चमोली: दर्दनाक हादसा निजमुलासड़क पर गहरी खाई में गिरी कार, पांच सवारियों की माैत–

by | Apr 18, 2025 | चमोली, दुर्घटना | 0 comments

बरात का वाहन गाड़ी गांव के पास गिरा, भारी बारिश आंधी-तूफान के कारण पुलिस को भी देरी से मिली जानकारी–

गोपेश्वर, 18 अप्रैल 2025: निजमुला घाटी को यातायात से जोड़ने वाली एकमात्र बिरही-निजमुला मोटर मार्ग पर गाड़ी गांव के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। जिसमें पांच बराती सवार थो। पांचों की मौत की सूचना है। चमोली से पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि बरात निजमुला घाटी से लौटकर हरमनी गांव जा रही थी।

ब्यारा गांव के ग्राम प्रधान/प्रशासकवृजलाल का कहना है कि शाम करीब सात बजे गांव के कुछ लोगों ने उन्हें वाहन गिरने की सूचना दी। जिस पर वे मौके पर पहुंचे। वाहन में पांच लोग सवार थे, जो अचेत अवस्था में पड़े थे। वाहन करीब 200 मीटर नीचे खाई में गिरा।

खड़ी चट्टान से कार गिरने से उसके परखच्चे उड़ गए। उन्होंने वाहन दुर्घटना की सूचना राजस्व पुलिस के साथ ही थाना चमोली पुलिस को दी। इस स्थान पर तीन साल पहले एक जेसीबी और एक बोलेरो वाहन भी गिरा था। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी।

इधर, पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने बताया कि निजमुला घाटी में बरात से अल्टो कार लौट रही थी कि अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। वाहन में पांच लोगों की मौत हुई है। मौके पर पुलिस टीम पहुंच गई है।

किसी ने सूचना दी कि वाहन गिर गया। पांचों मृत हैं। वाहन के परखच्चे उड़ गए। जिला​धिकारी डॉ. संदीप तिवारी ने वाहन दुर्घटना का कारण ओवर स्पीड बताया है। पुलिस ने दो मृतकों की पहचान की है, जिसमें गोलिम गांव के सुरेंद्र और सुरेंद्र लाल की मौत की पु​ष्टि हुई है।

Latest News

चमोली: पीजी कॉलेज गोपेश्वर में पहाड़ी फूड फेस्टिवल, पारंपरिक व्यंजनों ने मोहा मन–

'अपणु खाणु-अपणु लगाणु, अपणी संस्कृति अपणी पच्छयाण' थीम पर बीएड विभाग का आयोजन-- गोपेश्वर, 01 अगस्त...

चमोली: जिला स्तरीय नशा मुक्ति प्रतियोगिता में युवाओं ने दिया जागरूकता का संदेश–

आठ विधाओं की प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए...

चमोली: भुलकण में चला वृहद सफाई अभियान, निगोल नदी में कूड़ा फेंकने पर जताई चिंता–

दो किलोमीटर क्षेत्र से हटाया प्लास्टिक व अन्य कचरा, तुंगनाथ क्षेत्र के व्यापारियों से नदी को...

चमोली: देवाल में मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण को लेकर जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश–

जिला​धिकारी ने प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग परियोजना की समीक्षा के दौरान दिए निर्देश, पढ़ें, कैसे...

चमोली: मुख्यमंत्री के प्रति बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने जताया आभार–

गुरु पूर्णिमा पर पुजारियों को सौंपा मुख्यमंत्री का शुभकामना संदेश-- गोपेश्वर, 29 जुलाई 2026: प्राचीन...

चमोली: जिला कांग्रेस की नवगठित कार्यकारिणी का सम्मान, बांटे गए नियुक्ति पत्र–

नवनिर्वाचित पदा​धिकारियों को शॉल ओढाकर किया गया सम्मानित, संगठन को मजबूती देने का आह्वान-- गोपेश्वर...

चमोली: फूलों की घाटी पर किया पोस्टकार्ड का विमोचन–

डाक विभाग उत्तराखंड परिमंडल ने घांघरिया में किया विशेष चित्रित पोस्टकार्ड का विमोचन-- ज्योतिर्मठ, 29...

हरी झंडी: उत्तराखंड में ग्रीन मोबिलिटी को मिली नई रफ्तार, 11 स्वच्छ ईंधन आधारित वाहनों को दिखाई हरी झंडी–

लाभार्थियों को वितरित की गई पूंजीगत अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि, ई-वाहनों और चार्जिंग नेटवर्क के...
error: Content is protected !!