चमोली: मेडिकल कॉलेज के लिए भूमि देने इस गांव के लोग आए आगे, पढ़ें, क्यों फायदेमंद है यहां मेडिकल कॉलेज निर्माण–

by | Jun 9, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

सैकोटमैठाणाबगड़ के साथ ही कई जगह पर भूमि की उपलब्धता बताई, क्षेत्र के साथ ही चारधाम के लिए मेडिकल कॉलेज को बताया वरदान–

गोपेश्वर, 09 जून 2025: गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी के चमोली जनपद में मे​​डिकल कॉलेज की स्थापना की घोषणा के बाद इसकी स्थापना को लेकर भूमि चयन पर भी बहस शुरु हो गई है। मेडिकल कॉलेज के अवस्थापना के लिए दशोली विकास खंड के सैकोट गांव के साथ ही घुड़साल, मासौं और पिलंग के ग्रामीण आगे आए हैं। उन्हाेंनेजिला​धिकारी को इस संबंध में अवगत कराया है। कहा गया कि सैकोट क्षेत्र जनपद के मध्यम में ​स्थित है। यहां मेडिकल कॉलेज की स्थापना होती है तो सीमांत जनपद के वा​शिंदों को इलाज के लिए नहीं भटकना पड़ेगा।

कहा गया कि ग्राम सभा सैकोट जिला मुख्यालय से सबसे करीब है जहां से चारधाम यात्रा का वैक​ल्पिक मार्ग कोठियालसैंण- सैकोट-नंदप्रयाग मार्ग गुजरता है। भविष्य में भारत सरकार के द्वारा चारधाम रेल परियोजना के तहत रेलवे जंक्शन भी यहां बनना तय है, मेडिकल कॉलेज के लिए यह स्थान इसलिए भी महत्वपूर्ण है भविष्य में यहां रेलवे जंक्शन का निर्माण होना है जिसकी कने​क्टिविटी केदारनाथ, बदरीनाथ एवं ऋ​षिकेश से है, मरीजों के लिए इन स्थानों से मेडिकल कॉलेज में पहुंचना बहुत ही आसान होगा।

यदि कोई मरीज देहरादून या ऋ​षिकेश रेफर होता है तो वह भी यहां से आसान होगा जिसको देखते हुए यह एक केंद्र बिंदु है। यदि भविष्य में रेलवे लाइन बनती है तो इसके तहत केदार घाटी से मात्र 30 मिनट में मरीज इस स्थान पर पहुंच सकता है और उतने ही समय में जोशीमठ से इस स्थान पर पहुंच सकता, यहां पर राजस्व एवं वन भूमि काफी उपलब्ध है।

ग्रामीणों ने सुझाव दिया कि सैकोट लगा मासों(चेपड़ों) जहां पर बंदर बाड़ा प्रस्तावित है यहां पर लगभग 40 नाली, सैकोट आश्रम पद्धति विद्यालय के समीप लगभग 15 नाली, सैकोटमैठाणाबगड़ में लगभग 100 नाली, राइंकासावरीसैंण(सैकोट) की टीचर कॉलोनी की 15 नाली, ग्रामसभा घुड़साल के अंतर्गत बैंडू में डांडातोक एवं कृषालतोक में 20 नाली और ग्राम आमखेत में पैरा एवं भेगड़ीतोक में 30 नाली भूमि उपलब्ध है। मौजूदा समय में यह भूमि निष्प्रयोज्य है। यहां मेडिकल कॉलेज बनता है तो सभी को इसका फायदा पहुंचेगा।

Latest News

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर बस पर गिरा बोल्डर, एक महिला यात्री की मौत–

भनेरपाणी के पास पहाड़ी से छिटककर बस पर गिरा पत्थर, 32 सवारियां थी सवार-- पीपलकोटी, 05 जून 2026:...

चमाेली: गोपेश्वर में जल्द शुरू होगा चार बेड का डायलेसिस सेंटर–

गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने वीडियो जारी कर कहा, जल्द संचालित होगा डायलेसिस सेंटर-- गोपेश्वर, 04 जून...

चमोली: बीडीसी बैठक में ही धरने पर बैठा ग्राम प्रधान, जिला​धिकारी के आश्वासन पर हुए शांत–

जिला​धिकारी ने बीडीसी प्रस्तावों एवं शिकायतों की अनुपालन आख्या ना देने पर कारण बताओ नोटिस जारी...

मानवता के मूल्यों को अपनाने का आह्वान, बदरीनाथ-हेमकुंड यात्रा मार्ग पर शुरू हुआ धर्म-अर्थ आंदोलन–

भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. जसवंत लाल ने किया आह्वान-- गोपेश्वर, 03 जून 2026:...

चमोली: अभिभावक और छात्र नंदानगर से गोपेश्वर तक निकालेंगे पैदल मार्च–

राजकीय इंटर कॉलेज चौनघाट में विज्ञान संकाय के संचालन की मांग पर दस दिन से आंदोलन कर रहे अभिभावक...

हादसा: नरकोटा के पास वाहन दुर्घटना, पांंच लोग घायल, जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा–

एनएच अधिकारियों को तत्काल मलबा हटाने और सड़कचौड़ीकरण के दिए निर्देश-- रुद्रप्रयाग, 03 जून 2026: जनपद...

चमोली: मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति समीक्षा में अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश–

मुख्य विकास अ​धिकारी डॉ. अ​भिषेक त्रिपाठी ने ली अ​धिकारियों की बैठक, पांच साल में सीएम ने की 166...

देश के शीर्ष 50 जिलाधिकारियों में शामिल हुए विशाल मिश्रा–

उत्कृष्ट प्रशासनिक कार्यशैली और जनहित के प्रति समर्पण से राष्ट्रीय फलक पर चमके रुद्रप्रयाग के...

चमोली: उप वन क्षेत्राधिकारी राय सिंह कुंवर को दी भावभीनी विदाई–

अ​धिकारी, कर्मचारी और परिजन हुए सेवानिवृत्त समारोह में शामिल, सम्मानित किया-- गोपेश्वर, 31 मई 2026:...
error: Content is protected !!