साहित्य का सम्मान: कलम क्रांति साहि​​त्यिक मंच ने 51 साहित्यकारों को मां सरस्वती सम्मान 2025 से किया सम्मानित–

by | May 25, 2025 | चमोली, रचनात्मक, सम्मान | 0 comments

वि​​भिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को भी किया गया सम्मानित, काव्य गोष्ठी भी हुई आयोजित–

गोपेश्वर, 25 मई 2025: जिला पंचायत सभागार गोपेश्वर में आयोजित समारोह में कलम क्रांति साहित्यिक मंच ने वि​भिन्न जनपदों के 51 साहित्यकारों के साथ ही वि​भिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को भी मां सरस्वती सम्मान 2025 से सम्मानित किया। इस दौरान काव्य गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। बालखिला की महिला मंगल दल की महिलाओं ने ढोल-दमाऊं के साथ पौणा नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां भी दी।

समारोह का शुभारंभ अखिल भारतीय साहित्य परिषद के प्रदेश अध्यक्ष सुनील पाठक, उत्तराखंड आंदोलनकारी शिक्षिका मनीषा रावत, लेखक व ​शिक्षक संदीप रावत, ​शि​क्षिका व मोटिवेशनल स्पीकर बबीता थपलियाल ने किया।

कार्यक्रम में जागर गायिका पम्मी नवल, पर्यावरण प्रेमी शिक्षक धन सिंह घरिया, अक्षत नाट्य संस्था के अध्यक्ष विजय वशिष्ठ, साहित्यकार दीपक पुरोहित सहित 51 साहित्यकार व रंगमंच से जुड़े लोगों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले 50 लोगों को भी सम्मानित किया गया।

मंच की अध्यक्ष शशि देवली ने कहा कि 2018 से कलम क्रांति साहित्यिक मंच की ओर से साहित्यिक गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। कोविड काल में मंच की ओर से जगह-जगह जन जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर बच्चीराम उनियाल, शिक्षिका बबीता थपलियाल, ऊषा रावत, सुनील नाथन, मोहन सिंह नेगी आदि मौजूद रहे। मंच संचालन डॉ. डीएस नेगी, हिमांशु थपलियाल और लोकेश रावत ने संयुक्त रुप से किया। इस दौरान बाल​खिला की मातृश​क्ति ने मांगल गीत गए और स्कूली छात्राओं ने स्वागत गीत की शानदार प्रस्तुतियां दी।

Latest News

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...

चमोली: बंड विकास संगठन ने उठाई टीएचडीसी टनल हादसे में उचित मुआवजे की मांग–

कहा, मृतक और घायल श्रमिकों के परिवारों को पर्याप्त सहायता देने के लिए प्रशासन करे हस्तक्षेप...

प्राणमति गांव के ग्रामीणों ने दी चेतावनी, सड़क के लिए करेंगे चुनाव बहिष्कार–

जिला​धिकारी को सौंपा जनप्रतिनि​धियों ने अल्टीमेटम, जताई नाराजगी, कहा, आज भी सात किलोमीटर की लंबी...

उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा, दो दिन मुफ्त सफर–

28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में प्रदेश के भीतर नहीं देना होगा किराया, शासन ने जारी किए आदेश...

उत्तराखंड: विकास और संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं: सीपी राधाकृष्णन–

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आईजीएनएफए में आईएफएस के अ​धिकारियों को किया संबो​धित-- देहरादून, 19...

चमोली: स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की राह आसान बनाने को बैंकों को दिए निर्देश–

सरकारी ऋण योजनाओं में तेजी लाएं बैंक, लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करें-- गोपेश्वर, 19 अगस्त...

चमोली: आवारा कुत्तों के आतंक से 10 स्कूलों में 23 अगस्त तक अवकाश–

नारायणबगड़ और नलगांव क्षेत्र के विद्यालयों में 20 से 23 अगस्त तक छुट्टी, ऑनलाइन पढ़ाई के निर्देश...

चमोली: आरक्षित वन भूमि पर गैर वानिकी कार्य मिले तो होगी कार्रवाई, एसआईटी गठित–

आरक्षित वन भूमि के गैर-वानिकी उपयोग पर होगी कड़ी कार्रवाई, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 19...
error: Content is protected !!