चमोली: अपवित्र मन नर्क है, पवित्र मन स्वर्ग है: मोरारी बापू–

by | May 9, 2025 | आस्था, चमोली | 0 comments


बापू ने राष्ट्र की वर्तमान ​स्थिति पर कहा एक ओर उन्माद है तो एक ओर उत्साह, राष्ट्र गौरव और राष्ट्र प्रेम है–नंदप्रयाग, 09 मई 2025: शुक्रवार को रामकथा के सातवें दिन के प्रारंभ में पूज्य बापू ने राष्ट्र की वर्तमान स्थिति पर संकेत करते हुए कहा कि एक ओर उन्माद है, एक ओर उत्साह है, राष्ट्र गौरव और राष्ट्र प्रेम है। बापू ने कहा कि हम स्वयं हमारी यात्रा की सब से बड़ी बाधा है।

हमारा स्वभाव ही हमारी बाधा है। परिस्थिति बदलने से कुछ नहीं होगा, मनस्थिति बदलनी होगी। सवाल हमारे बदलने का है, गांव, स्थान या स्थिति का सवाल नहीं है। आनंद तो बरस ही रहा है। बात केवल इतनी है कि हम मन:स्थिति बदलें।

नर्क की अपनी परिभाषा देते हुए बापू ने कहा कि अपवित्र मन ही नर्क है। अपवित्र बुद्धि और अपवित्र चित्त नर्क है। मन की पवित्रता स्वर्ग है।

अपवित्र मन से, मलिन मति से और विक्षिप्त चित्त से अहंकार को बल मिलता है।

तुलसीदासजी कहते है कि “निर्मल मन जन सो मोही पावा। मोहे कपट छल छिद्र न भावा।। “मानस के आधार पर पूज्य बापू ने बताया कि शंकराचार्यजी जिसे परानंद – पूर्णानंद कहते है उसे तुलसीदासजी अति आनंद कहते है। सुख की गीनती होती है, आनंद बेहिसाब होता है।

बापू ने कहा कि इष्ट ग्रंथो का स्पर्श मंगल है, निर्दोष बालक के सिर पर स्पर्श करना मंगल है, तुलसी के गमले का स्पर्श मंगल है। गाय माता का स्पर्श मंगल है, पादुका का स्पर्श और सद्गुरु ने दी हुई चीज का स्पर्श मंगल होता है। भजनानंदी बुद्ध पुरुष की माला को छूना परम मंगल स्पर्श है।

आकाश में खिले पूर्ण चंद्र के दर्शन का आनंद पूर्णानंद है और पूर्ण चंद्र के चित्र को देखकर आनंदित होना शून्यानंद है।

हरिनाम संकीर्तन के बाद कथा के क्रम में प्रवेश करते हुए पूज्य बापू ने गुरु वसिष्ठ द्वारा चारों भाईओ के नामकरण और चारों नामो के आध्यात्मिक अर्थ समजाये। नाम तीन प्रकार के होते है- व्यक्तिगत, वंशीय और वैश्विक। राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न वैश्विक नाम है।

विश्वामित्रजी का आगमन, राम लक्ष्मण को यज्ञ रक्षा हेतु ले जाना, यज्ञ रक्षा के बाद अहल्या उद्धार, जनकपुर में आगमन, पुष्पवाटिका में राम सिता मिलन, स्वयंवर में धनुष्य भंग, परशुरामजी का आगमन और विदाई, चारों भाईओं के ब्याह के बाद अयोध्या गमन और विश्वामित्रजी की विदाई के साथ बालकांड को समाप्त करते हुए पूज्य बापू ने आजकी कथा में अपनी वाणी को विराम दिया।

Latest News

काम की बात: पांडुवाखाल-कर्णप्रयाग हाईवे पर दो दिन रात को पूर्ण रुप से बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही–

स्टील गार्डर मोटर पुल की भार क्षमता जांच के लिए चार से छह जुलाई तक रात्रि को बंद रहेगा पांडुवाखाल...

राजकाज: उत्तराखंड में बनेगी नई खेल नीति, पदक विजेताओं को खेल विभाग में मिलेगी नौकरी–

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा राष्ट्रीय खेल नीति 2025 के अनुरुप उत्तराखंड में नई खेल नीति होगी...

चमोली: ज्योतिर्मठ में चल रहा था क​थित मदरसा, हिंदूवादी संगठनों ने काटा बवाल–

ज्योतिर्मठ कोतवाली पहुंचकर पुलिस से की ​शिकायत, आक्रोश जताया-- ज्योतिर्मठ, 2 जुलाई 2026: ज्योतिर्मठ...

चमोली: उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने जिलाधिकारी-पुलिस अधीक्षक से की शिष्टाचार भेंट–

महिला सुरक्षा, जागरूकता एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर हुई सार्थक चर्चा-- गोपेश्वर:...

चमोली: दशोली में वीबी-जी रामजी योजना का शुभारंभ, 125 दिन रोजगार की गारंटी–

जनप्रतिनि​धियों और अ​धिकारियों ने देखा योजना के उद्धाटन का सीधा प्रसारण-- गोपेश्वर, 02 जुलाई 2026:...

चमोली: नंदानगर में बैंड बाजार से कुरुड़ पुल तक इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण शुरू–

पिछले लंबे समय से बदहाल ​स्थिति में थी नगर की आंतरिक सड़क, अब मिलेगी राहत-- नंदानगर, 02 जुलाई 2026:...

बदरीनाथ में श्रद्धालुओं की संख्या 14 लाख के पार, हेमकुंड साहिब में भी बढ़ रही आस्था–

केदारनाथ में अभी तक 1368170 तीर्थयात्री कर चुके भगवान केदार बाबा के दर्शन, हेमकुंड साहिब भी पहुंच...

चमोली: निजमुला सड़क पर काली चट्टान का शीघ्र करें स्थायी उपचार, जिला​धिकारी और लोनिवि के ईई से मिले जनप्रतिनिधि–

बिरही-निजमुला मोटर मार्ग पर सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने और क्षतिग्रस्त हिस्सों के सुधार की उठाई मांग...

चमोली: भुलकणा से तुंगनाथ तक तीन किलोमीटर के पैदल ट्रैक को खोलें, पथ प्रकाश की हो व्यवस्था–

भुलकणा में जनता मिलन कार्यक्रम हुआ आयोजित, ग्रामीणों ने रखीं सड़क, पार्किंग और सीवर की मांगें...
error: Content is protected !!