त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: चमोली जनपद के चार विकासखंड के 258 बूथों पर प्रथम चरण का मतदान शुरु–

by | Jul 24, 2025 | निर्वाचन | 0 comments

सुबह आठ बजे से शुरु हुई, एक लाख मतदाता 232 ग्राम प्रधान और 91 बीडीसी सदस्य चुनेंगे, नारायणबगड़ में सबसे अ​धिक 29 हजार मतदाता–

चमोली, 24 जुलाई 2025: चमोली जनपद में प्रथम चरण का मतदान सुबह आठ बजे से शुरु हो गया है। ज्योतिर्मठ, देवाल, थराली और नारायणबगड़ के 258 बूथों पर चुनाव प्रक्रिया शुरु हो गई है। मतदान में एक लाख चार हजार 715 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिसमें 232 ग्राम प्रधान, 91 क्षेत्र पंचायत सदस्य और नौ जिला पंचायत सदस्यों का चुनाव होगा। इन चार विकासखंडों में सर्वाधिक मतदाता 29912 नारायणबगड़ में हैं।

इसमें 14 हजार 290 महिलाएं और 15 हजार 622 पुरुष मतदाता शामिल हैं। ज्योतिर्मठ विकासखंड में 27054 मतदाता हैं, इसमें महिला मतदाता 13211 और पुरुष मतदाता 13843 हैं। थराली विकासखंड में 24 हजार 802 मतदाता हैं, इसमें महिला मतदाता 12 हजार 139 व पुरुष मतदाता 12663 हैं। सबसे कम मतदाता देवाल विकासखंड में हैं। यहां पर 22 हजार 947 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें महिला मतदाताओं की संख्या 11050 और पुरुष मतदाताओं की संख्या 11897 है।

इन चार विकासखंडों में 1789 मतदाता 80 वर्ष की आयु से अधिक वाले हैं, जबकि 447 दिव्यांग मतदाता हैं। समाज कल्याण विभाग की ओर से 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं और दिव्यांग मतदाताओं की मदद के लिए आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, एनसीसी, एनएसएस के स्वंय सेवक तैनात किए गए हैं। सड़क वाले क्षेत्रों में इन मतदाताओं के लिए वाहनों की व्यवस्था रहेगी। मतदान प्रक्रिया में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह का माहौल बना हुआ है।

Latest News

उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा, दो दिन मुफ्त सफर–

28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में प्रदेश के भीतर नहीं देना होगा किराया, शासन ने जारी किए आदेश...

उत्तराखंड: विकास और संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं: सीपी राधाकृष्णन–

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आईजीएनएफए में आईएफएस के अ​धिकारियों को किया संबो​धित-- देहरादून, 19...

चमोली: स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की राह आसान बनाने को बैंकों को दिए निर्देश–

सरकारी ऋण योजनाओं में तेजी लाएं बैंक, लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करें-- गोपेश्वर, 19 अगस्त...

चमोली: आवारा कुत्तों के आतंक से 10 स्कूलों में 23 अगस्त तक अवकाश–

नारायणबगड़ और नलगांव क्षेत्र के विद्यालयों में 20 से 23 अगस्त तक छुट्टी, ऑनलाइन पढ़ाई के निर्देश...

चमोली: आरक्षित वन भूमि पर गैर वानिकी कार्य मिले तो होगी कार्रवाई, एसआईटी गठित–

आरक्षित वन भूमि के गैर-वानिकी उपयोग पर होगी कड़ी कार्रवाई, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 19...

सतर्कता: सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम की दिशा में चमोली आगे, एचपीवी टीकाकरण में प्रदेश में प्रथम–

जनपद ने हासिल की 68.6 प्रतिशत की उपल​​​ब्धि, स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाया जा रहा व्यापक अ​​भियान...

चमोली: सावन की तीज पर झूलों और भजनों से गूंजा गोपेश्वर–

पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...

चमोली: प्रोफेसर डॉ. जसवंत लाल को मिलेगा राजीव गांधी गौरव अवार्ड–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...

जय हिंद: तेज वर्षा भी बच्चों का उत्साह न रोक पाई, कठूड़ विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस–

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...
error: Content is protected !!