चमोली: मतदान करने के लिए गांव जा रहे ग्रामीणों का वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत–

by | Jul 25, 2025 | दुर्घटना | 0 comments

बदरीनाथ हाईवे पर छिनका के पास सड़क पर ही पलटा वाहन, जिला अस्पताल में भर्ती किए चार घायल, देखें सूची–

गोपेश्वर, 25 जुलाई 2025: 28 जुलाई को होने वाले मतदान के लिए अपने गांव आ रहे ग्रामीणों का वाहन छिनका के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल गोपेश्वर में भर्ती कराया गया है।

नंदानगर ब्लॉक के पेरी गांव के लोग बदरीनाथ से आ रहे थे। सभी लोग बदरीनाथ में यात्रा सीजन में काम करने के लिए रहते हैं। पीपलकोटी से चमोली की ओर आते समय बिरही-छिनका के बीच अचानक वाहन अनियंत्रित होकर हाईवे पर ही पलट गया।

लोगों में चीख पुकार मच गई। वाहन में चालक सहित 10 लोग सवार थे। दुर्घटना में पेरी गांव के पूर्व ग्राम प्रधान बलवंत सिंह पुत्र केदार सिंह, उम्र 52 साल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार अन्य लोग भरत सिंह पुत्र स्व. नंदन सिंह, हिम्मत सिंह पुत्र आलम सिंह, पुष्कर सिंह पुत्र केदार सिंह और त्रिलोक सिंह पुत्र पुष्कर सिंह घायल हो गए।

सूचना पर एसडीएम आरके पांडेय, सीएमएस डॉ. अनुराग धनिक भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों का हालचाल जाना। डॉ. नीरज पिमोली ने बताया कि दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं, उनके एक्स-रे व अन्य जाचें की जा रही हैं। जबकि दो को हल्की चोटें आई हैं। उनका उपचार किया जा रहा है। वाहन में सवार एक व्य​क्ति ने बताया कि बिरही और छिनका के बीच अचानक वाहन अनियंत्रित होने लगा। देखते ही देखते वह सड़क पर ही पलट गया।

Latest News

चमोली: बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की हेराफेरी का मामला गरमाया, बीकेटीसी के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी–

चार दिन में बीकेटीसी के किसी भी पदाधिकारी के बदरीनाथ न पहुंचने पर आंदोलन की दी चेतावनी-- बदरीनाथ, 10...

बहुद्देशीय शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष और एसडीएम ने सुनीं जनता की समस्याएं–

विभागों को एक माह के भीतर जनसमस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश, सड़क-पेयजल और जंगली जानवरों के आतंक...

टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक-​शि​क्षिकाओं ने किया प्रदर्शन–

टीईटी की बाध्यता खत्म करने व पुरानी पेंशन लागू करने का मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन-- गोपेश्वर, 10...

चमोली: आशा कार्यकर्ताओं और फैसिलिटेटरों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन–

रैली निकालकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, कलेक्ट्रेट में सीएमओ का घेराव कर उठाई विभिन्न मांगें...

चमोली: भारी बारिश की चेतावनी पर चमोली के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में आज अवकाश–

विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घो​षित, आंगनबाड़ियों का संचालन भी रहेगा बंद-- गोपेश्वर, 09 जुलाई...

चमोली: चमोली जिले की सात ग्राम पंचायत काे छोड़कर 608 गांवों में उप प्रधान के लिए होंगे चुनाव–

15 जुलाई को होगा निर्वाचन, उसी दिन नामांकन, मतदान व मतगणना का कार्य होगा संपन्न-- गोपेश्वर, 08 जुलाई...

चमोली: नौ वर्षों की उल्लेखनीय सेवाओं के बाद डॉ. ममता को दी भावभीनी विदाई–

नगरवासियों और सामाजिक संगठनों ने किया सम्मानित, नर्सिंग कॉलेज को प्रदेश के अग्रणी संस्थानों में...

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण: आरोपी कर्मचारी की ड्यूटी बदली, कांग्रेस ने बीकेटीसी भंग करने की उठाई मांग–

जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रोटोकॉल और थाली भेंट गणना कार्य से हटाया गया कर्मचारी, विभिन्न...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी उक्रांद में शामिल, बदरीनाथ विधानसभा में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी–

सांस्कृतिक, राज्य आंदोलन और ​शिक्षा जगत से जुड़ने के बाद अब राजनीति के सफर पर आगे बढ़े केके ​डिमरी...
error: Content is protected !!