आस्था: बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद उत्तराखंड की चार धाम यात्रा हुई शुरु–

by | May 4, 2025 | आस्था, चमोली | 0 comments

वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ श्रद्धालुओं के लिए खुले बदरीनाथ मंदिर के कपाट, 15 हजार से अ​धिक श्रद्धालु पहुुंचे–

बदरीनाथ, 04 मई 2025: आस्था, उत्साह और उमंग के साथ भू बैकुंठ बदरीनाथ मंदिर के कपाट रविवार को सुबह ठीक छह बजे वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। जय बदरीनाथ के उदघोष के साथ करीब 15 हजार तीर्थयात्रियों ने बदरीनाथ की अखंड ज्योति के साथ ही भगवान बदरीनाथ के दर्शन किए। बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही रविवार से उत्तराखंड की चारधाम यात्रा शी विधिवत रुप से शुरू हो गई है।

कपाट खुलने के मौके पर धाम में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान बदरीनाथ के दर्शन करने के बाद पहली महाभिषेक पूजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से की और देश व राज्य की सुख समृद्धि की कामना की।

बदरीनाथ मंदिर के कपाट खुलने के दौरान श्रद्धालुओं के ऊपर हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई। इसी के साथ ही बदरीनाथ मंदिर परिसर में स्थित लक्ष्मी मंदिर, गणेश मंदिर समेत आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी की पूजाएं भी शुरू हो गई हैं।

रविवार को सुबह चार बजे बीकेटीसी (बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति) के अधिकारी व कर्मचारी मंदिर परिक्रमा स्थल में पहुंचे। इसके बाद साढ़े चार बजे कुबेर जी की उत्सव डोली को दक्षिण द्वार से मंदिर के मंडप में प्रवेश कराया गया और लक्ष्मी जी की मूर्ति को उनके मंदिर में स्थापित किया गया।

सुबह साढ़े पांच बजे बदरीनाथ द्वार पूजन आयोजित होने के बाद रवि पुष्य योग में सुबह ठीक छह बजे बदरीनाथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। बदरीनाथ सिंहद्वार पर पंक्तिबद्ध होकर वेद वेदांग संस्कृत महाविद्यालय ज्योतिर्मठ के छात्रों और शिक्षकों ने विष्णु सहस्रनाम का पाठ किया। सुबह 10 बजे तक श्रद्धालुओं ने बदरीनाथ भगवान के निर्वाण (बिना श्रृंगार) दर्शन किए। इसके बाद बदरीनाथ की पहली महाभिषेक पूजा के साथ ही नित्य पूजाएं शुरू हुई।

इस मौके पर राज्यसभा सांसद और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, ज्योतिष्पीठ के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला, कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता और मंगरोली गांव के पूर्व ग्राम प्रधान तेजवीर कंडेरी, विधायक किशोर उपाध्याय, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल आदि मौजूद रहे।

Latest News

काम की बात: पांडुवाखाल-कर्णप्रयाग हाईवे पर दो दिन रात को पूर्ण रुप से बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही–

स्टील गार्डर मोटर पुल की भार क्षमता जांच के लिए चार से छह जुलाई तक रात्रि को बंद रहेगा पांडुवाखाल...

राजकाज: उत्तराखंड में बनेगी नई खेल नीति, पदक विजेताओं को खेल विभाग में मिलेगी नौकरी–

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा राष्ट्रीय खेल नीति 2025 के अनुरुप उत्तराखंड में नई खेल नीति होगी...

चमोली: ज्योतिर्मठ में चल रहा था क​थित मदरसा, हिंदूवादी संगठनों ने काटा बवाल–

ज्योतिर्मठ कोतवाली पहुंचकर पुलिस से की ​शिकायत, आक्रोश जताया-- ज्योतिर्मठ, 2 जुलाई 2026: ज्योतिर्मठ...

चमोली: उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने जिलाधिकारी-पुलिस अधीक्षक से की शिष्टाचार भेंट–

महिला सुरक्षा, जागरूकता एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर हुई सार्थक चर्चा-- गोपेश्वर:...

चमोली: दशोली में वीबी-जी रामजी योजना का शुभारंभ, 125 दिन रोजगार की गारंटी–

जनप्रतिनि​धियों और अ​धिकारियों ने देखा योजना के उद्धाटन का सीधा प्रसारण-- गोपेश्वर, 02 जुलाई 2026:...

चमोली: नंदानगर में बैंड बाजार से कुरुड़ पुल तक इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण शुरू–

पिछले लंबे समय से बदहाल ​स्थिति में थी नगर की आंतरिक सड़क, अब मिलेगी राहत-- नंदानगर, 02 जुलाई 2026:...

बदरीनाथ में श्रद्धालुओं की संख्या 14 लाख के पार, हेमकुंड साहिब में भी बढ़ रही आस्था–

केदारनाथ में अभी तक 1368170 तीर्थयात्री कर चुके भगवान केदार बाबा के दर्शन, हेमकुंड साहिब भी पहुंच...

चमोली: निजमुला सड़क पर काली चट्टान का शीघ्र करें स्थायी उपचार, जिला​धिकारी और लोनिवि के ईई से मिले जनप्रतिनिधि–

बिरही-निजमुला मोटर मार्ग पर सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने और क्षतिग्रस्त हिस्सों के सुधार की उठाई मांग...

चमोली: भुलकणा से तुंगनाथ तक तीन किलोमीटर के पैदल ट्रैक को खोलें, पथ प्रकाश की हो व्यवस्था–

भुलकणा में जनता मिलन कार्यक्रम हुआ आयोजित, ग्रामीणों ने रखीं सड़क, पार्किंग और सीवर की मांगें...
error: Content is protected !!