चमोली। चमोली जनपद के विकासखंड गैरसैंण के फुल्डुंगी ग्राम पंचायत के मल्ली घंडियाल गांव की आरती भंडारी का अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। जनपद के जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने आरती को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। आरती लिटिल मास्टर क्रिकेट क्लब देहरादून में भी खेलती है। अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम में चयन होने पर आरती भंडारी ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने कोच नरेंद्र साह और किरण साह को दिया है। आरती का कनहा है कि कोच ने मुझे खेलने की प्रेरणा दी। साथ ही क्रिकेट खेलना सिखाया। उन्हीं की वजह से आज वह इस मुकाम को हासिल कर पाई है। आरती भंडारी के पिताजी बचन सिंह भंडारी मिस्त्री हैं और माता बचनी देवी गृहणी है।
इस सीमांत क्षेत्र की बेटी का हुआ अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम में चयन, पढें कौन है आरती–
by laxmi Purohit | Sep 22, 2021 | खेल, चमोली | 0 comments

Latest News
दो साल बाद भी धीमी गति से चल रहा काम, फरवरी से दोबारा शुरू होगा डामरीकरण-- नंदानगर, चमोली, 24 नवंबर...
ढोल-दमाऊं की थाप पर जीवंत हुईं पहाड़ की धार्मिक परंपराएं, जल कलश यात्रा में उमड़े श्रद्धालु...
धाम में मजबूत हो रहीं नागरिक सुविधाएं, नगर पंचायत ने विकसित किया स्वावलंबन का मॉडल, इस वर्ष 1.57...
अभियान के प्रथम चरण में 24 हजार 705 बच्चों पिलाई गई पोलियो की खुराक-- गोपेश्वर, 22 नवंबर 2026: पल्स...
लोगों के सब्र का बांध टूटने लगा, आंदोलन तेज करने की चेतावनी; शासनादेश और वित्तीय स्वीकृति मिलने तक...
पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना में काम करने आया था, ज्वाइनिंग से पहले हुआ हादसा-- पीपलकोटी।...
यूनिवर्सिटी ऑफ केंट के दीक्षांत समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए चांसलर ने किया सम्मानित...
कर्णप्रयाग के उमा देवी मंदिर में पारंपरिक रीति-रिवाजों से किया विवाह, सादगीपूर्ण आयोजन बना चर्चा का...
21 नवंबर तक चलेंगे विवाह के कार्यक्रम, प्रसिद्ध लोक गायकों की सांस्कृतिक संध्या भी होगी आयोजित...
