चमोली: ग्राम प्रधान के 8 आवेदन पत्र हुए निरस्त, क्षेत्र पंचायत सदस्य के तीन नामांकन निरस्त–

by | Jul 8, 2025 | चमोली, निर्वाचन | 0 comments

नामांकन पत्रों की जांच में 2680 आवेदन पाए गए वैध, नामांकन पत्रों की जांच में 26 नामांकन पत्र किये गए निरस्त–

गोपेश्वर, 08 जुलाई 2025: त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2025 के तहत नाम निर्देशन पत्रों की जांच का कार्य आज दूसरे दिन को शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हो गया है। जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के विभिन्न पदों के लिए प्रत्याशियों की ओर से 4382 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए गए थे। जिनमें से 2680 नामांकन पत्र जांच में वैध पाए गए हैं। जबकि 26 नामांकन पत्रों को विभिन्न कारणों से निरस्त किया गया। बुधवार को शेष नामांकन पत्रों की जाँच की जाएगी।

नामांकन पत्रों की जांच के बाद वर्तमान तक ग्राम प्रधान पद हेतु 1490, ग्राम पंचायत सदस्य पद हेतु 596, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद हेतु 594 नामांकन वैध पाए गए हैं।जबकि 26 निरस्त किये गए नामांकन पत्रों में 15 सदस्य ग्राम पंचायत के, 8 प्रधान ग्राम पंचायत के और 3 सदस्य क्षेत्र पंचायत के सदस्यों का नामांकन विभिन्न कारणों से निरस्त किया गया है। 7 से 9 जुलाई तक नामांकन पत्रों की जांच, 10 व 11 जुलाई को नामवापसी की तिथि तय की गई है।

जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि राज्य चुनाव आयोग की ओर से निर्धारित तिथियों के अनुसार नामांकन पत्रों की जांच व नामवापसी की प्रक्रिया संपादित की जाएगी। जिसके बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्हों का आवंटन किया जाएगा।

Latest News

उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा, दो दिन मुफ्त सफर–

28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में प्रदेश के भीतर नहीं देना होगा किराया, शासन ने जारी किए आदेश...

उत्तराखंड: विकास और संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं: सीपी राधाकृष्णन–

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आईजीएनएफए में आईएफएस के अ​धिकारियों को किया संबो​धित-- देहरादून, 19...

चमोली: स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की राह आसान बनाने को बैंकों को दिए निर्देश–

सरकारी ऋण योजनाओं में तेजी लाएं बैंक, लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करें-- गोपेश्वर, 19 अगस्त...

चमोली: आवारा कुत्तों के आतंक से 10 स्कूलों में 23 अगस्त तक अवकाश–

नारायणबगड़ और नलगांव क्षेत्र के विद्यालयों में 20 से 23 अगस्त तक छुट्टी, ऑनलाइन पढ़ाई के निर्देश...

चमोली: आरक्षित वन भूमि पर गैर वानिकी कार्य मिले तो होगी कार्रवाई, एसआईटी गठित–

आरक्षित वन भूमि के गैर-वानिकी उपयोग पर होगी कड़ी कार्रवाई, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 19...

सतर्कता: सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम की दिशा में चमोली आगे, एचपीवी टीकाकरण में प्रदेश में प्रथम–

जनपद ने हासिल की 68.6 प्रतिशत की उपल​​​ब्धि, स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाया जा रहा व्यापक अ​​भियान...

चमोली: सावन की तीज पर झूलों और भजनों से गूंजा गोपेश्वर–

पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...

चमोली: प्रोफेसर डॉ. जसवंत लाल को मिलेगा राजीव गांधी गौरव अवार्ड–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...

जय हिंद: तेज वर्षा भी बच्चों का उत्साह न रोक पाई, कठूड़ विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस–

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...
error: Content is protected !!