चमोली: अब गांवों की सरकार की बारी, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी–

by | Jun 21, 2025 | चमोली, निर्वाचन | 0 comments

चमोली में 563 ग्राम पंचायत, 244 क्षेत्र पंचायत, 26 जिला पंचायत व नौ ब्लॉक प्रमुख के पदों पर होगा निर्वाचन–

गोपेश्वर, 21 जून 2025: शनिवार को शासन ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। जिसके बाद गांवों की सरकार बनाने की कवायद भी तेज हो गई है। जिला स्तर से लेकर शासन स्तर तक निर्वाचन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इधर, ग्रामीण क्षेत्रों में भी चुनाव प्रचार शुरु हो गया है।

चमोली जनप के त्रिस्तरीय पंचायत की बात करें तो जनपद में 563 ग्राम पंचायत, 244 क्षेत्र पंचायत और 26 जिला पंचायत वार्ड और नौ ब्लॉक प्रमुख की सीटें हैं। जिला पंचायतराज विभाग की ओर से

जिले के 26 जिला पंचायत वार्डों में ढाक, चौंडा, सलना व सैंजी की सीट को अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है, जबकि सूना व सवाड़ वार्ड एससी, कोठली को ओबीसी, थिरपाक, जाख, उर्गम, बछुवावाण, बूरा, हाटकल्याणी, भलसों और मालसी को महिला आरक्षित तथा कोठा, देवर खडोरा, भेंटी, विनायक, मटई, सिमली, थालाबैड़, अंद्रपा, छेकुड़ा, पिलंग व रानौं वार्ड को अनारक्षित श्रेणी में रखा गया है।

वहीं, दशोली ब्लॉक प्रमुख पद के लिए एससी महिला, गैरसैंण, नंदानगर, कर्णप्रयाग व पोखरी में महिला, नारायणबगड़, थराली, ज्योर्तिमठ व देवाल में प्रमुख की सीट अनारक्षित श्रेणी में रखी गई है।

Latest News

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...

बनाला परियोजना का पाइप फटा, टरवाइन और जनरेटर में घुसा पानी व मलबा–

पानी के रिसाव की सूचना पर प्रशासन ने दिखाई तत्परता, मार्ग तत्काल सुचारू-- गोपेश्वर, 29 सितंबर 2029:...

चमोली में छात्रसंघ चुनाव: गोपेश्वर में एनएसयूआई की बंपर जीत–

ज्योतिर्मठ में एबीवीपी, पोखरी में आर्यन और नंदानगर में एनएसयूआई ने लहराया परचम-- गोपेश्वर, 30 सितंबर...

चमोली: जनता मिलन में सुनी गईं 30 शिकायतें, मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश-

सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश- गोपेश्वर, 29 सितंबर...

चमोली: सीवरेज, सेप्टेज एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाने के निर्देश–

एसटीपी की नियमित निगरानी और ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण के निर्देश-- गोपेश्वर, 28 सितंबर 2026:...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत कर्णप्रयाग शिविर में 484 लोगों ने किया प्रतिभाग–

56 दिव्यांगजनों के बनाए गए दिव्यांग प्रमाण पत्र-- कर्णप्रयाग, 28 सितंबर 2026: सेवा संकल्प अभियान के...

चमोली: धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने को प्रशासन ने जारी किए आदेश–

बद्रीनाथ धाम सहित धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त-- गोपेश्वर, 27 सितंबर...
error: Content is protected !!