चमोली: संस्कृत गांव किमोठा में ब्रह्मचारी हरिकृष्ण किमोठी का निर्विरोध ग्राम प्रधान बनना तय–

by | Jul 5, 2025 | चमोली, निर्वाचन | 0 comments

एक नामांकन से कई गांवों में ग्राम प्रधानों का निर्विरोध निर्वाचन तय, ग्रामीणों ने आपसी सहमति से तय किया ग्राम प्रधान–

गोपेश्वर, 05 जुलाई 2025: चमाेली जनपद के कई गांवों में निर्विरोध ग्राम प्रधान का निर्वाचन तय हो गया है। ग्राम प्रधान पद पर एक-एक नामांकन होने से पोखरी विकास खंड के संस्कृत गांव किमोठा, दशोलीब्लाॅक के बैरागना और पीपलकोटी बंड क्षेत्र के लुहां गांव में ग्राम प्रधान पद के लिए एक-एक नामांकन होने से ग्राम प्रधानों का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है।

ग्राम पंचायत बैरागना में ग्राम प्रधान चुनी गई सृ​ष्टि राणा-

किमोठा गांव में ग्रामीणों ने बैठक कर ब्रह्मचारी हरिकृष्ण किमोठी को ग्राम प्रधान बनाने पर सहमति बनाई। किमोठा में करीब 250 परिवार निवास करते हैं। सहमति के बाद नामांकन के अंतिम दिन तक भी ग्राम प्रधान के लिए एक ही नामांकन होने से हरिकृष्ण किमोठी का निर्वाचन तय माना जा रहा है। ग्रामीणों ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। दशोलीब्लाॅक के बैरागना गांव में ग्राम प्रधान पद पर एकमात्र सृष्टि राणा ने अपना नामांकन किया है, जिससे उनका ग्राम प्रधान बनना तय है। गांव में छह ग्राम पंचायत सदस्य भी निर्विरोध चुने गए हैं।

बंड क्षेत्र के अंतर्गत लुहां गांव अपनी विशिष्ट गतिविधियों के लिए जाना जाता है। गांव में अधिकांश कार्य आपसी सहयोग से किए जाते हैं। ग्रामीणों ने इस बार पंचायत चुनाव में आपसी सहमति से प्रधान चुनने का निर्णय लिया। गांव की बैठक में भुवना नेगी पत्नी संतोष नेगी को प्रधान पद का प्रत्याशी बनाया। ग्राम पंचायत से एक ही नामांकन हुआ है। ऐसे में नामांकन पत्रों की जांच में यदि सबकुछ सही पाया जाता है तो भुवना देवी निर्विरोध प्रधान नियुक्त हो जाएंगी। गांव की खुली बैठक में गजेंद्र राणा, सुनील कोठियाल, राजेंद्र राणा, कुलदीप रावत, मुकेश नेगी, संगीता राणा, शशि कला, सुभागा देवी, सरोजनी देवी, संतोषी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Latest News

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...

चमोली: भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत–

घास लेने जंगल गई थीं दोनों महिलाएं, चट्टान से गिरकर भी हुईं गंभीर घायल; श्रीनगर के पास लक्ष्मी ने भी...

चमोली: आस्था और उमंग के बीच आज कैलाश के लिए विदा होगी मां नंदा की डोली–

सिद्धपीठ कुरुड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब, जागरों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा मंदिर परिसर...

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...
error: Content is protected !!