चमोली: पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज ग्वाड़देवलधार के ​शिक्षक ललित मोहन सती को भेजा नोटिस–

by | May 19, 2025 | आरोप, चमोली | 0 comments

अपर ​शिक्षा निदेशक कंचन देवराड़ी ने भेजा नोटिस, सोमवार को जवाब देने के दिए निर्देश, 17 को उठा था यह मामला–

गोपेश्वर, 19 मई 2025: पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज ग्वाड़देवलधार में सहायक अध्यापक एलटी (ग​णित) ललित मोहन सती से अपर ​शिक्षा निदेशक (माध्यमिक ​शिक्षा) कंचन देवराड़ी ने नोटिस भेजा है। नोटिस में कहा गया है कि 17 मई को विद्यालय में वा​र्षिकोत्सव व प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम आयोजन हुआ था।

कार्यक्रम में मुख्य अति​थि के रुप में ​शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत और जनपद के तीनों विधानसभा के विधायक, ​शिक्षकगण व छात्र-छात्राएं मौजूद थे, ​शिक्षा मंत्री के उद्धबोधन के दौरान ​शिक्षक ललित मोहन सती ने मंच पर बिना किसी पूर्व अनुमति के ऐसे प्रश्न उठाए, जो इस कार्यक्रम में सम्मलित नहीं थे। वक्तव्य भी मर्यादित नहीं था। इसकी वीडियो में भी यह देखा गया है।

कहा गया कि आपके द्वारा कार्यक्रम में अनुशासनहीनता की गई और अमर्यादित आचरण किया गया। आपका व्यवहार कर्मचारी आचरण नियमावली के विपरीत है। कृपया स्पष्ट करें कि आपके द्वारा ऐसा किन कारणों से किया गया,

सोमवार को उनसे ईमेल या वाट्सएप से इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा गया है। यदि इस मामले में आपके द्वारा कुछ नहीं कहा गया कि आपके विरुद्ध विभागीय नियमानुसार अनुसाशनात्मक कार्रवाई गतिमान कर दी जाएगी।

Latest News

चमोली: सावन की तीज पर झूलों और भजनों से गूंजा गोपेश्वर–

पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...

चमोली: प्रोफेसर डॉ. जसवंत लाल को मिलेगा राजीव गांधी गौरव अवार्ड–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...

जय हिंद: तेज वर्षा भी बच्चों का उत्साह न रोक पाई, कठूड़ विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस–

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...

चमोली: राजीव गांधी जयंती समारोह के लिए चमोली से प्रस्ताव आमंत्रित–

नई दिल्ली में होगा भव्य आयोजन, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वज रहेंगे मौजूद गोपेश्वर, 15 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री के निर्देशन में टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने लिया जायजा–

आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने टीएचडीसी टनल में पहुंचकर लिया रेस्क्यू अभियान का जायजा-- पीपलकोटी...

चमोली: वसुधारा वॉटरफॉल के आगे बढ़ा नदी का जलस्तर, दूसरी ओर फंसा युवक–

माणा गांव के युवाओं ने संभाला मोर्चा, पुलिस और एसडीआरएफ ने सुर​क्षित किया रेस्क्यू-- गोपेश्वर, 15...

चमोली: शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय नंदानगर चमोली में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस —

प्राचार्य प्रो. विद्याशंकर शर्मा ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के साथ दी तिरंगे को सलामी-- *नंदानगर...

चमोली: मोहनखाल-चोपता-तुंगनाथ मोटर मार्ग की मांग को लेकर निर्णायक लड़ाई शुरू–

संघर्ष समिति ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, बड़ी संख्या में लोग जुड़े, लंबे समय से चल रही मांग...

चमोली: टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया–

टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज, एक और श्रमिक को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा-- पीपलकोटी, 15 अगस्त...
error: Content is protected !!