योगाभ्यास: बदरीनाथ, केदारनाथ धाम और नृसिंह मंदिर में किया योगाभ्यास, भव्य कार्यक्रम हुए आयोजित–

by | Jun 21, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग थीम को साकार करते हुए चमोली, रुद्रप्रयाग जिलों के प्रमुख स्थलों पर हुआ योगाभ्यास–

चमोली/रुद्रप्रयाग, 21 जून 2025: अंतरराष्ट्रीय योेग दिवस पर शनिवार को “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” थीम को साकार करते हुए चमोली एवं रुद्रप्रयाग जिलों के प्रमुख धार्मिक स्थलों — श्री बदरीनाथ धाम, श्री केदारनाथ धाम एवं श्री नृसिंह मंदिर ज्योर्तिमठ — में भव्य योगाभ्यास कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

आयुष विभाग, आयुष शिक्षा निदेशालय एवं श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में आयुष चिकित्सकों, बीकेटीसी अधिकारियों, नगर पंचायत प्रतिनिधियों, सेना, आईटीबीपी, पुलिस, तीर्थ पुरोहितों, स्कूली बच्चों, अध्यापकों व देश-विदेश से आए तीर्थयात्रियों ने सहभागिता की।

श्री बदरीनाथ धाम

श्री बदरीनाथ मंदिर सिंहद्वार परिसर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ बीकेटीसी प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी ने किया।

इस अवसर पर बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी, उपाध्यक्षगण ऋषि प्रसाद सती व विजय कपरवाण, मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने तीर्थयात्रियों व नागरिकों को योग दिवस की शुभकामनाएं दीं और योग को निरोग जीवन का मूल आधार बताया।

विशिष्ट अतिथि बीकेटीसी पूर्व उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। योगाभ्यास का सफल संचालन योगगुरु नरेंद्र सिंह कोठा बडवाल द्वारा किया गया, जबकि समन्वय की जिम्मेदारी आयुष विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. त्रिलोक सिंह रावत ने निभाई।

इस अवसर पर आईटीबीपी डिप्टी कमांडेंट वाई.पी. जोशी, डा. ऋतु गुंज्याल, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, वेदपाठी रविंद्र भट्ट, थानाध्यक्ष नवनीत भंडारी, सहित कई गणमान्य व्यक्ति एवं बीकेटीसी के पूर्व सदस्य और अधिकारी उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त देश के प्रथम गांव माणा तथा श्री बदरीनाथ धाम के निकट गजकोटी में भी योग कार्यक्रम आयोजित किए गए।

श्री केदारनाथ धाम

श्री केदारनाथ में आयुष विभाग रुद्रप्रयाग द्वारा आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि पुजारी बागेश लिंग ने की।

योगाभ्यास का संचालन योग प्रशिक्षक अरविंद शुक्ला एवं सर्वेश तिवारी ने किया। इस अवसर पर आयुष चिकित्सक डॉ. शुप्रभा दास, डॉ. प्रमोद शुक्ला, केदार सभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, धर्माधिकारी ओंकार शुक्ला, प्रशासनिक अधिकारी डी.एस. भुजवाण, यदुवीर पुष्पवान, प्रबंधक प्रदीप सेमवाल, सहित अनेक धर्मसेवी और अधिकारी उपस्थित रहे।

श्री नृसिंह मंदिर, ज्योर्तिमठ

ज्योर्तिमठ स्थित श्री नृसिंह मंदिर में भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने प्रतिभाग करते हुए योग के महत्व पर प्रकाश डाला एवं सभी को शुभकामनाएं दीं।

नगर पंचायत अध्यक्ष देवेश्वरी शाह, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चौहान, वरिष्ठ अधिकारी विजेंद्र बिष्ट, पुजारीगण, वेदाचार्य, बीकेटीसी पदाधिकारीगण सहित सैकड़ों स्कूली बच्चों और आचार्यगणों ने योगाभ्यास में हिस्सा लिया।

योग अभ्यास सत्रों में कपालभाती ताड़ासन, वज्रासन, भुजंगासन, प्राणायाम एवं ध्यान के अभ्यास कराए गए। कार्यक्रम का समापन “सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामयाः” शांति पाठ के साथ किया गया।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि बदरीनाथ-केदारनाथ जैसे अत्यंत पवित्र तीर्थस्थलों पर आयोजित योग दिवस ने न केवल स्थानीय नागरिकों बल्कि तीर्थयात्रियों को भी जागरूक किया।

Latest News

चमोली: गैर टंगसा में ‘हमरु मुल्क, हमरु क्षेत्र ट्रस्ट’ का शुभारंभ, शिक्षा से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक करेंगे कार्य–

ट्रस्ट समिति का हुआ गठन, दर्शन सिंह बर्त्वाल को दी गई अध्यक्ष की जिम्मेदारी, निर्धन, मेधावी छात्रों...

चमोली: युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनाने में जुटी चमोली पुलिस, चलाया अ​भियान–

एनसीसी कैडेट्स को नए कानून, साइबर अपराध और नशे के दुष्प्रभावों में बारे में दी जा रही महत्वपूर्ण...

चमोली: नंदप्रयाग को मिलेगा आधुनिक तहसील भवन, जिलाधिकारी ने दिए दिव्यांगजन-अनुकूल सुविधाओं के निर्देश–

जनसुविधाओं से सुसज्जित होगा नया तहसील भवन, जिलाधिकारी ने किया निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण...

चमोली: नंदानगर और दशोली तहसील में आयोजित हुआ जनकल्याणकारी प्रदर्शनी शिविर–

लोगों को दी गई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी-- नंदानगर/गोपेश्वर, 16 जून 2026: केंद्र एवं राज्य सरकार...

चमोली: चारधाम यात्रा को सुगम बनाने हेतु यातायात व्यवस्था का जिलाधिकारी ने लिया जायजा–

गौचर में यातायात प्रबंधन का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण-- गौचर, 16 जून 2026: जिलाधिकारी गौरव...

चमोली: मामूली कहासुनी चली तलवारें, तलवारों से हमले के बाद कर्णप्रयाग में चार घंटे जाम–

स्कूटी की टक्कर को लेकर विवाद बढ़ा, कई लोग घायल; तीन आरोपी गिरफ्तार, डीएम-एसपी ने संभाला मोर्चा...

हक की लड़ाई: सड़क से जुड़े अनसूया देवी मंदिर, जिला​धिकारी से मिले ग्रामीण–

अनसूया मंदिर तक मोटर मार्ग निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन...

चमोली: ज्याेतिर्मठ विकास खंड के पोखनी में पंचायत भवन और सीसी मार्ग निर्माण की मांग–

चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन-- गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले की ग्राम पंचायत पोखनी के...

जय बदरीविशाल: मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन, मंदिर समिति को दिए 5 करोड़ रुपये–

विशेष पूजा में हुए शामिल, यात्रा व्यवस्थाओं की ली जानकारी-- बदरीनाथ, 15 जून 2026: देश के प्रमुख...
error: Content is protected !!