चमोली: बांजबगड़ गांव के मनोज की मौत पर गोपेश्वर में उबाल, देखें वीडियो–

by | Jul 14, 2025 | आरोप, चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

नंदानगर क्षेत्र के लोगों ने जिला अस्पताल गेट से लेकर इमरजेंसी और माॅर्चरी रोड को किया जाम, मौत को हत्या बताया, उच्चस्तरीय जांच की मांग उठाई–

गोपेश्वर, 14 जुलाई 2025: नंदानगर के बांजबगड़ गांव निवासी मनोज ​सिंह बिष्ट की मौत के मामले में नंदानगर क्षेत्र के लोगों ने गोपेश्वर में जमकर प्रदर्शन किया। जिला अस्पताल रोड के गेट से लेकर इमरजेंसी ब्लॉक और मॉर्चरी रोड को जाम कर दिया। उन्होंने मनोज की हत्या करने के बाद पेड़ पर लटकाने की बात कही है। कहा कि मामले की उच्चस्तरीय जांच कर हत्यारोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाए। उन्हें फांसी देने की मांग उठाई। भारी संख्या में पहुंचे लोगों को देख पूरे क्षेत्र में पुलिस टीम तैनात की गई।

बता दें कि बांजबगड़ का मनोज सिंह पुत्र गंगा सिंह हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर घोड़ा संचालन का काम करता था। वह यात्रा मार्ग के प्रमुख पड़ावघांघरिया में देवेंद्र सिंह चौहान निवासी पुलना के घोड़ों का संचालन करता था। वह श्रद्धालुओं को घांघरिया से हेमकुंड साहिब तक ले जाने और वापस लाने का काम करता था।

पुलिस के मुताबिक मनोज 29 जून की रात अपने साथी घोड़ा चालक प्रकाश सिंह रावत के साथ सोया था। अगली सुबह करीब साढ़े तीन बजे घोड़ा मालिक देवेंद्र चौहान घोड़े को चारा देने के लिए आया तो मनोज बिस्तर पर नहीं मिला। उसका मोबाइल पांच जून तक चालू था और उसके बाद बंद हुआ। परिजनों ने सात जुलाई को गोविंदघाट थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। 13 जुलाई को मनोज का शव घांघरिया के जंगलों में पेड़ पर रस्सी के सहारे लटका मिला। लोगों ने जिला​धिकारी और पुलिस अधीक्षक को इस संबंध में पत्र भेजा है। कहा कि जब तक मामले की निष्पक्ष जांच और हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, तब तक चुप नहीं बैठेंगे।

Latest News

चमाेली: मुख्यमंत्री के घोषणा के तहत चारधाम यात्रा से पहले चमोली जनपद में विद्युत व्यवस्था हुई और अधिक सुदृढ़–

विद्युत सब स्टेशन सिमली से शुरू हुई बिजली की सप्लाई, लो वोल्टेज की समस्या से मिली मु​क्ति...

चमोली: आकाशीय बिजली गिरने के बाद हुआ शार्टसर्किट, धूंधूं कर जला रेस्टोरेंट–

रेस्टोरेंट के भीतर रखा सिलिंडर फटा तो विकराल हुई आग, अ​ग्निशमन विभाग की टीम ने बुझाई-- गोपेश्वर, 05...

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने सहकारी समिति के मुख्य कार्यालय गोपेश्वर का निरीक्षण कर लिया जायजा–

कंप्यूटरीकरण और डिजिटाइजेशन कार्यों की प्रगति जांची, काश्तकारों को लाभ देने के दिए निर्देश...

आस्था: गोविंदघाट में मोरारी बापू की भव्य रामकथा शुरू, अलकनंदा के किनारे हो रही कथा–

कुबेर देवरा समिति और महिला मंगल दल की महिलाओं ने पुष्पवर्षा कर किया बापू का स्वागत-- चमोली, 04...

उत्तराखंड: पांच जनपदों में आरेंज अलर्ट, मौसम सुबह से खराब–

गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना, ओलावृ​ष्टि तथा झोकेदार हवाएं चलने की संभावना...

तेफना गांव के प्रेम सिंह राणा राज्यमंत्री हुए नियुक्त, गांव में उत्सव का माहौल–

देखें राज्यमंत्रियों की पूरी सूची, प्रेम सिंह राणा को सौंपा जनजाति आयोग के अध्यक्ष का दायित्व...

चमोली: मिला कूड़ा तो होगा चालान, पशुओं को निराश्रित किया तो होगी कार्रवाई–

जिलाधिकारी ने पशु क्रूरता निवारण समिति की समीक्षा बैठक ली, दिए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर। जिलाधिकारी...

चमाेली: चीड़ के जंगल में भड़की आग, अ​ग्नि शमन की टीम ने एक घंटे में बुझाई–

ग्वीलों गांव के समीप जंगल में अचानक भड़की आग आवासीय भवनों तक पहुंची, बड़ी दुर्घटना टली-- नगर पालिका...

आस्था: श्रीनगर में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, निकली आकर्षक शोभायात्रा–

कलश यात्रा और भजन-कीर्तन से गूंजा नगर, श्रद्धालुओं में दिखा भारी उत्साह श्रीनगर, 03 अप्रैल, 2026:...
error: Content is protected !!