हल्द्वानी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार को हल्द्वानी पहुंचे। उन्होंने उत्तराखंड में रोजगार को लेकर बड़ी घोषणाएं की। उत्तराखंड के युवाओं के लिए केजरीवाल ने रोजगार की गारंटी दी है। कहा कि आम आदमी पार्टी के सत्ता में आते ही हर घर के एक सदस्य को रोजगार दिया जाएगा। जब तक रोजगार नहीं दिया जाता, तब तक हर महिने 5000 रुपये बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। उत्तराखंड में छह माह के भीतर पार्टी एक लाख सरकारी नौकरी देगी। नौकरियों में उत्तराखंड के वाशिंदों को 80 प्रतिशत आरक्षण देंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी 300 यूनिट बिजली प्रतिमाह हर परिवार को देने की गारंटी पहले ही दे चुकी है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तिरंगा संकल्प यात्रा में भी शामिल हुए।
हल्द्वानी पहुंचे दिल्ली के सीएम केजरीवाल, उत्तराखंड के लिए की ये बड़ी घोषणाएं–
by laxmi Purohit | Sep 19, 2021 | घोषणा, देहरादून | 0 comments

Latest News
विधायक लखपत बुटोला ने अक्षत नाट्य संस्था के कलाकारों को किया सम्मानित, अतिथियों ने सराहा अभिनय...
नंदा राजजात के दुर्लभ चित्रों और मानचित्र के जरिए संरक्षित की जा रही लोक संस्कृति, डॉ. सुभाष चंद्र...
नंदप्रयाग-घाट में पिटाई के दावे पर मांगे प्रमाण, कांग्रेस से भी जैनी प्रकरण पर रुख स्पष्ट करने को...
आंगनबाड़ी, आशा कार्यकत्रियों, भोजन माताओं और अतिथि शिक्षकों के मानदेय में होगी वृद्धि-- भराड़ीसैंण...
16 नवंबर को रात 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद होंगे बदरीनाथ के कपाट-- बदरीनाथ, 11 नवंबर...
शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के लिए रवाना हुई बाबा केदार की चल विग्रह उत्सव डोली...
एसआईटी जांच की मांग पर शासन ने चमोली और रुद्रप्रयाग के डीएम से मांगी रिपोर्ट-- देहरादून/चमोली।...
छात्रावास भवन निर्माण का दिया आश्वासन, पहली बार विद्यालय के निरीक्षण पर पहुंचे कोई सीईओ-- गोपेश्वर।...
गोपीनाथ मंदिर में दर्शन के बाद राम परिवार ने नगर भ्रमण कर श्रद्धालुओं को दिए दर्शन-- गोपेश्वर। नगर...
