रुद्रप्रयाग: त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन नामांकन (नाम निर्देशन) प्रक्रिया शुरू हुई शुरु–

by | Jul 2, 2025 | निर्वाचन, रूद्रप्रयाग | 0 comments

सुबह 8 बजे से शाम चार बजे तक चली नामांकन प्रक्रिया, प्रधान के लिए 68 नामांकन पत्र हुए दा​खिल–

रुद्रप्रयाग, 02 जुलाई 2025: त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन में नामांकन (नाम निर्देशन) प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन आज ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत व क्षेत्र पंचायत के सदस्य पद हेतु नामांकन पत्र दाखिल किए गए।

नामांकन प्रक्रिया आज प्रातः 8 बजे से प्रारंभ हुई थी जो अपराह्न 4 बजे तक जारी रही।
त्रि.पं.सा.नि. जखोली के रिटर्निंग ऑफिसर ने जानकारी देते हुए बताया कि विकास खंड जखोली के अंतर्गत ग्राम पंचायत प्रधान के लिए कुल 68 नामांकन दाखिल हुए। इसी तरह क्षेत्र पंचायत सदस्य हेतु 33 जबकि ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए कुल 09 आवेदन पत्र दाखिल किए गए। उन्होंने बताया कि जिला पंचायत सदस्य पद हेतु नाम निर्देशन के पहले दिन आज किसी भी प्रत्याशी द्वारा नामांकन दाखिल नहीं किया गया।
विकासखंड उखीमठ के अंतर्गत आज ग्राम पंचायत सदस्यों के कुल 486 पदों के सापेक्ष 00, प्रधान ग्राम पंचायत के 66 पदों के सापेक्ष 13, सदस्य क्षेत्र पंचायत 35 पदों के सापेक्ष कुल 04 नाम निर्देशन पत्रों का क्रय किया गया जबकि सदस्य जिला पंचायत हेतु कोई भी क्रय नहीं किया गया,

इसके अतिरिक्त विकासखंड अगस्त्यमुनि के अंतर्गत आज ग्राम पंचायत सदस्यों के कुल 1145 पदों के सापेक्ष 01, प्रधान ग्राम पंचायत के 159 पदों के सापेक्ष 34, सदस्य क्षेत्र पंचायत के 40 पदों के सापेक्ष कुल 07 नाम निर्देशन पत्रों का क्रय किया गया जबकि सदस्य जिला पंचायत हेतु कोई भी क्रय नहीं किया गया

Latest News

चमाेली: निजमुला घाटी के भनाली तोक में आकाशीय बिजली गिरने से 500 बकरियों की मौत–

एक झटके में उजड़ गया भेड़पालकों का सहारा, बारिश के बीच हुआ हादसा, क्षेत्र में मचा हड़कंप-- चमोली, 04...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी ​शिक्षक कमल किशोर डिमरी हुए सेवानिवृत्त, सजी महफिल, पुरानी यादें हुई ताजा–

अक्षत नाट्य संस्था की ओर से आयोजित किया गया भव्य विदाई समारोह, ​शिक्षक और गणमान्य लोग हुए शामिल...

चमोली: कंडारा में 4 से 6 जून तक सजेगा दशोली गढ़ कौथिग, काफल और लिंगुड़ा के स्टॉल होंगे आकर्षण का केंद्र–

कौ​थिग के आयोजन को लेकर बैठकों का दौर शुरू, कौ​थिग के भव्य आयोजन को लेकर बैठक में हुआ मंथन...

चमोली: इंजीनियरिंग कॉलेज में नीट परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 250 ने किया था पंजीकरण–

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ संपन्न हुई परीक्षा, पढ़ें, कितने अभ्य​र्थियों ने दी नीट परीक्षा, डीएम...

छलिया मौसम: चमोली में तीन दिन का ऑरेंज अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर–

जिलाधिकारी की श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से अपील, अनावश्यक यात्रा से बचें, सुरक्षित स्थानों पर...

बढ़ते जन सैलाब के बीच बाबा केदार के भक्तों की सुरक्षा बढ़ाई, बम निरोधक दस्ता द्वारा की जा रही सघन चेकिंग–

केदारनाथ धाम के वि​भिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में बम डिस्पोजल स्क्वाड ने की विशेष चेकिंग-- केदारनाथ...

जिला प्रशासन की सजगता और मानवीय संवेदनशीलता से बची 10 माह की मासूम की जिंदगी–

सीएमओ ने की अपील, उच्च हिमालयी क्षेत्र में 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों को यात्रा में लाने से बचें...

उत्तराखंड: ग्राम प्रधानों का वेतन 20 हजार रुपये किया जाए, ग्राम पंचायत से करवाएं 10 लाख रुपये तक के विकास कार्य–

प्रदेश प्रधान संगठन ने मुख्यमंत्री को सौंपा 10 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन, वेतन वृद्धि और अधिकार...

चमाेली: बंड नागपुर के प्रभावितों ने टीएचडीसी के विरुद्ध आंदोलन शुरू करने का किया एलान–

20 अप्रैल को टीएचडीसी, एचसीसी और प्रभावितों के बीच प्रस्तावित बैठक प्रशासन ने कर दी थी निरस्त, अब...
error: Content is protected !!