मार लिया मैदान: चमोली जनपद में 71 ग्राम प्रधान व 16 बीडीसी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित–

by | Jul 12, 2025 | चमोली, निर्वाचन | 0 comments

जिले में ग्राम प्रधान के 76 और बीडीसी सदस्य के 65 दावेदारों ने वापस लिए नाम, पढ़ें पूरी खबर–

गोपेश्वर, 12 जुलाई 2025: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर चमोली जिले में निर्विरोध चुने प्रत्याशियों और चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की तस्वीर साफ हो गई है। नाम वापसी के बाद चमोली जिले में 71 ग्राम प्रधान और 16 क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। जिले में 1541 ग्राम पंचायत सदस्य भी निर्विरोध चुने गए हैं।

चमोली जिले की 615 ग्राम पंचायतों के लिए 1668 ने नामांकन किए। जांच में 16 नामांकन रद्द किए गए और नाम वापसी की प्रक्रिया में 76 दावेदारों ने नामांकन वापस ले लिया। जिसके बाद जिले में 71 ग्राम प्रधान निर्विरोध चुन लिए गए। अब जिले की शेष 544 ग्राम पंचायतों में 1505 दावेदार मैदान में हैं। वहीं 244 क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 802 नामांकन हुए, नामांकन पत्रों जांच में 12 निरस्त किए गए और 65 ने नाम वापस ले लिए।

जिसके बाद 16 क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्विरोध चुन लिए गए और अब 228 सदस्यों के लिए 709 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। सदस्य ग्राम पंचायत के 4385 पदों के लिए मात्र 1779 नामांकन पत्र भरे गए। जांच में 158 निरस्त हुए और 16 ने नाम वापस लिए। जिसके बाद 1541 सदस्य निर्विरोध चुने गए और 64 मैदान में डटे हुए हैं। वहीं जिला पंचायत सदस्य की 26 सीटों के लिए 138 नामांकन हुए, जाच में सभी सही पाए गए और 13 ने नाम वापस ले लिए। जिसके बाद 125 प्रत्याशी मैदान में हैं।

जिले में सभी पदों के लिए कुल 4387 ने नामांकन पत्र भरे, जिसमें 186 निरस्त हुए, 170 ने नाम वापस लिए और 1628 का निर्वाचन निर्विरोध हो गया है। अब कुल 2403 प्रत्याशी मैदान में हैं।

Latest News

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...

चमोली: भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत–

घास लेने जंगल गई थीं दोनों महिलाएं, चट्टान से गिरकर भी हुईं गंभीर घायल; श्रीनगर के पास लक्ष्मी ने भी...

चमोली: आस्था और उमंग के बीच आज कैलाश के लिए विदा होगी मां नंदा की डोली–

सिद्धपीठ कुरुड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब, जागरों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा मंदिर परिसर...

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...
error: Content is protected !!