चमोली: चमोली जनपद में जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के 364 नामांकन पत्र बिके–

by | Jul 1, 2025 | चमोली, निर्वाचन | 0 comments

दो दिनों में ग्राम प्रधान के बिके सर्वाधिक 708 नामांकन पत्र, पढ़ें, किस ब्लॉक में कितने बिके नामांकन पत्र–

गोपेश्वर, 01 जुलाई 2025: चमोली जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की प्रक्रिया शुरु हो गई है। जिसके तहत जनपद में जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के दो दिनों में 364 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है। जिले में जिला पंचायत सदस्य के पद के लिए वर्तमान तक 49, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 315, सदस्य ग्राम पंचायत के लिए 150 और सर्वाधिक ग्राम प्रधान पद के लिए 708 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है।

जिले में नामांकन पत्रों की बिक्री के लिए जिला पंचायत के साथ ही विकास खंड कार्यालयों में इन दिनों प्रत्याशियों और समर्थकों की भीड़ उमड़ रही है। जिले में चुनाव प्रक्रिया शुरु होने के पहले दिन 30 जून को सदस्य ग्राम पंचायत के 31, प्रधान ग्राम पंचायत के 167, सदस्य क्षेत्र पंचायत के 79 और सदस्य जिला पंचायत के 7 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।

जबकि दूसरे दिन 1 जुलाई को यहां सदस्य ग्राम पंचायत के लिए 119, प्रधान ग्राम पंचायत के लिए 541, सदस्य क्षेत्र पंचायत 236 और सदस्य जिला पंचायत के लिए 42 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है। जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार 2 जुलाई से 5 जुलाई 2025 तक पूर्वान्ह 8 बजे से अपराह्न 4 बजे तक प्रत्याशियों के नामांकन की प्रक्रिया संपन्न होगी। वहीं 7 से 9 जुलाई के मध्य सभी नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।

Latest News

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...

बनाला परियोजना का पाइप फटा, टरवाइन और जनरेटर में घुसा पानी व मलबा–

पानी के रिसाव की सूचना पर प्रशासन ने दिखाई तत्परता, मार्ग तत्काल सुचारू-- गोपेश्वर, 29 सितंबर 2029:...

चमोली में छात्रसंघ चुनाव: गोपेश्वर में एनएसयूआई की बंपर जीत–

ज्योतिर्मठ में एबीवीपी, पोखरी में आर्यन और नंदानगर में एनएसयूआई ने लहराया परचम-- गोपेश्वर, 30 सितंबर...

चमोली: जनता मिलन में सुनी गईं 30 शिकायतें, मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश-

सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश- गोपेश्वर, 29 सितंबर...

चमोली: सीवरेज, सेप्टेज एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाने के निर्देश–

एसटीपी की नियमित निगरानी और ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण के निर्देश-- गोपेश्वर, 28 सितंबर 2026:...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत कर्णप्रयाग शिविर में 484 लोगों ने किया प्रतिभाग–

56 दिव्यांगजनों के बनाए गए दिव्यांग प्रमाण पत्र-- कर्णप्रयाग, 28 सितंबर 2026: सेवा संकल्प अभियान के...

चमोली: धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने को प्रशासन ने जारी किए आदेश–

बद्रीनाथ धाम सहित धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त-- गोपेश्वर, 27 सितंबर...
error: Content is protected !!