चमोली: मंडल घाटी के बैरागना गांव में सृ​ष्टि राणा का निर्विरोध ग्राम प्रधान बनना तय–

by | Jul 5, 2025 | चमोली, निर्वाचन | 0 comments

एक नामांकन से कई गांवों में ग्राम प्रधानों का निर्विरोध निर्वाचन तय, ग्रामीणों ने आपसी सहमति से तय किया ग्राम प्रधान–

गोपेश्वर, 05 जुलाई 2025: मंडल घाटी के बैरागना गांव में सृ​ष्टि राणा का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। यहां ग्राम प्रधान पद पर एक ही नामांकन होने से सृ​ष्टि ग्राम प्रधान चुनीं गई है। जिला निर्वाचन विभाग से इसकी घोषणा होनी बाकी है। ग्रामीणों ने आपसी बैठक कर उन्हें ग्राम प्रधान पद पर चुना। शनिवार को नामांकन के ​अंतिम दिन तक भी एक ही नामांकन होने से सृ​​ष्टि राणा ग्राम प्रधान चुनी गई। इसके अलावा गांव में छह ग्राम पंचायत सदस्य भी निर्विरोध चुने गए हैं।

किमोठा गांव में ग्रामीणों ने बैठक कर ब्रह्मचारी हरिकृष्ण किमोठी को ग्राम प्रधान बनाने पर सहमति बनाई। किमोठा में करीब 250 परिवार निवास करते हैं। सहमति के बाद नामांकन के अंतिम दिन तक भी ग्राम प्रधान के लिए एक ही नामांकन होने से हरिकृष्ण किमोठी का निर्वाचन तय माना जा रहा है। ग्रामीणों ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

बंड क्षेत्र के अंतर्गत लुहां गांव अपनी विशिष्ट गतिविधियों के लिए जाना जाता है। गांव में अधिकांश कार्य आपसी सहयोग से किए जाते हैं। ग्रामीणों ने इस बार पंचायत चुनाव में आपसी सहमति से प्रधान चुनने का निर्णय लिया। गांव की बैठक में भुवना नेगी पत्नी संतोष नेगी को प्रधान पद का प्रत्याशी बनाया। ग्राम पंचायत से एक ही नामांकन हुआ है। ऐसे में नामांकन पत्रों की जांच में यदि सबकुछ सही पाया जाता है तो भुवना देवी निर्विरोध प्रधान नियुक्त हो जाएंगी। गांव की खुली बैठक में गजेंद्र राणा, सुनील कोठियाल, राजेंद्र राणा, कुलदीप रावत, मुकेश नेगी, संगीता राणा, शशि कला, सुभागा देवी, सरोजनी देवी, संतोषी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: देवाल में मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण को लेकर जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश–

जिला​धिकारी ने प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग परियोजना की समीक्षा के दौरान दिए निर्देश, पढ़ें, कैसे...

चमोली: मुख्यमंत्री के प्रति बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने जताया आभार–

गुरु पूर्णिमा पर पुजारियों को सौंपा मुख्यमंत्री का शुभकामना संदेश-- गोपेश्वर, 29 जुलाई 2026: प्राचीन...

चमोली: जिला कांग्रेस की नवगठित कार्यकारिणी का सम्मान, बांटे गए नियुक्ति पत्र–

नवनिर्वाचित पदा​धिकारियों को शॉल ओढाकर किया गया सम्मानित, संगठन को मजबूती देने का आह्वान-- गोपेश्वर...

चमोली: फूलों की घाटी पर किया पोस्टकार्ड का विमोचन–

डाक विभाग उत्तराखंड परिमंडल ने घांघरिया में किया विशेष चित्रित पोस्टकार्ड का विमोचन-- ज्योतिर्मठ, 29...

हरी झंडी: उत्तराखंड में ग्रीन मोबिलिटी को मिली नई रफ्तार, 11 स्वच्छ ईंधन आधारित वाहनों को दिखाई हरी झंडी–

लाभार्थियों को वितरित की गई पूंजीगत अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि, ई-वाहनों और चार्जिंग नेटवर्क के...

चमोली: प्राकृतिक सौंदर्य और आस्था का संगम है वसुधारा ट्रैक–

चारधाम यात्रा में बदरीनाथ पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों में से साहसी तीर्थयात्री व पर्यटक पहुंचते हैं...

होमगार्ड भर्ती: शारीरिक दक्षता परीक्षा में 69 अभ्यर्थी सफल, 88 रहे अनुपस्थित–

गोपेश्वर पुलिस मैदान में आयोजित हो रही होमगार्ड भर्ती, जोश, जज्बे के साथ पहुंच रहे अभ्यर्थी...

चमोली: ईड़ाबधाणी वार्ड पहुंचे डीएम, भारी बारिश के बाद हालात का लिया जायजा–

भू-धंसाव रोकने के लिए सिंचाई विभाग को सुरक्षा कार्य और जल निकासी सुधारने के लिए लोनिवि को दिए...
error: Content is protected !!