चमोली: दूसरे चरण में एक लाख 80 हजार मतदाता करेंगे 383 प्रधानों का चयन–

by | Jul 26, 2025 | चमोली, निर्वाचन | 0 comments

गैरसैंण, कर्णप्रयाग, नंदानगर, दशोली और पोखरी विकास खंड में होंगे चुनाव, गैरसैंण में सर्वाधिक 47949 मतदाता करेंगे मतदान–

गोपेश्वर, 26 जुलाई 2025: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में द्वितीय चरण का मतदान 28 जुलाई को होगा। चमोली जिले के पांच विकासखंडों में होने वाले द्वितीय चरण के मतदान में एक लाख 80 हजार 232 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए 383 ग्राम प्रधानों का चयन करेंगे।

चमोली जिले के नौ विकासखंडों में से चार में प्रथम चरण में मतदान हो चुका है। द्वितीय चरण में विकासखंड दशोली, नंदानगर, पोखरी, कर्णप्रयाग और गैरसैंण के गांवों मतदान होगा। जिसमें 17 जिला पंचायत सदस्य, 125 क्षेत्र पंचायत सदस्य और 383 ग्राम प्रधानों का चयन होगा। चुनाव में 88 हजार 221 महिलाएं और 92 हजार 11 पुरुष मतदान करेंगे।

सबसे अधिक मतदाता 47949 गैरसैंण में हैं, जिसमें 23963 महिलाएं और 23986 पुरुष मतदाता 95 ग्राम प्रधानों, 40 क्षेत्र पंचायत सदस्यों और पांच जिला पंचायत सदस्यों का चुनाव करेंगे। चमोली जिले में सर्वाधिक मतदाता, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत सदस्य गैरसैंण विकासखंड में ही हैं। वहीं दूसरे नंबर पर कर्णप्रयाग विकासखंड में 47904 मतदाता हैं, जिसमें 28653 महिलाएं और 19251 पुरुष मतदता हैं जो 94 ग्राम प्रधान, 31 क्षेत्र पंचायत सदस्य और तीन जिला पंचायत सदस्यों का चुनाव करेंगे।

कर्णप्रयाग एकमात्र विकासखंड है जहां महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से अधिक है। तीसरे नंबर पर दशोली विकासखंड में 31211 मतदाता हैं, जिसमें 15523 महिला और 16688 पुरुष मतदाता शामिल हैं, जो तीन जिला पंचायत सदस्य, 29 क्षेत्र पंचायत सदस्य और 67 ग्राम प्रधानों को चुनेंगे। पोखरी विकासखंड में 31241 मतदाताओं में 15262 महिला व 15979 पुरुष मतदाता हैं,

यहां तीन जिला पंचायत सदस्य, 25 क्षेत्र पंचायत सदस्य और 73 ग्राम प्रधान चुने जाएंगे। नंदानगर विकासखंड में 30189 मतदाताओं में 14082 महिला और 16107 पुरुष मतदाता हैं जो तीन जिला पंचायत सदस्य, 28 क्षेत्र पंचायत सदस्य और 54 ग्राम प्रधानों का चयन करेंगे।

Latest News

चमोली: प्रशासन और टीएचडीसी अ​धिकारियों की बैठक में गरजे नागपुर बंड क्षेत्र के परियोजना प्रभावित, जनांदोलन की दी चेतावनी–

समस्याओं के समाधान को टीएचडीसी ने मांगा 15 दिन का समय, नियत समय में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो...

पश्चिम बंगाल में जीत पर बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में विशेष पूजा, गोपेश्वर-जोशीमठ में जश्न–

बदरीनाथ में प्रधानमंत्री के नाम की विशेष पूजा, उत्साहित कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी...

चमाेली: निजमुला घाटी के भनाली तोक में आकाशीय बिजली गिरने से 500 बकरियों की मौत–

एक झटके में उजड़ गया भेड़पालकों का सहारा, बारिश के बीच हुआ हादसा, क्षेत्र में मचा हड़कंप-- चमोली, 04...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी ​शिक्षक कमल किशोर डिमरी हुए सेवानिवृत्त, सजी महफिल, पुरानी यादें हुई ताजा–

अक्षत नाट्य संस्था की ओर से आयोजित किया गया भव्य विदाई समारोह, ​शिक्षक और गणमान्य लोग हुए शामिल...

चमोली: कंडारा में 4 से 6 जून तक सजेगा दशोली गढ़ कौथिग, काफल और लिंगुड़ा के स्टॉल होंगे आकर्षण का केंद्र–

कौ​थिग के आयोजन को लेकर बैठकों का दौर शुरू, कौ​थिग के भव्य आयोजन को लेकर बैठक में हुआ मंथन...

चमोली: इंजीनियरिंग कॉलेज में नीट परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 250 ने किया था पंजीकरण–

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ संपन्न हुई परीक्षा, पढ़ें, कितने अभ्य​र्थियों ने दी नीट परीक्षा, डीएम...

छलिया मौसम: चमोली में तीन दिन का ऑरेंज अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर–

जिलाधिकारी की श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से अपील, अनावश्यक यात्रा से बचें, सुरक्षित स्थानों पर...

बढ़ते जन सैलाब के बीच बाबा केदार के भक्तों की सुरक्षा बढ़ाई, बम निरोधक दस्ता द्वारा की जा रही सघन चेकिंग–

केदारनाथ धाम के वि​भिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में बम डिस्पोजल स्क्वाड ने की विशेष चेकिंग-- केदारनाथ...

जिला प्रशासन की सजगता और मानवीय संवेदनशीलता से बची 10 माह की मासूम की जिंदगी–

सीएमओ ने की अपील, उच्च हिमालयी क्षेत्र में 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों को यात्रा में लाने से बचें...
error: Content is protected !!