चुनाव: त्रिस्तरीय पंचायतों में फिर प्रशासकों की हुई नियु​क्ति, चुनाव के मूड में सरकार–

by | Jun 9, 2025 | देहरादून, निर्वाचन | 0 comments

पंचायतीराज विभाग ने आदेश किया जारी, 31 जुलाई तक पंचायतों में प्रशासकों की नियु​क्ति हुई, चुनाव की सरगर्मियां तेज–

देहरादून, 09 जून 2025: त्रिस्तरीय पंचायतों में प्रशासकों की तैनाती कर दी गई है। पंचायतीराज विभाग की ओर से इसका आदेश जारी कर दिया गया है। एक बार फिर त्रिस्तरीय पंचायतों में प्रशासकों की तैनाती होने से उम्मीद है कि सरकार आगामी जुलाई माह में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराने के मूड में है।

पंचायतीराज विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार 31 जुलाई 2025 तक या फिर पंचायत चुनाव होने व पंचायतों के गठन होने तक पंचायतों में प्रशासन काल जारी रहेगा। आदेश के अनुसार, जिला पंचायतों में जिला​धिकारी, क्षेत्र पंचायत में एसडीएम और ग्राम पंचायतों में सहायक विकास अ​धिकारी प्रशासक के रुप में कार्य करेंगे।

बता दें कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव सरकार के लिए मुसीबत का सबब बन गया है। यह राज्य में पहली बार देखने को मिल रहा है कि पंचायतें प्रतिनि​धि विहीन चल रही हैं। पंचायतें खाली होने से डिजिटल हस्ताक्षर भी लॉक हो चुका है।

सांविधानिक संकट की ​स्थिति बनी है। अब सरकार जल्द त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मूड में नजर आ रही है। पंचायतराज विभाग की ओर से जारी आदेश को इसी रुप में देखा जा रहा है। जून माह के अंत में या जुलाई माह में पंचायत चुनाव संपन्न होने की उम्मीद है।

Latest News

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...

बनाला परियोजना का पाइप फटा, टरवाइन और जनरेटर में घुसा पानी व मलबा–

पानी के रिसाव की सूचना पर प्रशासन ने दिखाई तत्परता, मार्ग तत्काल सुचारू-- गोपेश्वर, 29 सितंबर 2029:...

चमोली में छात्रसंघ चुनाव: गोपेश्वर में एनएसयूआई की बंपर जीत–

ज्योतिर्मठ में एबीवीपी, पोखरी में आर्यन और नंदानगर में एनएसयूआई ने लहराया परचम-- गोपेश्वर, 30 सितंबर...

चमोली: जनता मिलन में सुनी गईं 30 शिकायतें, मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश-

सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश- गोपेश्वर, 29 सितंबर...

चमोली: सीवरेज, सेप्टेज एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाने के निर्देश–

एसटीपी की नियमित निगरानी और ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण के निर्देश-- गोपेश्वर, 28 सितंबर 2026:...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत कर्णप्रयाग शिविर में 484 लोगों ने किया प्रतिभाग–

56 दिव्यांगजनों के बनाए गए दिव्यांग प्रमाण पत्र-- कर्णप्रयाग, 28 सितंबर 2026: सेवा संकल्प अभियान के...

चमोली: धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने को प्रशासन ने जारी किए आदेश–

बद्रीनाथ धाम सहित धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त-- गोपेश्वर, 27 सितंबर...
error: Content is protected !!