई परीक्षा...

चमोली: जिला योजना समिति के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शुरू, 16 अक्टूबर को होगा मतदान–

जिला पंचायत के 14 और नगर निकायों के चार सदस्य चुने जाएंगे, 16 अक्तूबर को होगा मतदान गोपेश्वर, 11...
error: Content is protected !!