निराश्रितों की मदद को आगे आए ये शिक्षक, छह निराश्रित, निर्धन छात्र-छात्राओं के शिक्षा की उठाई जिम्मेदारी–

by | Sep 18, 2021 | चमोली, रचनात्मक, शिक्षा | 0 comments

 पोखरी। विकासखंड पोखरी के राजकीय इंटर कॉलेज गोदली के ‌पर्यावरण ‌प्रेमी शिक्षक व पेड वाले गुरुजी धन सिंह घरिया ने आर्थिक रूप से कमजोर छह बालक और बालिकाओं की पढ़ाई का जिम्मा उठाया है। उन्होंने इन छात्र-छात्राओं को पठन पाठन सामग्री (स्कूल बैग, कापी, जूते, पेन, कलर आदि) वितरित करते हुए कहा कि पूरे साल इनकी पढ़ाई पर आने वाला सारा खर्चा वह खुद वहन करेंगे। जिसमें १२वीं की जमुना, ११वीं की मधु, ९वीं की अंजली और मुस्कान, १०वीं की अर्चना और ११वीं के अशोक विपुल शमिल हैं। शिक्षक धन सिंह घरिया द्वारा प्रतिवर्ष निर्धन और निराश्रित छात्र-छात्राओं की पढ़ाई का खर्च उठाते हैं। वे अभी तक 40 से अधिक बच्चों को सहायता उपलब्ध करा चुके हैं। शिक्षक घरिया ने निराश्रित और निर्धन छात्र-छात्राओं की मदद के लिए आम लोगों को भी आगे आने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कई निराश्रित बच्चे निर्धनता के कारण अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाते हैं। ऐसे बच्चों को हमेशा मदद देनी चाहिए। 

Latest News

पीपलकोटी से भीमतला तक यूकेडी का जनसंपर्क अभियान, जनता से मिला समर्थन का भरोसा–

पूर्व कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने किया जन संपर्क तेज, सैनिक प्रकोष्ठ के लोगों के साथ गांव-गांव...

धर्म और आस्था को ठेस पहुंचाने वाला कोई कृत्य स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री धामी–

चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाह फैलाने वालों पर...

चमोली: 200 मुर्गियों से बदली तकदीर, सल्ला-रेतोली गांव की सुमन बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल–

रीप परियोजना के सहयोग से खड़ा किया सफल उद्यम, 200 मुर्गियों से हर माह 18 हजार रुपये तक की आय...

रुद्रप्रयाग: नगरासू के दमदमा साहिब गुरुद्वारे से उतरे निहंग, चार दिन बाद खत्म हुआ गतिरोध–

रुद्रप्रयाग:नगरासू के दमदमा साहिब गुरुद्वारे से उतरे निहंग, चार दिन बाद खत्म हुआ गतिरोध-- पंजाब से...

घूनी, रामणी और पडेरगांव के ग्रामीण हुए एकजुट, अब आमरण अनशन की तैयारी–

तहसील प्रशासन को सौंपा अल्टीमेटम, कहा 30 जून तक नहीं मानी मांग तो एक जुलाई से शुरू कर देंगे अनशन...

तैयारी: चमोली की तीनों विधानसभा सीटों पर पूरे दमखम से चुनाव लड़ेगा उक्रांद–

संगठन मजबूती और चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा, प्रत्याशियों के नामों का पैनल केंद्रीय कार्यकारिणी को...

“स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम के साथ चमोली में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वांअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस–

गोपेश्वर पुलिस ग्राउंड में हजारों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, 83 वर्षीय पूर्व सैनिक को किया...

चमोली: चारधाम यात्रा में दवा आपूर्ति रहेगी सुचारु, औष​धि निरीक्षण हार्दिक भट्ट ने दिए मेडिकल स्टोरों को सख्त निर्देश–

यात्रियों के लिए 24 घंटे जीवनरक्षक दवाएं उपलब्ध रखने, नार्कोटिक्स दवाओं की बिक्री पर निगरानी बढ़ाने...

चमोली: गैर टंगसा में ‘हमरु मुल्क, हमरु क्षेत्र ट्रस्ट’ का शुभारंभ, शिक्षा से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक करेंगे कार्य–

ट्रस्ट समिति का हुआ गठन, दर्शन सिंह बर्त्वाल को दी गई अध्यक्ष की जिम्मेदारी, निर्धन, मेधावी छात्रों...
error: Content is protected !!