बर्फबारी: प्रसिद्ध तीर्थ हेमकुंड साहिब में जमकर हुई बर्फबारी, चारों ओर से ताजी बर्फ जमी–

by | Jun 2, 2025 | चमोली, मौसम | 0 comments

हेमकुंड के अटलाकोटी तक बिछी बर्फ की सफेद चादर, कड़ाके की ठंड शुरू, कपाट खुलने के बाद हेमकुंड में हुई पहली बर्फबारी–

जोशीमठ, 01 जून 2025: रविवार को दोपहर बाद हेमकुंड साहिब में अचानक मौसम खराब हो गया। जिसके बाद यहां बर्फबारी शुरु हो गई। बर्फ से रास्ता बंद होने की ​स्थिति में हेमकुंड साहिब से जल्दी ही तीर्थयात्रियों को रात्रि प्रवास के लिए घांघरिया भेज दिया गया। इसके अलावा फूलों की घाटी में भी हल्की बर्फबारी हुई, जबकि बदरीनाथ धाम में बारिश हुई। मौसम में आए बदलाव से ठंड बढ़ गई है।

जेठ के महीने में हेमकुंड साहिब में यह दूसरी बर्फबारी है। तीन दिन पहले यहां रात में मौसम बदलने पर हल्की बर्फबारी हुई थी। लेकिन रविवार को दोपहर करीब एक बजे मौसम बदलने के साथ हेमकुंड साहिब में बर्फबारी शुरू हो गई। वहां पहुंचे श्रद्धालु बर्फबारी देखकर खासे उत्साहित नजर आए। काफी देर तक बर्फबारी होने से वहां करीब तीन इंच तक ताजी बर्फ जम गई है। आलम यह रहा कि हेमकुंड साहिब से तीन किमी नीचे अटलाकोटी तक बर्फबारी होने से पूरा क्षेत्र सफेद चादर से ढक गया है।

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम बदलने से निचले क्षेत्रों में भी ठंडी हवाएं चल रही हैं। इन दिनों प्रतिदिन पहाड़ों में दोपहर बाद मौसम परिवर्तन हो रहा है। जिससे लोगों को गरमी से राहत मिल रही है।

Latest News

चमोली: गौचर में 31 अक्टूबर से लगेगा तीन दिवसीय विशेष दिव्यांग शिविर, प्रचार रथ रवाना–

कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए होगा शिविर का आयोजन, 150 से अधिक दिव्यांगजनों का हुआ...

जय रुद्रेश: विधि-विधान से शीतकाल के लिए बंद हुए रुद्रनाथ मंदिर के कपाट–

अन्नकूट, घी और श्वेत कंबल से स्वयंभू लिंग को दी समाधि, ​शिव भक्तों ने लगाए जयकारे-- गोपेश्वर, 17...

हक की लड़ाई: मिनिस्टिरीयल कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट को विशेष कार्यालय का दर्जा देने की मांग उठाई–

विभिन्न मांगों को लेकर अधिकारी-कर्मचारियों ने कार्यबहिष्कार कर किया धरना-प्रदर्शन, जिला​धिकारी के...

चमोली: बीकेटीसी के अस्थाई कर्मचारियों ने जारी रखा आंदोलन, सीईओ को बैरंग लौटाया–

वन टाइम सेटलमेंट और समान वेतन की मांग को लेकर अस्थाई कर्मचारियों का चौथे दिन भी धरना जारी-- बदरीनाथ...

जगी उम्मीद: अस्थायी कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग पर सीएम का सकारात्मक आश्वासन–

बदरीनाथ धाम में आंदोलन कर रहे कर्मचारियों को जगी उम्मीद, उच्च स्तरीय बैठक में रखा जाएगा प्रकरण...

चमोली: 200 क्विंटल कीवी लेकर आजादपुर मंडी के लिए वाहन रवाना–

जिले में 800 काश्तकार 62 हेक्टेयर भूमि पर कर रहे कीवी का उत्पादन-- गोपेश्वर। उत्तराखंड के सीमांत...

चमोली: वन टाइम सेटलमेंट की मांग पर अस्थायी कर्मचारियों का आंदोलन शुरू–

बदरीनाथ मंदिर सिंहद्वार के बाहर धरना-प्रदर्शन कर की नारेबाजी, श्रीबदरीश पंचायत और बीकेटीसी सदस्यों...

उत्तराखंड: गोपेश्वर में बालिका अंडर-14 वॉलीबाल में पौड़ी बना चैंपियन–

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए रोमांचक मुकाबले, आज अंडर-17 और अंडर-19 के फाइनल...

जय बदरी-जय केदार: बदरीनाथ-केदारनाथ में उमड़ रहे श्रद्धालु, यात्रा बेहतर चल रही–

बदरीनाथ में 20.32 लाख और केदारनाथ में 17.29 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन-- गोपेश्वर। चारधाम...
error: Content is protected !!