चमोली: किस प्रत्याशी के सिर सजेगा ताज, भाग्य मतपेटियों में हुआ बंद, 229 पोलिंग पार्टियां लौटी–

by | Jul 25, 2025 | चमोली, निर्वाचन | 0 comments

258 मतदेय केंद्रों से सकुशल ब्लॉक मुख्यालय पहुंची पोलिंग पार्टियां, सीसीटीवी व सुरक्षा बलों की कडी निगरानी में स्ट्रांग रूम–

गोपेश्वर, 25 जुलाई 2025: चमोली जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण की मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण रुप से संपन्न हो गया है। जिसके बाद जनपद में देवाल, थराली, नारायणबगड़ और ज्योतिर्मठ के 258 मतदेय केंद्रों से सभी पोलिंग पार्टियां सकुशल ब्लॉक मुख्यालयों पर पहुंच गई हैं। यहां सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर मतपेटियों को सीसीटीवी और सुरक्षा बलों की कडी निगरानी में स्ट्रांग रुमों में रख दिया गया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी (पं.) संदीप तिवारी ने बताया कि चमोली जनपद में प्रथम चरण में देवाल, नारायणबगड़, थराली और ज्योतिर्मठ विकास खंडों के 258 मतदेय स्थलों पर गुरुवार को मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई। जिसके बाद जहां 229 पोलिंग पार्टियों ने गुरुवार देर रात्रि ब्लॉक मुख्यालयों पर पहुंच कर मतपेटियों को जमा करवाया।

वहीं शुक्रवार को दूरस्थ क्षेत्रों से 29 पोलिंग पार्टियां ब्लॉक मुख्यालय पहुंची। जिसके साथ ही अब सभी मतपेटियों को सीसीटीवी और सुरक्षा बलों की कडी निगरानी में स्ट्रांग रुमों में रखवाया गया है। कहा कि स्ट्रांग रुम की सुरक्षा के लिए 24×7 सीसीटीवी और सुरक्षा बलों की निगरानी के पुख्ता इंतजाम किए गए है। पुलिस की ओर से स्ट्रांग रुम के आसपास कडी निगरानी की जा रही है।

बताया की जनपद में 28 जुलाई को द्वितीय चरण में पोखरी, कर्णप्रयाग, गैरसैंण, नंदानगर और दशोली विकास खंडों में त्रिस्तरीय पंचायतों के लिए मतदान प्रक्रिया संपादित की जाएगी। जिसके लिए सभी मतदेय स्थलों पर व्यवस्थाएं चाक चौबंध की गई हैं। मतदान के पश्चात जनपद में 31 जुलाई को सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर मतगणना कार्य संपादित किया जाएगा।

Latest News

उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा, दो दिन मुफ्त सफर–

28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में प्रदेश के भीतर नहीं देना होगा किराया, शासन ने जारी किए आदेश...

उत्तराखंड: विकास और संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं: सीपी राधाकृष्णन–

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आईजीएनएफए में आईएफएस के अ​धिकारियों को किया संबो​धित-- देहरादून, 19...

चमोली: स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की राह आसान बनाने को बैंकों को दिए निर्देश–

सरकारी ऋण योजनाओं में तेजी लाएं बैंक, लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करें-- गोपेश्वर, 19 अगस्त...

चमोली: आवारा कुत्तों के आतंक से 10 स्कूलों में 23 अगस्त तक अवकाश–

नारायणबगड़ और नलगांव क्षेत्र के विद्यालयों में 20 से 23 अगस्त तक छुट्टी, ऑनलाइन पढ़ाई के निर्देश...

चमोली: आरक्षित वन भूमि पर गैर वानिकी कार्य मिले तो होगी कार्रवाई, एसआईटी गठित–

आरक्षित वन भूमि के गैर-वानिकी उपयोग पर होगी कड़ी कार्रवाई, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 19...

सतर्कता: सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम की दिशा में चमोली आगे, एचपीवी टीकाकरण में प्रदेश में प्रथम–

जनपद ने हासिल की 68.6 प्रतिशत की उपल​​​ब्धि, स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाया जा रहा व्यापक अ​​भियान...

चमोली: सावन की तीज पर झूलों और भजनों से गूंजा गोपेश्वर–

पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...

चमोली: प्रोफेसर डॉ. जसवंत लाल को मिलेगा राजीव गांधी गौरव अवार्ड–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...

जय हिंद: तेज वर्षा भी बच्चों का उत्साह न रोक पाई, कठूड़ विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस–

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...
error: Content is protected !!