विधायक महेंद्र भट्ट हुए व्यथित, मुख्यमंत्री से की ‌प्रशासन की शिकायत–

by | Sep 22, 2021 | चमोली, समस्या | 0 comments


गोपेश्वर। हाट गांव में बुधवार को टीएचडीसी की ओर से की गई कार्रवाई से बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट व्यथित हैं। उन्होंने प्रशासन और टीएचडीसी की कार्रवाई को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने इस संबंध में सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वार्ता की। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से की गई कार्रवाई पर मुख्यमंत्री के सम्मुख अपना विरोध प्रकट किया है। लंबे समय से टीएचडीसी द्वारा ग्रामीणों को केवल आश्वासन दिए गए, लेकिन ग्रामीणों की कोई भी मांग को समय पर पूर्ण नहीं किया गया है। जिला प्रशासन की ओर से कुछ दिन पूर्व टीएचडीसी के अधिकारियों के साथ ही उन्हें और हाट गांव के ग्राम प्रधान राजेंद्र हटवाल व ज्येष्ठ उपप्रमुख पंकज हटवाल को विश्वास दिलाया था कि तीन अक्टूबर तक सभी से वार्ता करने के बाद समाधान निकाला जाएगा। लेकिन आज जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना एक तरफा कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के सम्मुख नाराजगी व्यक्त की गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी चमोली को निर्देश दिए हैं कि तत्काल टीएचडीसी और संबंधित लोगों से वार्ता कर प्रभावितों की प्रमुख मांगों का समाधान करें। विधायक महेंद्र भट्ट ने कहा कि वे प्रमुखता के साथ उनके साथ खड़े हैं। क्षेत्र की सभी मांगों को लेकर सामूहिक रुप से संघर्ष किया जाएगा।  

Latest News

चमोली: आशा कार्यकर्ताओं और फैसिलिटेटरों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन–

रैली निकालकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, कलेक्ट्रेट में सीएमओ का घेराव कर उठाई विभिन्न मांगें...

चमोली: भारी बारिश की चेतावनी पर चमोली के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में आज अवकाश–

विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घो​षित, आंगनबाड़ियों का संचालन भी रहेगा बंद-- गोपेश्वर, 09 जुलाई...

चमोली: चमोली जिले की सात ग्राम पंचायत काे छोड़कर 608 गांवों में उप प्रधान के लिए होंगे चुनाव–

15 जुलाई को होगा निर्वाचन, उसी दिन नामांकन, मतदान व मतगणना का कार्य होगा संपन्न-- गोपेश्वर, 08 जुलाई...

चमोली: नौ वर्षों की उल्लेखनीय सेवाओं के बाद डॉ. ममता को दी भावभीनी विदाई–

नगरवासियों और सामाजिक संगठनों ने किया सम्मानित, नर्सिंग कॉलेज को प्रदेश के अग्रणी संस्थानों में...

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण: आरोपी कर्मचारी की ड्यूटी बदली, कांग्रेस ने बीकेटीसी भंग करने की उठाई मांग–

जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रोटोकॉल और थाली भेंट गणना कार्य से हटाया गया कर्मचारी, विभिन्न...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी उक्रांद में शामिल, बदरीनाथ विधानसभा में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी–

सांस्कृतिक, राज्य आंदोलन और ​शिक्षा जगत से जुड़ने के बाद अब राजनीति के सफर पर आगे बढ़े केके ​डिमरी...

केतन को श्रद्धांजलि देने निकला कैंडल मार्च, दोषियों को फांसी की मांग–

जातिवाद के विरोध में विभिन्न संगठनों ने किया प्रदर्शन, आंबेडकर भवन से गोपीनाथ मंदिर तक निकाला मार्च...

विज्ञान विषय की मांग को लेकर अनशन जारी, दो अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ी–

सीएचसी में कराया गया भर्ती, छह जुलाई तक मांग पूरी न होने पर बीईओ कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी...
error: Content is protected !!