राहत: नंदप्रयाग-नंदानगर सड़क वाहनों के लिए खुली–

by | Jun 26, 2025 | चमोली, सड़क | 0 comments

नंदानगर विकास खंड के 80 गांवों की लाइफ लाइन है नंदप्रयाग-नंदानगर सड़क, लोगों ने ली राहत की सांस–

गोपेश्वर, 26 जून 2025: नंदानगर विकास खंड के 80 से अ​धिक गांवों की लाइफ लाइन नंदप्रयाग-नंदानगर सड़क वाहनों की आवाजाही के लिए खुल गई है। सड़क खुलने पर लोगों ने राहत की सांस ली है।

बुधवार रात को तेज बारिश से मंगरोली गांव के समीप सड़क पर भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर आ गए थे। जिला​धिकारी संदीप तिवारी ने सड़क को खुलवाने के लिए लोक निर्माण विभाग और पीएमजीएसवाई के अ​धिकारियों को निर्देश दिए।

सुबह साढ़े 11 बजे तक सड़क को वाहनों की आवाजाही के लिए सुचारु कर दिया गया है। जेसीबी मशीनों से मलबा और पत्थरों को सड़क से हटा लिया गया है। हालांकि यहां बारिश होने पर फिर से सड़क के अवरुद्ध होने की आशंका बनीं हुई है।

नंदानगर के सुखवीर सिंह रौतेला का कहना है कि नंदप्रयाग-नंदानगर सड़क के खुलने से लोगों को राहत मिली है। उन्होंने शीघ्र सड़क के सुचारु होने पर जिला​धिकारी संदीप तिवारी का आभार जताया है।

Latest News

चमाेली: मुख्यमंत्री के घोषणा के तहत चारधाम यात्रा से पहले चमोली जनपद में विद्युत व्यवस्था हुई और अधिक सुदृढ़–

विद्युत सब स्टेशन सिमली से शुरू हुई बिजली की सप्लाई, लो वोल्टेज की समस्या से मिली मु​क्ति...

चमोली: आकाशीय बिजली गिरने के बाद हुआ शार्टसर्किट, धूंधूं कर जला रेस्टोरेंट–

रेस्टोरेंट के भीतर रखा सिलिंडर फटा तो विकराल हुई आग, अ​ग्निशमन विभाग की टीम ने बुझाई-- गोपेश्वर, 05...

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने सहकारी समिति के मुख्य कार्यालय गोपेश्वर का निरीक्षण कर लिया जायजा–

कंप्यूटरीकरण और डिजिटाइजेशन कार्यों की प्रगति जांची, काश्तकारों को लाभ देने के दिए निर्देश...

आस्था: गोविंदघाट में मोरारी बापू की भव्य रामकथा शुरू, अलकनंदा के किनारे हो रही कथा–

कुबेर देवरा समिति और महिला मंगल दल की महिलाओं ने पुष्पवर्षा कर किया बापू का स्वागत-- चमोली, 04...

उत्तराखंड: पांच जनपदों में आरेंज अलर्ट, मौसम सुबह से खराब–

गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना, ओलावृ​ष्टि तथा झोकेदार हवाएं चलने की संभावना...

तेफना गांव के प्रेम सिंह राणा राज्यमंत्री हुए नियुक्त, गांव में उत्सव का माहौल–

देखें राज्यमंत्रियों की पूरी सूची, प्रेम सिंह राणा को सौंपा जनजाति आयोग के अध्यक्ष का दायित्व...

चमोली: मिला कूड़ा तो होगा चालान, पशुओं को निराश्रित किया तो होगी कार्रवाई–

जिलाधिकारी ने पशु क्रूरता निवारण समिति की समीक्षा बैठक ली, दिए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर। जिलाधिकारी...

चमाेली: चीड़ के जंगल में भड़की आग, अ​ग्नि शमन की टीम ने एक घंटे में बुझाई–

ग्वीलों गांव के समीप जंगल में अचानक भड़की आग आवासीय भवनों तक पहुंची, बड़ी दुर्घटना टली-- नगर पालिका...

आस्था: श्रीनगर में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, निकली आकर्षक शोभायात्रा–

कलश यात्रा और भजन-कीर्तन से गूंजा नगर, श्रद्धालुओं में दिखा भारी उत्साह श्रीनगर, 03 अप्रैल, 2026:...
error: Content is protected !!