चमोली: गोपेश्वर में सडक से नीचे गहरी खाई में गिरे व्यक्ति का फायर सर्विस गोपेश्वर के कर्मियों ने किया त्वरित रेस्क्यू, बचाई जान–

by | May 4, 2025 | चमोली, दुर्घटना | 0 comments

कान से निकल रहा था खून, जिल अस्पताल में किया भर्ती, परिजनों के किया गया सूचित–

गोपेश्वर, 04 मई 2025: होमगार्ड गजपाल सिंह ने रविवार को फायर स्टेशन गोपेश्वर को सूचना दी गई कि फायर स्टेशन से कुछ दूरी पर एक व्यक्ति सड़क से लगभग 30 मीटर नीचे खाई में गिर गया है और अचेत अवस्था में पड़ा हुआ है।

इस सूचना की गंभीरता को देखते हुए, फायर स्टेशन गोपेश्वर के कर्मी बिना किसी देरी के तत्काल घटनास्थल पर पहुँचे, मौके पर पहुँचने पर फायर कर्मियों ने देखा कि उक्त व्यक्ति के कान से खून भी बह रहा है। फायर कर्मियों के ने सावधानी से घायल व्यक्ति का रेस्क्यू कर मौके पर ही उसे प्राथमिक उपचार दिया गया। प्राथमिक उपचार के बाद, घायल व्यक्ति को सरकारी वाहन से तत्काल जिला चिकित्सालय गोपेश्वर पहुँचाया गया ताकि उसे समय रहते आवश्यक चिकित्सीय देखभाल मिल सके।

जिला चिकित्सालय में व्यक्ति को भर्ती कराने के बाद उसके परिजनों को घटना और व्यक्ति की स्थिति के बारे में सूचित किया गया। परिजनों द्वारा उक्त व्यक्ति का नाम सुरेन्द्र निवासी गोपेश्वर बताया गया है।

Latest News

चमोली: भाई की शादी में जा रही बहनों के गहने हुए गुम, पुलिस ने रात एक बजे बैग खोजकर जीता परिवार का दिल–

खुशियों भरे सफर में छा गई चिंता, गुम हो गए ​थे₹14 लाख के जेवर, पुलिस ने ढूंढकर दिए-- चमोली। शादी की...

चमोली: शीतकालीन गद्दीस्थल गोपीनाथ मंदिर में विराजमान हुए रुद्रनाथ भगवान–

देवलधार के ज्वाला देवी मंदिर में भोग पूजा के बाद गोपेश्वर के गोपीना​थ मंदिर पहुंची डोली, अब छह माह...

चमोली: गौचर में 31 अक्टूबर से लगेगा तीन दिवसीय विशेष दिव्यांग शिविर, प्रचार रथ रवाना–

कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए होगा शिविर का आयोजन, 150 से अधिक दिव्यांगजनों का हुआ...

जय रुद्रेश: विधि-विधान से शीतकाल के लिए बंद हुए रुद्रनाथ मंदिर के कपाट–

अन्नकूट, घी और श्वेत कंबल से स्वयंभू लिंग को दी समाधि, ​शिव भक्तों ने लगाए जयकारे-- गोपेश्वर, 17...

हक की लड़ाई: मिनिस्टिरीयल कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट को विशेष कार्यालय का दर्जा देने की मांग उठाई–

विभिन्न मांगों को लेकर अधिकारी-कर्मचारियों ने कार्यबहिष्कार कर किया धरना-प्रदर्शन, जिला​धिकारी के...

चमोली: बीकेटीसी के अस्थाई कर्मचारियों ने जारी रखा आंदोलन, सीईओ को बैरंग लौटाया–

वन टाइम सेटलमेंट और समान वेतन की मांग को लेकर अस्थाई कर्मचारियों का चौथे दिन भी धरना जारी-- बदरीनाथ...

जगी उम्मीद: अस्थायी कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग पर सीएम का सकारात्मक आश्वासन–

बदरीनाथ धाम में आंदोलन कर रहे कर्मचारियों को जगी उम्मीद, उच्च स्तरीय बैठक में रखा जाएगा प्रकरण...

चमोली: 200 क्विंटल कीवी लेकर आजादपुर मंडी के लिए वाहन रवाना–

जिले में 800 काश्तकार 62 हेक्टेयर भूमि पर कर रहे कीवी का उत्पादन-- गोपेश्वर। उत्तराखंड के सीमांत...

चमोली: वन टाइम सेटलमेंट की मांग पर अस्थायी कर्मचारियों का आंदोलन शुरू–

बदरीनाथ मंदिर सिंहद्वार के बाहर धरना-प्रदर्शन कर की नारेबाजी, श्रीबदरीश पंचायत और बीकेटीसी सदस्यों...
error: Content is protected !!