मतदाता अब ऑनलाइन निकाल सकेंगे वोटर लिस्ट, खर्च सीमा भी बढ़ी, देखें आयोग की वेबसाइट–

by | Jun 30, 2025 | चमोली, निर्वाचन | 0 comments

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुटा निर्वाचन विभाग, जहां ज्यादा आबादी, वहां सीटें भी बढ़ाई, पढ़ें पूरी खबर–

देहरादून, 30 जून 2025: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जिला से लेकर राज्य निर्वाचन आयोग तैयारियों में जुट गया है। इस बार मतदाता अपनी वोटर लिस्ट को घर बैठे देख सकेंगे और उसे डाउनलोड भी कर पाएंगे। निर्वाचन आयोग की ओर से यह इसलिए किया गया है कि मतदाताओं और नेताओं को अपना नाम तलाशने में कोई दिक्कत न हो। मतदाता https://secresult.uk.gov..in/votersearch/searchvotermaping पर देखी जा सकती है। चुनाव को शांतिपूर्वक, निर्बादरुप से संपन्न कराने के लिए निर्वाचन विभाग 95909 कर्मचारियों की तैनाती करेगा।

11849 पीठासीन अ​धिकारी, 47910 मतदान अ​धिकारी, सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट, नोडल अ​धिकारी, प्रभारी अ​धिकारी 450 और सुरक्षा कर्मी 35700 हैं। आयोग ने पहली बार पंचायत चुनाव में भी अ​धिकारियों की तैनाती रेंडामाइजेशन के जरिए करने का निर्णय लिया है।

ग्राम प्रधान से लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष तक के लिए चुनाव खर्च को नए सिरे से तैयार किया गया है। ग्राम प्रधान चुनाव में 75 हजार रुपये खर्च कर सकते हैं, जबकि पहले 50 हजार रुपये निर्धारित था।

इसी तरह ग्राम पंचायत सदस्य 10 हजार रुपये, बीडीसी सदस्य 75000 रुपये, जबकि पहले 50000 रुपये, सदस्य जिला पंचायत 2 लाख रुपये, जबकि पहले 1 लाख 40 हजार रुपये, उपप्रधान 15 हजार रुपये, कनिष्ठ उपप्रमुख 75 हजार रुपये, जबकि पहले 50 हजार रुपये,

ज्येष्ठ उपप्रमुख एक लाख रुपये, जबकि पूर्व में 60 हजार रुपये, ब्लॉक प्रमुख दो लाख, जबकि पूर्व में 1 लाख 40 हजार रुपये, उपाध्यक्ष जिला पंचायत 3 लाख रुपये, जबकि पहले 2 लाख 50 हजार रुपये और अध्यक्ष जिला पंचायत 4 लाख रुपये तक खर्च कर सकते हैं।

Latest News

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...

बनाला परियोजना का पाइप फटा, टरवाइन और जनरेटर में घुसा पानी व मलबा–

पानी के रिसाव की सूचना पर प्रशासन ने दिखाई तत्परता, मार्ग तत्काल सुचारू-- गोपेश्वर, 29 सितंबर 2029:...

चमोली में छात्रसंघ चुनाव: गोपेश्वर में एनएसयूआई की बंपर जीत–

ज्योतिर्मठ में एबीवीपी, पोखरी में आर्यन और नंदानगर में एनएसयूआई ने लहराया परचम-- गोपेश्वर, 30 सितंबर...

चमोली: जनता मिलन में सुनी गईं 30 शिकायतें, मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश-

सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश- गोपेश्वर, 29 सितंबर...

चमोली: सीवरेज, सेप्टेज एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाने के निर्देश–

एसटीपी की नियमित निगरानी और ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण के निर्देश-- गोपेश्वर, 28 सितंबर 2026:...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत कर्णप्रयाग शिविर में 484 लोगों ने किया प्रतिभाग–

56 दिव्यांगजनों के बनाए गए दिव्यांग प्रमाण पत्र-- कर्णप्रयाग, 28 सितंबर 2026: सेवा संकल्प अभियान के...

चमोली: धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने को प्रशासन ने जारी किए आदेश–

बद्रीनाथ धाम सहित धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त-- गोपेश्वर, 27 सितंबर...
error: Content is protected !!