चमोली: रसोेई गैस सिलिंडर से भरा ट्रक बदरीनाथ हाईवे पर पलटा, दो घंटे बंद रही वाहनों की आवाजाही–

by | Jun 18, 2025 | चमोली, दुर्घटना | 0 comments

जेसीबी और क्रेन से हटवाया ट्रक, घायल चालक को पुलिस टीम ने पहुंचाया अस्पताल–

पीपलकोटी, 18 जून 2025: बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पीपलकोटी से करीब दो किलोमीटर दूर भनेरपाणी में रसोई गैस सिलिंडर से भरा एक ट्रक सड़क पर पलट गया। इससे गैस से भरे सिलिंडरसड़क पर इधर-उधर बिखर गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जेसीबी और क्रेन के माध्यम से ट्रक को सड़क के किनारे लगाया, तब जाकर वाहनों की आवाजाही सुचारु हो पाई।

प्राप्त सूचना के अनुसार, बुधवार को सुबह करीब सात बजे जोशीमठ की ओर जा रहा रसोई गैस सि​लिंडर से भरा ट्रक सड़क पर पलट गया। ट्रक चालक इस घटना में घायल हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने चालक को अस्पताल पहुंचाया और ट्रक को हटाने के लिए जेसीबी और क्रेन की व्यवस्था करवाई। इन दिनों बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा चरम पर चल रही है।

फूलों की घाटी में घूमने के लिए भी सैकड़ों पर्यटक पहुंच रहे हैं। हाईवे पर सिलिंडर से भरा ट्रक गिरने से सड़क के दोनों ओर से वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जिसे देखते हुए पुलिस की ओर से जेसीबी की व्यवस्था करवाई गई और सड़क पर बिखरे सिलिंडर को एक तरफ किया गया। करीब दो घंटे बाद ट्रक को सड़क के किनारे लगाया गया। तब जाकर वाहनों की आवाजाही सुचारु हो सकी। सड़क सुचारु होने के बाद तीर्थयात्रियों के साथ ही स्थानीय सवारियों ने राहत की सांस ली।

Latest News

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...

बनाला परियोजना का पाइप फटा, टरवाइन और जनरेटर में घुसा पानी व मलबा–

पानी के रिसाव की सूचना पर प्रशासन ने दिखाई तत्परता, मार्ग तत्काल सुचारू-- गोपेश्वर, 29 सितंबर 2029:...

चमोली में छात्रसंघ चुनाव: गोपेश्वर में एनएसयूआई की बंपर जीत–

ज्योतिर्मठ में एबीवीपी, पोखरी में आर्यन और नंदानगर में एनएसयूआई ने लहराया परचम-- गोपेश्वर, 30 सितंबर...

चमोली: जनता मिलन में सुनी गईं 30 शिकायतें, मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश-

सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश- गोपेश्वर, 29 सितंबर...

चमोली: सीवरेज, सेप्टेज एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाने के निर्देश–

एसटीपी की नियमित निगरानी और ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण के निर्देश-- गोपेश्वर, 28 सितंबर 2026:...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत कर्णप्रयाग शिविर में 484 लोगों ने किया प्रतिभाग–

56 दिव्यांगजनों के बनाए गए दिव्यांग प्रमाण पत्र-- कर्णप्रयाग, 28 सितंबर 2026: सेवा संकल्प अभियान के...

चमोली: धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने को प्रशासन ने जारी किए आदेश–

बद्रीनाथ धाम सहित धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त-- गोपेश्वर, 27 सितंबर...

चमोली: विधिक जागरूकता शिविर में दी कानूनी अधिकारों की जानकारी–

न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी और आलोक महरा ने बताया निःशुल्क कानूनी सहायता का महत्व-- गोपेश्वर, 27...

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...
error: Content is protected !!