रुद्रप्रयाग: रुद्रप्रयाग जनपद में 62.98 प्रतिशत हुआ मतदान, ऊखीमठ में सबसे अधिक रहा मतदान प्रतिशत–

by | Jul 24, 2025 | निर्वाचन, रूद्रप्रयाग | 0 comments

128528 मतदाताओं ने किया मतदान, मतदाताओं में दिखा उत्साह, बुजुर्ग मतदाता सुबह तो युवा दोपहर में पहुंचे–

रूद्रप्रयाग, 24 जुलाई 2025: रुद्रप्रयाग में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। अगस्त्यमुनि, ऊखीमठ और जखोली विकास खंड में वोट डाले गए।

चुनाव में कुल 62.98 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। सबसे अधिक मतदान ऊखीमठ विकास खंड में 72.40 प्रतिशत, अगस्त्यमुनि में 61.92 प्रतिशत तथा जखोली में 59.64 प्रतिशत मतदान हुआ।

तीनों विकासखंडों में कुल 204062 में से 128528 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिनमें 72247 महिलाएं, 56280 पुरुष व एक अन्य शामिल रहे।

सभी विकासखंडों में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से पूरी हुई। प्रशासन और निर्वाचन से जुड़े सभी अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा मतदान को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराया गया।

Latest News

सराहना: चमोली की पांच लखपति दीदियों को मिला उत्कृष्टता सम्मान–

भुली परियोजना में नवाचार और स्वरोजगार के लिए किया गया सम्मानित, मलारी की नीतिका देवी के भोजपत्र...

चमोली: 34 वर्षों की समर्पित सेवा का मिला सम्मान, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता चंदा गड़िया सुपरवाइजर पद पर पदोन्नत–

भावुक विदाई समारोह में ग्रामीणों ने फूल-मालाओं, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर दी शुभकामनाएं, बच्चों के...

चमोली: विष्णुगाड-पीपलकोटी परियोजना में धूमधाम से मनाया गया टीएचडीसीआईएल का 39वां स्थापना दिवस–

निदेशक अजय वर्मा ने फहराया टीएचडीसीआईएल का संगठनात्मक ध्वज, 'देवभूमिरिदम्स' की प्रस्तुतियों पर झूमे...

श्रद्धालु चले सोमनाथ: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया श्रद्धालुओं को रवाना–

उत्तराखंड से सोमनाथ के लिए विशेष रेल यात्रा का शुभारंभ, 700 श्रद्धालु हुए रवाना-- हरिद्वार, 13 जुलाई...

चमोली: अदालत ने बीकेटीसी के आरोपी कर्मचारी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जिला कारागार पुरसाड़ी–

आरोपी कर्मचारी ने पूछताछ में उस पर लगे आरोपों को बताया निराधार, अदालत से नहीं मिल सकी पुलिस को...

Skill Ladders: One of India’s Fast-Growing EdTech Startups

Skill Ladders is an emerging EdTech startup dedicated to transforming the future of education...

बिग ब्रेकिंग: बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावे में हेराफेरी करने वाला आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार–

पुलिस ने देर रात देहरादून से किया गिरफ्तार, बदरीनाथ ले जाया गया आरोपी, आज न्यायालय में होगा पेश...

निर्वाचन: चमोली जिला बार एसोसिएशन चुनाव: भरत सिंह रावत लगातार चौथी बार बने बार संघ के अध्यक्ष–

84 अधिवक्ताओं ने किया मतदान, उपाध्यक्ष, सचिव और सहसचिव सहित कई पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित...
error: Content is protected !!