चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर दूसरा सिरोहबगड़ बन रहा पीपलकोटी का भनेरपाणी, नहीं रुक रहा भूस्खलन–

by | Aug 8, 2025 | चमोली, सड़क, समस्या | 0 comments

दो दिन से बंद है हाईवे, तीर्थयात्री कर रहे हाईवे खुलने का इंतजार, इन जगहों के लोग कर रहे यात्रियों को खाने, पीने की व्यवस्था–

पीपलकोटी, 08 अगस्त 2025: बदरीनाथ हाईवे शुक्रवार को दूसरे दिन भी वाहनों की आवाजाही के लिए नहीं खुल पाया है। हाईवे न खुलने से जोशीमठ, बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, चमोली, पीपलकोटी क्षेत्र के लोगों की आवाजाही नहीं हो पा रही है। तीर्थयात्री भी हाईवे खुलने का इंतजार कर रहे हैं। जोशीमठ क्षेत्र में करीब 500 तीर्थयात्री फंसे हुए हैं, जबकि पीपलकोटी क्षेत्र में लगभग 700 तीर्थयात्री रुके हुए हैं।

पीपलकोटी और जोशीमठ क्षेत्र के लोग तीर्थयात्रियों को खाना और पानी उपलब्ध करा रहे हैं। जिला​धिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि हाईवे खोलने का काम दिन और रात चल रहा है। जिस स्थान पर भूस्खलन हुआ है,

वहां पोकलैंड और जेसीबी मशीन चलने से पहाड़ी से भूस्खलन हो रहा है। जिससे हाईवे को खोलने में देरी हो रही है। बता दें कि पीपलकोटी के भनेरपाणी और चाड़ातोक में बदरीनाथ हाईवे बेहद खतरनाक ​स्थिति में पहुंच गया है। यहां ढलान वाली चट्टानों से भूस्खलन हो रहा है। यहां ऊपर से पहाड़ और नीचे से अलकनंदा नदी बह रही है।

भनेरपाणी का निरीक्षण करते एडीएम विवेक प्रकाश-

पीपलकोटी के होटल व्यवसायी अतुल शाह ने बताया कि हाईवे की ​स्थिति खतरनाक बनीं हुई है। चाड़ातोक में पहाड़ी से भूस्खलन हो रहा है। यहां बोल्डर भी मलबे के साथ हाईवे पर आ रहे हैं। आने वाले समय में यह स्टॉप दूसरा सिरोबगड़ बनते जा रहा है।

Latest News

चमाेली: मुख्यमंत्री के घोषणा के तहत चारधाम यात्रा से पहले चमोली जनपद में विद्युत व्यवस्था हुई और अधिक सुदृढ़–

विद्युत सब स्टेशन सिमली से शुरू हुई बिजली की सप्लाई, लो वोल्टेज की समस्या से मिली मु​क्ति...

चमोली: आकाशीय बिजली गिरने के बाद हुआ शार्टसर्किट, धूंधूं कर जला रेस्टोरेंट–

रेस्टोरेंट के भीतर रखा सिलिंडर फटा तो विकराल हुई आग, अ​ग्निशमन विभाग की टीम ने बुझाई-- गोपेश्वर, 05...

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने सहकारी समिति के मुख्य कार्यालय गोपेश्वर का निरीक्षण कर लिया जायजा–

कंप्यूटरीकरण और डिजिटाइजेशन कार्यों की प्रगति जांची, काश्तकारों को लाभ देने के दिए निर्देश...

आस्था: गोविंदघाट में मोरारी बापू की भव्य रामकथा शुरू, अलकनंदा के किनारे हो रही कथा–

कुबेर देवरा समिति और महिला मंगल दल की महिलाओं ने पुष्पवर्षा कर किया बापू का स्वागत-- चमोली, 04...

उत्तराखंड: पांच जनपदों में आरेंज अलर्ट, मौसम सुबह से खराब–

गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना, ओलावृ​ष्टि तथा झोकेदार हवाएं चलने की संभावना...

तेफना गांव के प्रेम सिंह राणा राज्यमंत्री हुए नियुक्त, गांव में उत्सव का माहौल–

देखें राज्यमंत्रियों की पूरी सूची, प्रेम सिंह राणा को सौंपा जनजाति आयोग के अध्यक्ष का दायित्व...

चमोली: मिला कूड़ा तो होगा चालान, पशुओं को निराश्रित किया तो होगी कार्रवाई–

जिलाधिकारी ने पशु क्रूरता निवारण समिति की समीक्षा बैठक ली, दिए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर। जिलाधिकारी...

चमाेली: चीड़ के जंगल में भड़की आग, अ​ग्नि शमन की टीम ने एक घंटे में बुझाई–

ग्वीलों गांव के समीप जंगल में अचानक भड़की आग आवासीय भवनों तक पहुंची, बड़ी दुर्घटना टली-- नगर पालिका...

आस्था: श्रीनगर में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, निकली आकर्षक शोभायात्रा–

कलश यात्रा और भजन-कीर्तन से गूंजा नगर, श्रद्धालुओं में दिखा भारी उत्साह श्रीनगर, 03 अप्रैल, 2026:...
error: Content is protected !!