चमोली: सरकारी व अर्द्ध सरकारी प्रतिष्ठानों में रहेगा अवकाश, अ​धिसूचना हुई जारी–

by | Jul 23, 2025 | चमोली, निर्वाचन | 0 comments

जिला मजिस्ट्रेट डॉ. संदीप तिवारी ने जारी की अ​धिसूचना, संबं​धित विकास खंड के कोषागार और उपकोषागार भी रहेंगे बंद

गोपेश्वर, 23 जुलाई 2025: चमोली जनपद में मतदान दिवस पर 24 जुलाई और द्वितीय चरण के मतदान 28 जुलाई के संबंधित विकाखंडों के क्षेत्रांतर्गत शासकीय, अशासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थाओं, अर्द्ध निकायों और वाणिज्य प्रतिष्ठानों में कार्यरत कार्मिक, कारीगरों व मजदूरों को मतदान हेतु सवेतन सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट डॉ. संदीप तिवारी ने अधिसूचना जारी कर कहा कि चमोली जनपद में 24 जुलाई को प्रथम चरण में ज्योतिर्मठ, थराली, देवाल और नारायणबगड़ व 28 जुलाई को पोखरी, कर्णप्रयाग, गैरसैंण, दशोली और नंदानगर में

दो चरणों में होने वाले पंचायत चुनाव के लिए संबंधित विकास खंडों के क्षेत्रांतर्गत समस्त प्रतिष्ठानों में कार्यरत कार्मिकों, कारीगरों व मजदूरों को मतदान के लिए सवेतन सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया है। संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों के समस्त कोषागार व उपकोषागार भी बंद रहेंगे।

Latest News

उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा, दो दिन मुफ्त सफर–

28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में प्रदेश के भीतर नहीं देना होगा किराया, शासन ने जारी किए आदेश...

उत्तराखंड: विकास और संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं: सीपी राधाकृष्णन–

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आईजीएनएफए में आईएफएस के अ​धिकारियों को किया संबो​धित-- देहरादून, 19...

चमोली: स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की राह आसान बनाने को बैंकों को दिए निर्देश–

सरकारी ऋण योजनाओं में तेजी लाएं बैंक, लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करें-- गोपेश्वर, 19 अगस्त...

चमोली: आवारा कुत्तों के आतंक से 10 स्कूलों में 23 अगस्त तक अवकाश–

नारायणबगड़ और नलगांव क्षेत्र के विद्यालयों में 20 से 23 अगस्त तक छुट्टी, ऑनलाइन पढ़ाई के निर्देश...

चमोली: आरक्षित वन भूमि पर गैर वानिकी कार्य मिले तो होगी कार्रवाई, एसआईटी गठित–

आरक्षित वन भूमि के गैर-वानिकी उपयोग पर होगी कड़ी कार्रवाई, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 19...

सतर्कता: सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम की दिशा में चमोली आगे, एचपीवी टीकाकरण में प्रदेश में प्रथम–

जनपद ने हासिल की 68.6 प्रतिशत की उपल​​​ब्धि, स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाया जा रहा व्यापक अ​​भियान...

चमोली: सावन की तीज पर झूलों और भजनों से गूंजा गोपेश्वर–

पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...

चमोली: प्रोफेसर डॉ. जसवंत लाल को मिलेगा राजीव गांधी गौरव अवार्ड–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...

जय हिंद: तेज वर्षा भी बच्चों का उत्साह न रोक पाई, कठूड़ विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस–

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...
error: Content is protected !!