उपल​ब्धि: विष्णुगाड-पीपलकाेटी जल विद्युत परियोजना में पेनस्टॉक स्टील लाइनर की स्थापना हुई शुरु–

by | Aug 4, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

परियोजना के लिए महत्वपूर्ण उपल​​ब्धि का क्षण, परियोजना स्थल पर आयोजित हुआ समारोह, पढ़ें परियोजना प्रमुख ने क्या कहा–

पीपलकोटी, 04 अगस्त 2025: टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने सावन माह के पवित्र सोमवार को 444 मेगावाट विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना (वीपीएचईपी) के निर्माण में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। परियोजना के सर्ज शाफ्ट से पावर हाउस तक पेनस्टॉक स्टील लाइनर की इंस्टॉलेशन (स्थापना) प्रक्रिया का शुभारंभ हो गया है। यह कार्य परियोजना के हाइड्रो-मेकैनिकल सेक्टर के लिए अत्यंत अहम है और परियोजना को इसके कमीशनिंग के एक और कदम करीब लाता है।

इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के उपलक्ष्य में परियोजना स्थल पर एक समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख (वीपीएचईपी) अजय वर्मा, केपी सिंह (महाप्रबंधक, टीबीएम/सामाजिक एवं पर्यावरण), संजय ममगाईं (अपर महाप्रबंधक, हाइड्रो मेकैनिकल), रवीन्द्र सिंह राणा (एजीएम, ई एंड एम), बीएस पुंडीर (एजीएम, योजना एवं सुरक्षा), एके श्रीवास्तव (अपर महाप्रबंधक, वित्त एवं लेखा), एसपी डोभाल (अपर महाप्रबंधक, पावर हाउस), अनिल नौटियाल (उप महाप्रबंधक, हाइड्रो मेकैनिकल), बीडी भट्ट, यतबीर सिंह चौहान सहित कई वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

इस अवसर पर परियोजना प्रमुख अजय वर्मा ने कहा कि “पेनस्टॉक स्टील लाइनर की स्थापना केवल एक निर्माण कार्य नहीं है, बल्कि यह इस राष्ट्रीय महत्व की जल विद्युत परियोजना को साकार करने की दिशा में एक रणनीतिक प्रगति है। यह उपलब्धि हमारी टीम की अटूट प्रतिबद्धता, संकल्प और तकनीकी उत्कृष्टता को दर्शाती है। मैं इस महत्वपूर्ण कार्य से जुड़े सभी हितधारकों, विशेष रूप से हाइड्रो मेकैनिकल टीम, मेसर्स एचसीसी तथा मेसर्स पीईएस को उनके अथक प्रयासों और समर्पण के लिए हार्दिक बधाई देता हूँ।

ऐसी उपलब्धियाँ हमें परियोजना की समयबद्ध कमीशनिंग की ओर प्रेरित करती हैं। वीपीएचईपी, न केवल स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन में योगदान देगा, बल्कि क्षेत्रीय विकास को भी नई गति प्रदान करेगा। टीएचडीसीआईएल, देश की ऊर्जा सुरक्षा एवं सतत विकास के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है।”

यह उपलब्धि दुर्गम हिमालयी क्षेत्र में स्थित इस परियोजना के निर्माण में टीएचडीसीआईएल की दक्षता, प्रतिबद्धता और दूरदृष्टि को प्रमाणित करती है और भारत के नवीकरणीय ऊर्जा अभियान में इसकी प्रमुख भूमिका को रेखांकित करती है।

Latest News

चमोली: गैर टंगसा में ‘हमरु मुल्क, हमरु क्षेत्र ट्रस्ट’ का शुभारंभ, शिक्षा से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक करेंगे कार्य–

ट्रस्ट समिति का हुआ गठन, दर्शन सिंह बर्त्वाल को दी गई अध्यक्ष की जिम्मेदारी, निर्धन, मेधावी छात्रों...

चमोली: युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनाने में जुटी चमोली पुलिस, चलाया अ​भियान–

एनसीसी कैडेट्स को नए कानून, साइबर अपराध और नशे के दुष्प्रभावों में बारे में दी जा रही महत्वपूर्ण...

चमोली: नंदप्रयाग को मिलेगा आधुनिक तहसील भवन, जिलाधिकारी ने दिए दिव्यांगजन-अनुकूल सुविधाओं के निर्देश–

जनसुविधाओं से सुसज्जित होगा नया तहसील भवन, जिलाधिकारी ने किया निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण...

चमोली: नंदानगर और दशोली तहसील में आयोजित हुआ जनकल्याणकारी प्रदर्शनी शिविर–

लोगों को दी गई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी-- नंदानगर/गोपेश्वर, 16 जून 2026: केंद्र एवं राज्य सरकार...

चमोली: चारधाम यात्रा को सुगम बनाने हेतु यातायात व्यवस्था का जिलाधिकारी ने लिया जायजा–

गौचर में यातायात प्रबंधन का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण-- गौचर, 16 जून 2026: जिलाधिकारी गौरव...

चमोली: मामूली कहासुनी चली तलवारें, तलवारों से हमले के बाद कर्णप्रयाग में चार घंटे जाम–

स्कूटी की टक्कर को लेकर विवाद बढ़ा, कई लोग घायल; तीन आरोपी गिरफ्तार, डीएम-एसपी ने संभाला मोर्चा...

हक की लड़ाई: सड़क से जुड़े अनसूया देवी मंदिर, जिला​धिकारी से मिले ग्रामीण–

अनसूया मंदिर तक मोटर मार्ग निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन...

चमोली: ज्याेतिर्मठ विकास खंड के पोखनी में पंचायत भवन और सीसी मार्ग निर्माण की मांग–

चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन-- गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले की ग्राम पंचायत पोखनी के...

जय बदरीविशाल: मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन, मंदिर समिति को दिए 5 करोड़ रुपये–

विशेष पूजा में हुए शामिल, यात्रा व्यवस्थाओं की ली जानकारी-- बदरीनाथ, 15 जून 2026: देश के प्रमुख...
error: Content is protected !!