आस्था: नंदप्रयाग में प्रसिद्ध कथावाचक मोरारी बापू की राम कथा सुनने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

by | May 5, 2025 | चमोली, संस्कृति | 0 comments

सीएम धामी ने कहा राम के आदर्श हमें जीवन में धर्म, करुणा, सत्य सेवा और भ​क्ति के मार्ग पर चलने की देते हैं प्रेरणा–

नंदप्रयाग, 05 मई 2025: अलकनंदा और नंदाकिनी के पवित्र संगम पर प्रसिद्ध कथावाचक मोरारी बापू रामकथा का आयोजन कर रहे हैं। रविवार को बदरीनाथ धाम के दर्शनों के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी राम कथा सुनने पहुंचे। सीएम ने कहा कि अलकनंदा और नंदाकिनी के संगम पर आयोजित राम कथा में उन्हें संतवाणी के साक्षी बनने का सुअवसर मिला है। कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की जीवनगाथा आत्मिक चेतना जागृत करने का एक माध्यम है।

राम के आदर्श हमें जीवन में धर्म, करुणा, सत्य, सेवा और भक्ति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। नंदप्रयाग में प्रसिद्ध कथावाचक मोरारी बापू राम कथा कर रहे हैं। सीएम ने कहा कि मोरारी बापू जी की अमृतवाणी से हमें जीवन को राममय बनाने की प्रेरणा मिलती है। इस दौरान मोरारी बापू ने सीएम को प्रसाद भेंट किया।

पूज्य बापू ने कथा के आरंभ में मुख्यमंत्री की सहजता और सरलता की सराहना करते हुए कहा कि व्यासपीठ राजपीठ का स्वागत करती है। मुख्यमंत्री ने बापू को आदि कैलाश में कथागान करने का अनुरोध किया। बापू ने साधु के नाते विनय किया कि अगर प्रशासनिक और पर्यावरणीय प्रतिकूलता न हो तो उत्तराखंड में हिमालय के दुर्गम स्थान हनुमान पूंछ (बंदर पूंछ) पर कथागान के लिए अनुमति मिलें तो आप वहां कथागान करना चाहते है।

नंदप्रयाग की कथा के लिए प्रशासन के उदार सहयोग के लिये और सनातन वैदिक धर्म की सेवा में लगे मुख्यमंत्री को साधुवाद दिया और कहा कि आपके नेतृत्व में उत्तराखंड का विकास हो।

Latest News

चमोली: बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की हेराफेरी का मामला गरमाया, बीकेटीसी के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी–

चार दिन में बीकेटीसी के किसी भी पदाधिकारी के बदरीनाथ न पहुंचने पर आंदोलन की दी चेतावनी-- बदरीनाथ, 10...

बहुद्देशीय शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष और एसडीएम ने सुनीं जनता की समस्याएं–

विभागों को एक माह के भीतर जनसमस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश, सड़क-पेयजल और जंगली जानवरों के आतंक...

टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक-​शि​क्षिकाओं ने किया प्रदर्शन–

टीईटी की बाध्यता खत्म करने व पुरानी पेंशन लागू करने का मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन-- गोपेश्वर, 10...

चमोली: आशा कार्यकर्ताओं और फैसिलिटेटरों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन–

रैली निकालकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, कलेक्ट्रेट में सीएमओ का घेराव कर उठाई विभिन्न मांगें...

चमोली: भारी बारिश की चेतावनी पर चमोली के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में आज अवकाश–

विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घो​षित, आंगनबाड़ियों का संचालन भी रहेगा बंद-- गोपेश्वर, 09 जुलाई...

चमोली: चमोली जिले की सात ग्राम पंचायत काे छोड़कर 608 गांवों में उप प्रधान के लिए होंगे चुनाव–

15 जुलाई को होगा निर्वाचन, उसी दिन नामांकन, मतदान व मतगणना का कार्य होगा संपन्न-- गोपेश्वर, 08 जुलाई...

चमोली: नौ वर्षों की उल्लेखनीय सेवाओं के बाद डॉ. ममता को दी भावभीनी विदाई–

नगरवासियों और सामाजिक संगठनों ने किया सम्मानित, नर्सिंग कॉलेज को प्रदेश के अग्रणी संस्थानों में...

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण: आरोपी कर्मचारी की ड्यूटी बदली, कांग्रेस ने बीकेटीसी भंग करने की उठाई मांग–

जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रोटोकॉल और थाली भेंट गणना कार्य से हटाया गया कर्मचारी, विभिन्न...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी उक्रांद में शामिल, बदरीनाथ विधानसभा में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी–

सांस्कृतिक, राज्य आंदोलन और ​शिक्षा जगत से जुड़ने के बाद अब राजनीति के सफर पर आगे बढ़े केके ​डिमरी...
error: Content is protected !!