यहां महिला पुजारी करतीं हैं भगवान विष्णु का श्रृंगार, चमोली ‌जनपद में है यह दिव्य मंदिर

by | Jul 15, 2021 | चमोली, धर्म | 0 comments

-चमोली। चमोली जनपद के उर्गम घाटी में स्थित फ्यूंलानारायण मंदिर में महिला द्वारा भगवान विष्णु का श्रृंगार किया जाता है। शुक्रवार को विधि विधान से फ्यूंला नारायण मंदिर के कपाट श्रद्घालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।  ग्यारह हजार फीट की ऊंचाई पर जोशीमठ ब्लाक के कल्प क्षेत्र में स्थित है फ्यूंलानारायण का 500 वर्ष प्राचीन मंदिर। इस मंदिर की खासियत यह है कि मंदिर में विराजमान भगवान नारायण को तीनों पहर गाय के ताजे दूध व मक्खन का भोग लगाया जाता है। ग्रामीण प्रतिदिन अपने घरों से इस मंदिर में दूध व मक्खन अर्पित करते हैं। मान्यता है कि दूध व मक्खन भगवान नारायण को चढ़ाने से क्षेत्र में खुशहाली व समृद्धि मिलती है। खास बात यह है कि इस मंदिर के पुजारी भेंटा, भर्की, पिलखी, ग्वाणा, अरोसी के राजपूत होते हैं। प्रत्येक वर्ष एक गांव से पुजारी के लिए एक परिवार का नंबर लगाया जाता है। कपाट खुलने से लेकर बंद होने तक उसी परिवार का सदस्य इस मंदिर में पूजा करता है। महिला द्वारा भगवान फ्यूंला नारायण का फूलों से श्रृंगार किया जाता है। इस वर्ष भगवान फ्यूला नारायण की पूजा हरीश सिंह चौहान और श्रृंगार गोदांबरी देवी की ओर से की जाएगी। मंदिर को फ्यूलानारायण फ्रेंड्स क्लब के द्वारा फूलो से सजाया जा रहा है। इस दौरान मंदिर के आसपास सफाई अभियान भी किया गया।उर्गम घाटी में सिथित 10 हजार फिट ऊँचे उच्च हिमालयी बुग्याल में विराजित भगवान फूलनारायण के कपाट इस वर्ष शुक्रवार को खोल दिये जायेंगे। यहाँ पौराणिक काल से परम्परा रही है कि यहां पुजारी महिलाएं फ्यूलाण रूप में  भगवान का श्रृंगार फूलो से करती है।  भगवान फ्यूंला नारायण का मंदिर अत्यन्त रमणीक और मनमोहक है। मंदिर के कपाट खुलने पर भगवान श्री हरि नारायण के स्नान के बाद  पुष्पों से भव्य श्रृंगार किया जाता है। इससे पूर्व गाँव के लोग अपनी दुधारू गायों और अन्य पशुओ को लेकर फ्यूंला नारायण धाम पहुँच रहे हैं और इन्हीं दुधारू गायों के दूध और मक्खन का भगवान फ्यूला नारायण को नित्य भोग लगाया जाता है। स्थानीय निवासी उजागर फर्स्वाण का कहना है कि इस बार भगवान नारायण का श्रृंगार गोदांबरी देवी करेंगी। उन्होंने बताया कि भगवान के मंदिर को कपाट खुलने से पूर्व फूलो  से सजाया जा रहा है इसके साथ ही आसपास सफाई की जा रही है।फ्यूंला नारायण मंदिर के कपाट परंपरा के अनुसार  श्रवण संक्रांति को खुलते हैं व डेढ़ माह बाद नंदा अष्टमी को बंद कर दिए जाते हैं। भेटा,भर्की, गवाणा व अरोशी सहित उर्गम घाटी के दर्जनों गांवों के लोग व मंदिर में हक-हकूकधारी हैं। 

Latest News

उत्तराखंड: यहां पिछले करीब एक साल में घट गए 4,53,459 मतदाता, नौ लाख मतदाताओं की नहीं हो पाई मैपिंग–

मुख्य निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, उत्तराखंड में घट गए लाखों मतदाता, पढ़ें, क्या है वजह-- देहरादून...

उत्तराखंड के पांच जिलों में तूफान और बिजली गिरने का येलो अलर्ट–

कई क्षेत्रों में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं तेज हवाएं, प्रशासन ने अनावश्यक...

चमोली: जिला प्रशासन के सहयोग से दो गंभीर बीमार तीर्थयात्रियों को हेलिकॉप्टर से भेजा एम्स–

स्थानीय के साथ ही तीर्थयात्रियों के लिए संजीवनी साबित हो रहे चमोली जिला प्रशासन के इंतजाम-- चमोली...

राहत: अब घर बैठे करें राशन कार्ड ई-केवाईसी, भारत सरकार ने लॉन्च किया “मेराकेवाईसी” ऐप–

ई-केवाईसी प्रक्रिया को सरल एवं सुगम बनाने के लिए मेरा केवाईसी ऐप जारी-- देहरादून, 14 मई 2026: समस्त...

कूड़ा प्रबंधन: लागू हुआ नया ठोस अप​शिष्ट प्रबंधन नियम, अब चार श्रे​णियों में देना होगा कचरा–

अलग-अलग श्रे​णियों में नगर पालिका के कूड़ा वाहन और मोहल्ला स्वच्छता समिति को देेना होगा कूड़ा...

जय केदार: केदारनाथ धाम की तीर्थयात्रा का चल रहा सफल और सुव्यव​स्थित संचालन–

श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं के संबंध में जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने की पत्रकार वार्ता...

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...

शाबास गायत्री: केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर की गायत्री बनीं चमोली की टॉपर–

सीबीएसई 12वीं परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले का बढ़ाया मान, देखें चमोली जिले के टॉपर की...

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...
error: Content is protected !!