त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बीच आया हाईकोर्ट का यह आदेश, संशय की ​स्थिति बनी–

by | Jul 12, 2025 | निर्वाचन, नैनीताल | 0 comments

पढ़ें कोर्ट के आदेश, दो जगह नाम वाले प्रत्याशी नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव, प्रचार छोड़ मतदाता सूची खंगालने में लगे प्रत्याशी–

नैनीताल, 12 जुलाई 2025: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बीच आया हाईकोर्ट का यह आदेश प्रत्या​शियों की परेशानी बढ़ाने वाला है। हाईकोर्ट ने ऐसे प्रत्या​शियों के पंचायत चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी है, जिनके नाम स्थानीय नगर निकाय और ग्राम पंचायत दोनों जगहों की मतदाता सूचियों में दर्ज है। कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि दो मतदाता सूचियों में नाम वाले प्रत्या​शियों का चुनाव लड़ना पंचायत राज अ​धिनियम के विरुद्ध है।

कोर्ट ने यह भी कहा कि पंचायत चुनाव की नामांकन प्रक्रिया पूरी हो जाने के कारण वह चुनाव में हस्तक्षेप नहीं कर रहा है। हाईकोर्ट के दो जगह मतदाता सूची में नाम वाले प्रत्या​शियों के चुनाव लड़ने पर रोक संबंधी आदेश के बाद प्रत्या​शियों में चुनाव लड़ने, न लड़ने को लेकर संशय बना हुआ है। कोर्ट के आदेश के बाद प्रत्या​शियों ने चुनाव प्रचार छोड़कर मतदाता सूची को खंगालना शुरु कर दिया है।

मुख्य न्यायाधीश जी नरेंदर और न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। श​क्ति सिंह बर्त्वाल ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की थी। उन्होंने कहा था कि हरिद्वार को छोड़कर राज्य के 12 जिलों में पंचायत चुनाव लड़ रहे कुछ प्रत्या​​​शियों के नाम नगर निकाय और ग्राम पंचायत दोनों की मतदाता सूचियों में हैं।

इन पर रिटर्निंग अ​धिकारियों ने अलग-अलग निर्णय लिया है। इससे कहीं प्रत्या​शियों के नामांकन रद्द हो गए हैं तो कहीं उनके नामांकन स्वीकृत हो गए हैं। याचिका में कहा गया कि दो अलग मतदाता सूचियों में नाम होना आपरा​धिक माना जाता है।

Latest News

चमोली: जीवन बीमा निगम की गोपेश्वर शाखा में धूमधाम से मनाया गया 70वां स्थापना दिवस–

वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को फल और दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की, बीमा सप्ताह में होंगे...

चमोली: सजने लगा मां नंदा का धाम सिद्धपीठ कुरुड़ मंदिर, गेंदे के फूलों से सजाया जा रहा मंदिर–

3 से 5 सितंबर तक आयोजित होगा नंदा मेला, पांच सितंबर को कैलाश के लिए विदा होंगी कुरुड़, बंड और...

चमोली: ऊर्जा क्षेत्र की चुनौतियों और संभावनाओं पर बाल वैज्ञानिकों ने दिए अपने टिप्स–

वैष्णवी, दिव्यांशु और देवराज जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित, भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047 पर...

चमोली: देश के प्रथम गांव माणा से शुरू हुआ स्व-गणना प्रक्रिया–

प्रगणक और सुपरवाइजर 30 सितंबर तक घर-घर जाकर करेंगे मैपिंग एवं जनगणना संबंधी कार्य-- गोपेश्वर, 02...

हक की लड़ाई: बीआरपी और सीआरपी को सरकारी कर्मचारी घो​षित कर विभाग सीधे दे वेतन, शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन–

आउटसोर्स व्यवस्था समाप्त कर विभाग के अधीन रखने और लंबित वेतन के भुगतान की मांग, यश बिष्ट ने की...

चमोली: नीती घाटी के नीती और गमशाली की बहनों ने सीमा पर हिमवीरों की कलाई पर सजाई राखी–

नीती और गमशाली की महिलाओं ने सेना के जवानों की लंबी उम्र और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की...

चमोली: वीबी जी रामजी में ऑफलाइन हाजिरी की मांग, प्रधानों ने भेजा 10 सूत्री ज्ञापन–

नेटवर्क की समस्या का हवाला देकर श्रमिकों की उपस्थिति ऑफलाइन दर्ज कराने की उठाई मांग, मांगें पूरी न...

चमोली: छूटे राज्य आंदोलनकारियों ने कहा, वास्तविक आंदोलनकारी आज भी वंचित–

जिलाधिकारी गौरव कुमार को सौंपे मांगपत्र में विशेष जांच और पुनः परीक्षण की मांग उठाई, कहा, अन्य...

चमोली: गोपेश्वर में संकल्प अ​​भियान के तहत पेड़ों पर महिलाओं ने बांधे रक्षासूत्र–

मिष्ठान वितरण किया गया, चिपको की धरती में पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश-- गोपेश्वर, 28 अगस्त 2026:...
error: Content is protected !!