चमोली: मानसून सीजन की तैयारियों में जुटा चमोली जिला प्रशासन, जिला​धिकारी ने ली अ​धिकारियों की बैठक–

by | May 23, 2025 | चमोली, प्रशासन, बैठक | 0 comments

दिए निर्देश, अगर सड़कों के किनारे से समय पर मलबा नहीं हटा तो आपदा एक्ट में करेंगे कार्यवाही–

गोपेश्वर, 23 मई 2025: जिला​धिकारी संदीप तिवारी ने मानसून सीजन की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को अ​धिकारियों की बैठक ली। जिला​धिकारी ने सभी सड़क निर्माण दायी संस्थाओं को सडकों का मलबा हटाने व नालियों की सफाई करने के निर्देश दिए। पीएमजीसवाई पोखरी और एनपीसीसी द्वारा मलबा हटाने को लेकर की जा रही कार्यवाही पर नाराजगी जताते हुए कहा कि अगर समय से मलबा नहीं हटाया गया तो आपदा एक्ट में कार्यवाही की जाएगी।

उन्होंने सभी खण्ड विकास अधिकारियों, सभी नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को अपने क्षेत्रान्तर्गत मानसून अवधि में नियमित अंतराल में नालियों की सफाई करने, विगत वर्षो में जिन क्षेत्रों में जल बहाव हुआ है उन पर विशेष निगरानी रखने व जल के प्राकृतिक बहाव में अतिक्रमण से हो रहे अवरोध को हटाने को लेकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्देशित किया कि कूड़े को परोपर तरीके से निस्तारण किया जाए, नालियों में कूड़ा ना जाए।

वहीं मानसून में जिन स्थानों पर ज्यादा जल भराव होता है उन स्थानों को चिन्हित करते हुए लोगों को शिफ्ट करने को लेकर भवन चिन्हित करने के निर्देश दिए। उन्होंने एसडीएम जोशीमठ को मारवाड़ी से जोशीमठ तक नालियों में लोहे के तार वाली जाली लगाने को लेकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

सिंचाई विभाग को मानसून से पहले नहर व नालों की साफ सफाई करने के साथ ही सिंचाई खण्ड थराली को पन्तीगदेरे के मलबा निस्तारण को लेकर कार्यवाही करने और सिंचाई खण्ड गोपेश्वर को बुरालीगदेरे का कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।

Latest News

चमोली: एससीएसटी एक्ट के साथ ही मारपीट, जान से मारने की धमकी देने पर पति, पत्नी व बेटे के ​खिलाफ मुकदमा–

भवन निर्माण कार्य के दौरान हुआ भूमि विवाद, हवाई फायरिंग भी झोंकी, पुलिस मामले की जांंच में जुटी...

चमोली: अंकित भंडारी को सौंपी प्रबंधक संगठन के अध्यक्ष की जिम्मेदारी–

अशासकीय विद्यालय प्रबंधक संगठन की कर्णप्रयाग में हुई बैठक, कई मुद्दों पर हुई चर्चा-- चमोली, 10...

साबाश: चमोली और रुद्रप्रयाग जनपद के अव्वल छात्र-छात्राओें को डाक विभाग ने किया सम्मानित–

सुभाग, ह​र्षित और अक्षत को मिली दीन दयाल स्पर्श छात्रवृ​त्ति परीक्षा का सम्मान, डाक अधीक्षक ने किया...

चमोली: चारधाम यात्रा से पहले चमोली में सात स्थानों पर मॉक ड्रिल–

जिला​धिकारी समेत आला अ​धिकारियों ने आपदा कंट्रोल रुम से परखी मॉक ड्रिल की व्यवस्थाएं-- गोपेश्वर, 10...

चमोली: निजमुला घाटी के वन पंचायतों में माइक्रोप्लान के तहत होने वाले कार्यों पर बनीं सहमति–

चारा प्रजाति का पौधरोपण वना​ग्नि से वन सुरक्षा और जल संरक्षण के संवर्द्धन पर भी हुई बात...

चमोली: विवाह समारोह के लिए मिलेंगे दो व्यावसायिक सिलिंडर, जिला प्रशासन देगा अनुमति–

विवाह समारोह के लिए एलपीजी गैस आवंटन के लिए दस प्रतिशत एसओपी की गई निर्धारित, पढ़ें पूरी खबर...

चमोली: प्ला​स्टिक मुक्त होगी बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा, अ​भियान के रुप में लेगा जिला प्रशासन–

जिला​धिकारी ने अ​धिकारियों के साथ बैठक कर इसके लिए अ​भियान चलाने के दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 09...

चमोली: नौ मई को जनपद के सभी न्यायालयों में आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत–

चमोली जिला न्यायालय के साथ ही तहसीलों की न्यायालयों में भी आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत...

चमोली: जिलाधिकारी ने गोपेश्वर और कर्णप्रयाग में जल निकासी व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए निर्देश–

शहरों में जल भराव की समस्या के स्थाई समाधान स्वच्छता व्यवस्था और जल निकासी की समुचित व्यवस्था पर हुई...
error: Content is protected !!