चमोली: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हुए संपन्न, प्रशासन ने ली राहत की सांस, आचार संहिता हटी–

by | Aug 1, 2025 | चमोली, निर्वाचन | 0 comments

26 जिला पंचायत सदस्य, 243 बीडीसी सदस्य और 609 ग्राम प्रधान​ निर्वाचित हुए, क्षेत्र पंचायत की एक व ग्राम प्रधान के छह पर नहीं हुआ चुनाव–

गोपेश्वर, 01 अगस्त 2025: शुक्रवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न होने पर प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है। मतगणना पूरी होने के बाद जिले में 26 जिला पंचायत सदस्य, 243 क्षेत्र पंचायत सदस्य और 609 ग्राम प्रधानों का चयन हो गया है। क्षेत्र पंचायत की एक और ग्राम प्रधान के छह पदों पर चुनाव नहीं हुआ। मतगणना संपन्न होने के बाद शुक्रवार को निर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों को अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रमाण पत्र बांटे। निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न होने के बाद आदर्श आचार संहिता भी हट गई है।

चमोली जिले में दो चरणों में मतदान हुआ। प्रथम चरण में ज्योतिर्मठ, देवाल, थराली व नारायणबगड़ में मतदान हुआ। जबकि दशोली, नंदानगर, पोखरी, कर्णप्रयाग और गरैसैंण में द्वितीय चरण में मतदान हुआ। बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे से सभी विकासखंडों में मतगणना शुरू हुई। कहीं सात तो कहीं 11 चरण तक चली मतगणना शुक्रवार सुबह पांच बजे संपन्न हुई।

जिला पंचायत सदस्यों की सीट को लेकर सभी लोग देर रात तक अपडेट लेते रहे। जिला पंचायत की 26 सीटों के लिए 125 प्रत्याशी मैदान में थे। वहीं 244 में से 243 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए चुनाव हुआ। जिसमें 16 निर्विरोध हुए और 709 चुनाव मैदान में रहे। वहीं 615 में से 609 ग्राम प्रधानों का चुनाव हुआ। जिसमें 71 निर्विरोध चुने गए। जबकि अन्य पदों के लिए 1505 प्रत्याशी मैदान में रहे।

छह ग्राम पंचायतों में अलग-अलग कारणों से प्रधानों का चुनाव नहीं हुआ। जिसमें विकासखंड नारायणबगड़ के नाखोली, चलियापानी और जुनेर, देवाल ब्लॉक के कुलिंग व थराली ब्लॉक के ग्राम पंचायत मैन और देवलग्वाड़ में प्रधानों का निर्वाचन नहीं हुआ।

जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप तिवारी ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण संपन्न हो गया है। उन्होंने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिस बल एवं जनप्रतिनिधियों को सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

Latest News

चमोली: देवाल में मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण को लेकर जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश–

जिला​धिकारी ने प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग परियोजना की समीक्षा के दौरान दिए निर्देश, पढ़ें, कैसे...

चमोली: मुख्यमंत्री के प्रति बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने जताया आभार–

गुरु पूर्णिमा पर पुजारियों को सौंपा मुख्यमंत्री का शुभकामना संदेश-- गोपेश्वर, 29 जुलाई 2026: प्राचीन...

चमोली: जिला कांग्रेस की नवगठित कार्यकारिणी का सम्मान, बांटे गए नियुक्ति पत्र–

नवनिर्वाचित पदा​धिकारियों को शॉल ओढाकर किया गया सम्मानित, संगठन को मजबूती देने का आह्वान-- गोपेश्वर...

चमोली: फूलों की घाटी पर किया पोस्टकार्ड का विमोचन–

डाक विभाग उत्तराखंड परिमंडल ने घांघरिया में किया विशेष चित्रित पोस्टकार्ड का विमोचन-- ज्योतिर्मठ, 29...

हरी झंडी: उत्तराखंड में ग्रीन मोबिलिटी को मिली नई रफ्तार, 11 स्वच्छ ईंधन आधारित वाहनों को दिखाई हरी झंडी–

लाभार्थियों को वितरित की गई पूंजीगत अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि, ई-वाहनों और चार्जिंग नेटवर्क के...

चमोली: प्राकृतिक सौंदर्य और आस्था का संगम है वसुधारा ट्रैक–

चारधाम यात्रा में बदरीनाथ पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों में से साहसी तीर्थयात्री व पर्यटक पहुंचते हैं...

होमगार्ड भर्ती: शारीरिक दक्षता परीक्षा में 69 अभ्यर्थी सफल, 88 रहे अनुपस्थित–

गोपेश्वर पुलिस मैदान में आयोजित हो रही होमगार्ड भर्ती, जोश, जज्बे के साथ पहुंच रहे अभ्यर्थी...

चमोली: ईड़ाबधाणी वार्ड पहुंचे डीएम, भारी बारिश के बाद हालात का लिया जायजा–

भू-धंसाव रोकने के लिए सिंचाई विभाग को सुरक्षा कार्य और जल निकासी सुधारने के लिए लोनिवि को दिए...
error: Content is protected !!