पोखरी। विकासखंड पोखरी के राजकीय इंटर कॉलेज गोदली के पर्यावरण प्रेमी शिक्षक व पेड वाले गुरुजी धन सिंह घरिया ने आर्थिक रूप से कमजोर छह बालक और बालिकाओं की पढ़ाई का जिम्मा उठाया है। उन्होंने इन छात्र-छात्राओं को पठन पाठन सामग्री (स्कूल बैग, कापी, जूते, पेन, कलर आदि) वितरित करते हुए कहा कि पूरे साल इनकी पढ़ाई पर आने वाला सारा खर्चा वह खुद वहन करेंगे। जिसमें १२वीं की जमुना, ११वीं की मधु, ९वीं की अंजली और मुस्कान, १०वीं की अर्चना और ११वीं के अशोक विपुल शमिल हैं। शिक्षक धन सिंह घरिया द्वारा प्रतिवर्ष निर्धन और निराश्रित छात्र-छात्राओं की पढ़ाई का खर्च उठाते हैं। वे अभी तक 40 से अधिक बच्चों को सहायता उपलब्ध करा चुके हैं। शिक्षक घरिया ने निराश्रित और निर्धन छात्र-छात्राओं की मदद के लिए आम लोगों को भी आगे आने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कई निराश्रित बच्चे निर्धनता के कारण अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाते हैं। ऐसे बच्चों को हमेशा मदद देनी चाहिए।
निराश्रितों की मदद को आगे आए ये शिक्षक, छह निराश्रित, निर्धन छात्र-छात्राओं के शिक्षा की उठाई जिम्मेदारी–
by laxmi Purohit | Sep 18, 2021 | चमोली, रचनात्मक, शिक्षा | 0 comments

Latest News
दो साल बाद भी धीमी गति से चल रहा काम, फरवरी से दोबारा शुरू होगा डामरीकरण-- नंदानगर, चमोली, 24 नवंबर...
ढोल-दमाऊं की थाप पर जीवंत हुईं पहाड़ की धार्मिक परंपराएं, जल कलश यात्रा में उमड़े श्रद्धालु...
धाम में मजबूत हो रहीं नागरिक सुविधाएं, नगर पंचायत ने विकसित किया स्वावलंबन का मॉडल, इस वर्ष 1.57...
अभियान के प्रथम चरण में 24 हजार 705 बच्चों पिलाई गई पोलियो की खुराक-- गोपेश्वर, 22 नवंबर 2026: पल्स...
लोगों के सब्र का बांध टूटने लगा, आंदोलन तेज करने की चेतावनी; शासनादेश और वित्तीय स्वीकृति मिलने तक...
पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना में काम करने आया था, ज्वाइनिंग से पहले हुआ हादसा-- पीपलकोटी।...
यूनिवर्सिटी ऑफ केंट के दीक्षांत समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए चांसलर ने किया सम्मानित...
कर्णप्रयाग के उमा देवी मंदिर में पारंपरिक रीति-रिवाजों से किया विवाह, सादगीपूर्ण आयोजन बना चर्चा का...
21 नवंबर तक चलेंगे विवाह के कार्यक्रम, प्रसिद्ध लोक गायकों की सांस्कृतिक संध्या भी होगी आयोजित...
