चमोली। पीपलकोटी-विष्णुगाड जल विद्युत परियोजना के निर्माण के तहत बुधवार को जिला प्रशासन ने हाट गांव में बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्रामीणों के आवासीय मकानों को जबरन तोड़ने का काम शुरू कर दिया है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। क्षेत्र के चार जनप्रतिनिधि ज्येष्ठ प्रमुख पंकज हटवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष व हाट गांव निवासी राजेंद्र हटवाल, कृष्ण चंद्र और नव युवक मंगल दल अध्यक्ष अमित गैरोला को पुलिस गिरफ्तार कर थाना गोपेश्वर ले आई है। टीएचडीसी की ओर से जल विद्युत परियोजना का निर्माण किया जा रहा है। परियोजना की जद में आ रहे हाट गांव के 16 परिवारों को घर छोड़ने के लिए मजबूर किया जा रहा है। ग्रामीणों ने अपने पैतृक गांव से कहीं न जाने का निर्णय लिया था। बुधवार को प्रशासन की टीम के साथ भारी संख्या में पुलिस बल गांव में पहुंचा और भवनों को तोड़ने का काम शुरू हो गया है। ज्येष्ठ प्रमुख पंकज हटवाल ने कहा कि बिना ग्रामीणों को मुआवजा दिए मकानें तोड़ी जा रही है। ग्रामीणों को जबरन घरों से खदेड़ा जा रहा है। टीएचडीसी और प्रशासन का यह तानाशाह रवैया है।
हाट गांव में भारी पुलिस बल तैनात, ग्रामीणों को घरों से खदेड़ा, तनावपूर्ण स्थिति, चार जनप्रतिनिधि पुलिस गिरफ्त में–
by laxmi Purohit | Sep 22, 2021 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

Latest News
उत्तराखंड शासन ने जारी किए नियुक्ति आदेश, 66 वर्ष की आयु पूर्ण होने अथवा अगले आदेश तक रहेगा कार्यकाल...
10 अगस्त तक ई-मेल से भेजे जा सकेंगे सुझाव, संस्कृत शिक्षा, शोध, एआई और डिजिटल उपयोग को मिलेगा बढ़ावा...
केंद्र सरकार के खिलाफ धरना, शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग गोपेश्वर, 22 जुलाई 2026:...
आध्यात्मिक और सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा, आशीर्वाद लिया-- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...
गंगा में बिना शोधन का सीवेज प्रवाहित न हो, सेप्टिक टैंक अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण पर विशेष जोर...
22 जनशिकायतों में से 21 का मौके पर निस्तारण, विभिन्न विभागों ने 281 पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से...
मलारी न्याय पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपा छह सूत्री ज्ञापन, रोडवेज बस के साथ ही कई...
ग्रामीणों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी, कहा, सात साल में भी नहीं बन पाई 17 किमी सड़क गोपेश्वर...
भारी बारिश से चमोली जिले में 37 ग्रामीण सड़कें बंद, बदरीनाथ हाईवे पर भी यातायात हुआ खतरनाक...
