परेशानी: बदरीनाथ हाईवे पर भनेरपाणी में मलबा और बोल्डर आने से रुकी रही बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा–

by | Aug 5, 2025 | आपदा, चमोली | 0 comments

बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग जगह-जगह हो रहा बा​धित, बारिश से आ रहा मलबा–

पीपलकोटी, 04 अगस्त 2025: भनेरपाणी में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पहाड़ी से आए मलबे के कारण लगभग दो घंटे तक बंद रहा। यहां बदरीनाथ धाम के लिए जाने वाले तीर्थयात्री रुके रहे। बारिश होने के कारण बदरीनाथ हाईवे कई जगहों पर खस्ता हालत में पहुच गया है।

बदरीनाथ हाईवे पर पागल नाला, पाताल गंगा, जोशीमठ से मारवाड़ी, टैय्या पुल, लामबगड़ और कंचन गंगा में वाहनों की आवाजाही मु​श्किल से हो पा रही है। बारिश से हाईवे पर कुछ जगहों पर मलबा भी आ गया है, जिससे वाहनों को चलने में दिक्कतें हो रही हैं। बात करें चमोली बाजार के समीप की तो यहां क्षेत्रपाल भूस्खलन क्षेत्र में भी पहाड़ी से मलबा हाईवे पर आ रहा है। जिससे यहां दलदल बन गया है।

रविवार रात को हुई तेज बारिश से हाईवे सोमवार को सुबह करीब पांच बजे पहाड़ी से हुए भूस्खलन के चलते अवरुद्ध हो गया। बारिश केे बीच ही यहां मौजूद जेसीबी मशीन से हाईवे को खोलने का काम शुरु किया गया। करीब दो घंटे तक मलबा हटाने के बाद सुबह सात बजे वाहनों की आवाजाही सुचारु हो सकी।

पागल नाला में भी भारी मात्रा में मलबा हाईवे पर आ गया था, जिसे जेसीबी की मदद से हटाया गया। यहां बार-बार नाले से मलबा हाईवे पर आ रहा है। हेलंग के पास भी पहाड़ी से मलबा और बोल्डर हाईवे पर आ रहे हैं। पाताल गांव में पहाड़ी के मलबे और पत्थरों को हाईवे पर आने से रोकने के लिए लोहे की जाली लगाई गई है। इसके बावजूद भी पत्थर छिटककर हाईवे पर आ रहे हैं।

Latest News

चमोली: राजकीय प्राथमिक विद्यालय बूरा के प्रधानाध्यापक नरेंद्र चौहान को दी विदाई–

विद्यालय के विकास, ​शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने और छात्रों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण रहा...

चमोली: एससीएसटी एक्ट के साथ ही मारपीट, जान से मारने की धमकी देने पर पति, पत्नी व बेटे के ​खिलाफ मुकदमा–

भवन निर्माण कार्य के दौरान हुआ भूमि विवाद, हवाई फायरिंग भी झोंकी, पुलिस मामले की जांंच में जुटी...

चमोली: अंकित भंडारी को सौंपी प्रबंधक संगठन के अध्यक्ष की जिम्मेदारी–

अशासकीय विद्यालय प्रबंधक संगठन की कर्णप्रयाग में हुई बैठक, कई मुद्दों पर हुई चर्चा-- चमोली, 10...

साबाश: चमोली और रुद्रप्रयाग जनपद के अव्वल छात्र-छात्राओें को डाक विभाग ने किया सम्मानित–

सुभाग, ह​र्षित और अक्षत को मिली दीन दयाल स्पर्श छात्रवृ​त्ति परीक्षा का सम्मान, डाक अधीक्षक ने किया...

चमोली: चारधाम यात्रा से पहले चमोली में सात स्थानों पर मॉक ड्रिल–

जिला​धिकारी समेत आला अ​धिकारियों ने आपदा कंट्रोल रुम से परखी मॉक ड्रिल की व्यवस्थाएं-- गोपेश्वर, 10...

चमोली: निजमुला घाटी के वन पंचायतों में माइक्रोप्लान के तहत होने वाले कार्यों पर बनीं सहमति–

चारा प्रजाति का पौधरोपण वना​ग्नि से वन सुरक्षा और जल संरक्षण के संवर्द्धन पर भी हुई बात...

चमोली: विवाह समारोह के लिए मिलेंगे दो व्यावसायिक सिलिंडर, जिला प्रशासन देगा अनुमति–

विवाह समारोह के लिए एलपीजी गैस आवंटन के लिए दस प्रतिशत एसओपी की गई निर्धारित, पढ़ें पूरी खबर...

चमोली: प्ला​स्टिक मुक्त होगी बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा, अ​भियान के रुप में लेगा जिला प्रशासन–

जिला​धिकारी ने अ​धिकारियों के साथ बैठक कर इसके लिए अ​भियान चलाने के दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 09...

चमोली: नौ मई को जनपद के सभी न्यायालयों में आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत–

चमोली जिला न्यायालय के साथ ही तहसीलों की न्यायालयों में भी आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत...
error: Content is protected !!