यात्रा: बदरीनाथ धाम में साढ़े छह लाख तो केदारनाथ में तीर्थयात्रियों को पहुंचने का आंकड़ा पहुंचा साढ़े आठ लाख–

by | Jun 7, 2025 | आस्था, चमोली | 0 comments

सुहावना मौसम होने के कारण दोनों धामों में उमड़ रहे श्रद्धालु, तीर्थयात्रियों ने अपने अनुभव किए साझा–

बदरीनाथ/केदारनाथ, 07 जून 2025। बदरीनाथ धाम में श्रद्धालओं का हुजूम उमड़ रहा है। शनिवार को बदरीनाथ में 23 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंचे। सुहावने मौसम में श्रद्धालु बदरीनाथ धाम के दर्शन कर पुण्य अर्जित कर रहे हैं। बदरीनाथ धाम में मौसम सुहावना बना हुआ है। तीर्थयात्री बदरीनाथ के दर्शनों के साथ ही अन्य वि​भिन्न धार्मिक स्थलों में भी पहुंच रहे हैं।

पिछले दो दिनों से मौसम साफ बना हुआ है। जिसके चलते श्रद्धालु आसानी से दर्शन करने पहुंच रहे हैं। हालांकि हेमकुंड साहिब में पिछले दिनों हुई बर्फबारी के चलते ठंडक बनी हुई है। हेमकुंड साहिब में शनिवार को आठ हजार 69 श्रद्धालु पहुंचे, कपाट खुलने के बाद ये अब तक 59 हजार 151 श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। जबकि बदरीनाथ में शनिवार को 23 हजार 126 श्रद्धालओं ने दर्शन किए।

बदरीनाथ में कुल श्रद्धालुओं का आंकड़ा 653812 पहुंच गया है। इधर, केदारनाथ धाम की तीर्थयात्रा इन दिनों चरम पर चल रही है। अभी तक केदारनाथ में साढ़े आठ लाख से अ​धिक श्रद्धालु बाबा केदार के धाम में मत्था टेकने पहुंचे हैं। तीर्थयात्री केदारनाथ यात्रा के अपने अनुभव भी साझा कर रहे हैं।

अपनी केदारनाथ धाम यात्रा पूरी करने के उपरांत वापस गौरीकुंड पहुंचे गाजियाबाद से आये आशीष सिंह ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उनके बहुत अच्छे दर्शन हुए हैं, केदारनाथ की यात्रा थोड़ी कठिन है क्योंकि यहां का मार्ग चुनौतियों भरा है।

पुलिस और प्रशासन की काफी अच्छी व्यवस्थायें हैं और उनको अच्छा सहयोग मिला है। उन्होने बताया कि वे अपने पूरे परिवार के साथ गये हैं उनकी तीन साल की बिटिया और सत्तर साल की मां भी इस यात्रा में उनके साथ रहे और उनके पूरे परिवार की यात्रा आनंदित रही है।

Latest News

काम की बात: पांडुवाखाल-कर्णप्रयाग हाईवे पर दो दिन रात को पूर्ण रुप से बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही–

स्टील गार्डर मोटर पुल की भार क्षमता जांच के लिए चार से छह जुलाई तक रात्रि को बंद रहेगा पांडुवाखाल...

राजकाज: उत्तराखंड में बनेगी नई खेल नीति, पदक विजेताओं को खेल विभाग में मिलेगी नौकरी–

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा राष्ट्रीय खेल नीति 2025 के अनुरुप उत्तराखंड में नई खेल नीति होगी...

चमोली: ज्योतिर्मठ में चल रहा था क​थित मदरसा, हिंदूवादी संगठनों ने काटा बवाल–

ज्योतिर्मठ कोतवाली पहुंचकर पुलिस से की ​शिकायत, आक्रोश जताया-- ज्योतिर्मठ, 2 जुलाई 2026: ज्योतिर्मठ...

चमोली: उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने जिलाधिकारी-पुलिस अधीक्षक से की शिष्टाचार भेंट–

महिला सुरक्षा, जागरूकता एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर हुई सार्थक चर्चा-- गोपेश्वर:...

चमोली: दशोली में वीबी-जी रामजी योजना का शुभारंभ, 125 दिन रोजगार की गारंटी–

जनप्रतिनि​धियों और अ​धिकारियों ने देखा योजना के उद्धाटन का सीधा प्रसारण-- गोपेश्वर, 02 जुलाई 2026:...

चमोली: नंदानगर में बैंड बाजार से कुरुड़ पुल तक इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण शुरू–

पिछले लंबे समय से बदहाल ​स्थिति में थी नगर की आंतरिक सड़क, अब मिलेगी राहत-- नंदानगर, 02 जुलाई 2026:...

बदरीनाथ में श्रद्धालुओं की संख्या 14 लाख के पार, हेमकुंड साहिब में भी बढ़ रही आस्था–

केदारनाथ में अभी तक 1368170 तीर्थयात्री कर चुके भगवान केदार बाबा के दर्शन, हेमकुंड साहिब भी पहुंच...

चमोली: निजमुला सड़क पर काली चट्टान का शीघ्र करें स्थायी उपचार, जिला​धिकारी और लोनिवि के ईई से मिले जनप्रतिनिधि–

बिरही-निजमुला मोटर मार्ग पर सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने और क्षतिग्रस्त हिस्सों के सुधार की उठाई मांग...

चमोली: भुलकणा से तुंगनाथ तक तीन किलोमीटर के पैदल ट्रैक को खोलें, पथ प्रकाश की हो व्यवस्था–

भुलकणा में जनता मिलन कार्यक्रम हुआ आयोजित, ग्रामीणों ने रखीं सड़क, पार्किंग और सीवर की मांगें...
error: Content is protected !!