चमोली: पुलिस ने पकड़ा अवैध अंग्रेजी शराब का जखीरा, एक युवक को किया गिरफ्तार–

by | Jun 19, 2025 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

वाहन को भी किया सीज, आठ पेटी अंग्रेजी शराब की जब्त की, रुटीन चेकिंग के दौरान पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी–

पोखरी, 19 जून 2025: पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देशन में चमोली जनपद में अवैध शराब के कारोेबार में लिप्त तत्वों के ​विरुद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। थाना पोखरी टीम की ओर से लगातार इस अ​भियान को आगे बढ़ाया जा रहा है। ताजा मामले में पोखरी थाना टीम ने आठ पेटी अवैध अंग्रेजी शराब की जब्त की हैं। एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि वाहन को सीज कर दिया है।

बुधवार को पोखरी पुलिस टीम ने रुद्रप्रयाग-मोहनखाल मोटर मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान वाहन संख्या UK 07 BX 8273 कार को रोका गया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें छिपाकर रखी गई 8 पेटियों में कुल 384 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई।

पुलिस टीम ने तत्काल वाहन चालक को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम विकास रावत निवासी ग्राम गोरनाथाना/तहसील रुद्रप्रयाग, जनपद रुद्रप्रयाग, उम्र लगभग 36 वर्ष बताया।

पुलिस द्वारा अभियुक्त विकास रावत के विरुद्ध थाना पोखरी में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोज सिरोला, अपर उपनिरीक्षक दलवीर सिंह, कांस्टेबल बलवीर सिंह, होमगार्ड राकेश लाल मौजूद रहे।

Latest News

चमाेली: गोपेश्वर में जल्द शुरू होगा चार बेड का डायलेसिस सेंटर–

गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने वीडियो जारी कर कहा, जल्द संचालित होगा डायलेसिस सेंटर-- गोपेश्वर, 04 जून...

चमोली: बीडीसी बैठक में ही धरने पर बैठा ग्राम प्रधान, जिला​धिकारी के आश्वासन पर हुए शांत–

जिला​धिकारी ने बीडीसी प्रस्तावों एवं शिकायतों की अनुपालन आख्या ना देने पर कारण बताओ नोटिस जारी...

मानवता के मूल्यों को अपनाने का आह्वान, बदरीनाथ-हेमकुंड यात्रा मार्ग पर शुरू हुआ धर्म-अर्थ आंदोलन–

भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. जसवंत लाल ने किया आह्वान-- गोपेश्वर, 03 जून 2026:...

चमोली: अभिभावक और छात्र नंदानगर से गोपेश्वर तक निकालेंगे पैदल मार्च–

राजकीय इंटर कॉलेज चौनघाट में विज्ञान संकाय के संचालन की मांग पर दस दिन से आंदोलन कर रहे अभिभावक...

हादसा: नरकोटा के पास वाहन दुर्घटना, पांंच लोग घायल, जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा–

एनएच अधिकारियों को तत्काल मलबा हटाने और सड़कचौड़ीकरण के दिए निर्देश-- रुद्रप्रयाग, 03 जून 2026: जनपद...

चमोली: मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति समीक्षा में अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश–

मुख्य विकास अ​धिकारी डॉ. अ​भिषेक त्रिपाठी ने ली अ​धिकारियों की बैठक, पांच साल में सीएम ने की 166...

देश के शीर्ष 50 जिलाधिकारियों में शामिल हुए विशाल मिश्रा–

उत्कृष्ट प्रशासनिक कार्यशैली और जनहित के प्रति समर्पण से राष्ट्रीय फलक पर चमके रुद्रप्रयाग के...

चमोली: उप वन क्षेत्राधिकारी राय सिंह कुंवर को दी भावभीनी विदाई–

अ​धिकारी, कर्मचारी और परिजन हुए सेवानिवृत्त समारोह में शामिल, सम्मानित किया-- गोपेश्वर, 31 मई 2026:...

चमोली: एनटीपीसी तपोवन में स्वच्छता पखवाड़ा 2026 का सफल एवं जनभागीदारीपूर्ण आयोजन–

कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख अजय कुमार शुक्ला के नेतृत्व, मार्गदर्शन में आयोजित हुआ स्वच्छता...
error: Content is protected !!