रुद्रप्रयाग: पंचायत चुनाव की मतगणना में 67 टेबल पर होगी मतगणना, 470 मतगणना कार्मिक किए तैनात–

by | Jul 30, 2025 | निर्वाचन, रूद्रप्रयाग | 0 comments

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन: मतगणना के लिए हुआ अंतिम रेंडमाइजेशन, कल होगी मतगणना–

रुद्रप्रयाग, 30 जुलाई 2025: त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 के तहत जनपद रुद्रप्रयाग में आज मतगणना कार्मिकों के तीसरे एवं अंतिम रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। यह प्रक्रिया जिला कार्यालय स्थित एन.आई.सी. सभागार में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) प्रतीक जैन की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से सॉफ्टवेयर के माध्यम से कुल 470 मतगणना कार्मिकों का चयन किया गया। प्रत्येक मतगणना टेबल पर पाँच सदस्यीय टीम का गठन किया गया है, जिसमें 01 मतगणना सुपरवाइजर एवं 04 सहायकों को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि तीनों विकासखंडों—अगस्त्यमुनि, जखोली एवं ऊखीमठ में क्रमशः 30, 25 व 12 मतगणना टेबल लगाई जाएंगी, जिनकी कुल संख्या 67 होगी।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार सभी चयनित मतगणना कार्मिकों को 29 जुलाई 2025 को प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है, जिससे मतगणना प्रक्रिया में किसी प्रकार की त्रुटि की संभावना को समाप्त किया जा सके। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि पंचायत निर्वाचन के तहत मतगणना कार्य को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी क्रम में सभी आवश्यक तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) राजेन्द्र सिंह रावत, एडीओ पंचायत सुनील नौटियाल, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी दीप्ति चमोली सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Latest News

चमाेली: मुख्यमंत्री के घोषणा के तहत चारधाम यात्रा से पहले चमोली जनपद में विद्युत व्यवस्था हुई और अधिक सुदृढ़–

विद्युत सब स्टेशन सिमली से शुरू हुई बिजली की सप्लाई, लो वोल्टेज की समस्या से मिली मु​क्ति...

चमोली: आकाशीय बिजली गिरने के बाद हुआ शार्टसर्किट, धूंधूं कर जला रेस्टोरेंट–

रेस्टोरेंट के भीतर रखा सिलिंडर फटा तो विकराल हुई आग, अ​ग्निशमन विभाग की टीम ने बुझाई-- गोपेश्वर, 05...

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने सहकारी समिति के मुख्य कार्यालय गोपेश्वर का निरीक्षण कर लिया जायजा–

कंप्यूटरीकरण और डिजिटाइजेशन कार्यों की प्रगति जांची, काश्तकारों को लाभ देने के दिए निर्देश...

आस्था: गोविंदघाट में मोरारी बापू की भव्य रामकथा शुरू, अलकनंदा के किनारे हो रही कथा–

कुबेर देवरा समिति और महिला मंगल दल की महिलाओं ने पुष्पवर्षा कर किया बापू का स्वागत-- चमोली, 04...

उत्तराखंड: पांच जनपदों में आरेंज अलर्ट, मौसम सुबह से खराब–

गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना, ओलावृ​ष्टि तथा झोकेदार हवाएं चलने की संभावना...

तेफना गांव के प्रेम सिंह राणा राज्यमंत्री हुए नियुक्त, गांव में उत्सव का माहौल–

देखें राज्यमंत्रियों की पूरी सूची, प्रेम सिंह राणा को सौंपा जनजाति आयोग के अध्यक्ष का दायित्व...

चमोली: मिला कूड़ा तो होगा चालान, पशुओं को निराश्रित किया तो होगी कार्रवाई–

जिलाधिकारी ने पशु क्रूरता निवारण समिति की समीक्षा बैठक ली, दिए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर। जिलाधिकारी...

चमाेली: चीड़ के जंगल में भड़की आग, अ​ग्नि शमन की टीम ने एक घंटे में बुझाई–

ग्वीलों गांव के समीप जंगल में अचानक भड़की आग आवासीय भवनों तक पहुंची, बड़ी दुर्घटना टली-- नगर पालिका...

आस्था: श्रीनगर में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, निकली आकर्षक शोभायात्रा–

कलश यात्रा और भजन-कीर्तन से गूंजा नगर, श्रद्धालुओं में दिखा भारी उत्साह श्रीनगर, 03 अप्रैल, 2026:...
error: Content is protected !!