चमोली: बदरीनाथ धाम आने वाले तीर्थयात्रियों को अतिथि देवो भव का सम्मान–

by | May 1, 2025 | चमोली, चारधाम | 0 comments

डीजीपी दीपम सेठ पहुंचे बदरीनाथ, धाम में किया सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण–

चमोली, 01 मई 2025: पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने बदरीनाथ धाम में सुरक्षा, यातायात, भीड़ प्रबंधन, दर्शन पंक्ति सहित अन्य व्यवस्थाओं का स्थलीय जायजा लिया। डीजीपी ने निर्देश दिए कि ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिसकर्मी व अधिकारी श्रद्धालुओं के साथ अतिथि देवो भव की भारतीय भावना के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं श्रद्धालुओं की सुविधा व सहजता को ध्यान में रखते हुए संचालित की जाएं।

बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने से पहले डीजीपी दीपम सेठ बृहस्पतिवार को बदरीनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने धाम में पुलिस द्वारा की गई सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, संचार सुविधाएं, सुरक्षा सहित अन्य का बारीकी से निरीक्षण किया। निर्देश दिए कि व्यवस्थाएं ऐसी बनाएं जिससे यहां आने वाले श्रद्धालुओं को सुखद अनुभव मिले और वे सकारात्मक संदेश लेकर जाएं। बुजुर्ग, दिव्यांग व बीमार श्रद्धालुओं के लिए मंदिर समिति से समन्वय बनाकर उनके सुगम दर्शन के लिए विशेष व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए।

सभी पुलिस कर्मी ड्यूटी पर समयबद्ध रूप से उपस्थित रहें और श्रद्धालुओं से मधुर व सम्मानजनक व्यवहार करें। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों व आईटीबीपी जवानों से सीधा संवाद किया। जवानों से उनकी तैनाती और ड्यूटी से संबंधित चुनौतियों के बारे में भी जानकारी ली। इस दौरान अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था वी मुरुगेशन, पुलिस अधीक्षक चमोली सर्वेश पंवार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Latest News

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने के लिए सेना का दल रवाना, 23 मई को खुलेंगे कपाट–

भारतीय सेना की 418 माउंटेन ब्रिगेड के जवानों के साथ सेवादारों का दल हुआ रवाना-- जोशीमठ, 15 अप्रैल...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार ने पूर्ति अधिकारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस–

गैस की समस्या को लेकर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी के साथ थी बैठक, नहीं पहुंचे पूर्ति...

चमोली: पीपलकोटी क्षेत्र के जनप्रतिनि​​धियों ने टीएचडीसी और एचसीसी पर लगाया क्षेत्र की अनदेखी का आरोप–

जिला​धिकारी से मिले जनप्रतिनि​धि, कई समस्याएं उठाई-- पीपलकोटी, 16 अप्रैल 2026: नगर पंचायत पीपलकोटी...

डबल इंजन की सौगात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया देहरादून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण–

अब दिल्ली से देहरादून अब मात्र ढाई घंटे का सफर, पीएम बोले-देश विकास की भाग्य रेखाएं बना रहा...

आस्था: त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा–

ऋषिकेश, 15 अप्रैल 2026: मंगलवार को 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची।...

रेस्क्यू: डैम साइड क्षेत्र में खाई में गिरे व्यक्ति का एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू, शव बरामद–

नई टिहरी, 14 अप्रैल 2026: पोस्ट कोटी कॉलोनी से उप निरीक्षक नरेंद्र राणा के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम...

गुप्तकाशी के जाख देवता मंदिर में आज धधकते अंगारों में नृत्य करेंगे जाख देवता–

इस अदभुत दृश्य को बढ़ी संख्या में पहुंचते हैं श्रद्धालु, देवशाल गांव के विंदवासिनी मंदिर से देव...

चमोली: नंदप्रयाग में दो दिवसीय बैसाखी मेला संपन्न, महिलाएं हुई सम्मानित–

कलश साहि​त्यिक संस्था की ओर से आयोजित किया गया कवि सम्मेलन, भाषा के संरक्षण पर दिया जोर-- नंदप्रयाग।...
error: Content is protected !!