चमोली: चमोली जनपद में जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद पर एक नामांकन हो गया निरस्त–

by | Aug 11, 2025 | चमोली, राजनीति | 0 comments

जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए दो प्रत्याशियों ने किया नामांकन, ब्लॉक प्रमुख से लेकर अध्यक्ष तक हुए 60 नामांकन–

चमोली, 11 अगस्त 2025: चमोली जिले में जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, क्षेत्र पंचायत प्रमुख सहित ज्येष्ठ और कनिष्ठ उप प्रमुख पदों के लिए कुल 60 प्रत्याशियों ने नामांकन कर लिया है। जिला पंचायत अध्यक्ष के पद के लिए दो प्रत्याशियों की ओर से नामांकन किया गया है। जबकि जिला पंचायत उपाध्यक्ष के लिए 5 प्रत्याशियों की ओर से नामांकन किया गया है। उपाध्यक्ष पद पर एक प्रत्याशी छेकुड़ा वार्ड के सुरेंद्र सिंह नेगी का नामांकन निरस्त हो गया है। उनके नामांकन पत्र पर प्रस्तावक के हस्ताक्षर, पता और अनुमोदक का नाम, पता और हस्ताक्षर नहीं थे।

चमोली जिले के जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मटई वार्ड से जिला पंचायत सदस्य के रूप में विजयी हुए दौलत सिंह और उर्गम वार्ड से विजयी रमा राणा ने अपना नामांकन कराया है। जबकि जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद पर 5 प्रत्याशियों की ओर से नामांकन किया गया है। वहीं जनपद के नौ विकास खंडों में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए कुल 19 प्रत्याशियों की ओर से नामांकन किया गया है।

ऐसे में दशोली, गैरसैंण, नारायणबगड़, ज्योतिर्मठ, थराली, कर्णप्रयाग और नंदानगर ब्लॉक प्रमुख पद के लिए 2-2 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। जबकि देवाल में 4 और पोखरी विकास खंड में महज एक नामांकन प्राप्त हुआ है। वहीं ज्येष्ठ उप प्रमुख पद के लिए 9 विकासखंडों में कुल 17 प्रत्याशियों के नामांकन प्राप्त हुए हैं। जिनमें से पोखरी, गैरसैंण, दशोली, नारायणबगड़, ज्योतिर्मठ, देवाल, कर्णप्रयाग और नंदानगर में दो-दो प्रत्याशियों की ओर से नामांकन किया गया है। वहीं थराली में 1 प्रत्याशी की ओर से नामांकन किया गया है।

इसी क्रम में नौ विकास खंडों में कनिष्ठ उप प्रमुख पद के लिए कुल 17 नामांकन किए गए हैं। जिनमे से गैरसैंण, दशोली, नारायणबगड़, ज्योतिर्मठ, देवाल और कर्णप्रयाग से 2-2 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। जबकि पोखरी में 3 व थराली और नंदानगर से कनिष्ठ उप प्रमुख पद के लिए 1-1 नामांकन प्राप्त हुआ है।

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने कहा कि जनपद में जिला पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के साथ ही क्षेत्र पंचायत प्रमुख, ज्येष्ठ उप प्रमुख और कनिष्ठ उप प्रमुखों के नामांकन की प्रक्रिया शांतिपूर्ण रुप से पूर्ण कर ली गई है। सभी आवेदनों की जांच नियमानुसार की जा रही है। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 12 अगस्त को नाम वापसी की प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। जबकि 14 अगस्त को मतदान और मतगणना की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी। बताया कि मतदान और मतगणना कार्य के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

Latest News

चमोली: एससीएसटी एक्ट के साथ ही मारपीट, जान से मारने की धमकी देने पर पति, पत्नी व बेटे के ​खिलाफ मुकदमा–

भवन निर्माण कार्य के दौरान हुआ भूमि विवाद, हवाई फायरिंग भी झोंकी, पुलिस मामले की जांंच में जुटी...

चमोली: अंकित भंडारी को सौंपी प्रबंधक संगठन के अध्यक्ष की जिम्मेदारी–

अशासकीय विद्यालय प्रबंधक संगठन की कर्णप्रयाग में हुई बैठक, कई मुद्दों पर हुई चर्चा-- चमोली, 10...

साबाश: चमोली और रुद्रप्रयाग जनपद के अव्वल छात्र-छात्राओें को डाक विभाग ने किया सम्मानित–

सुभाग, ह​र्षित और अक्षत को मिली दीन दयाल स्पर्श छात्रवृ​त्ति परीक्षा का सम्मान, डाक अधीक्षक ने किया...

चमोली: चारधाम यात्रा से पहले चमोली में सात स्थानों पर मॉक ड्रिल–

जिला​धिकारी समेत आला अ​धिकारियों ने आपदा कंट्रोल रुम से परखी मॉक ड्रिल की व्यवस्थाएं-- गोपेश्वर, 10...

चमोली: निजमुला घाटी के वन पंचायतों में माइक्रोप्लान के तहत होने वाले कार्यों पर बनीं सहमति–

चारा प्रजाति का पौधरोपण वना​ग्नि से वन सुरक्षा और जल संरक्षण के संवर्द्धन पर भी हुई बात...

चमोली: विवाह समारोह के लिए मिलेंगे दो व्यावसायिक सिलिंडर, जिला प्रशासन देगा अनुमति–

विवाह समारोह के लिए एलपीजी गैस आवंटन के लिए दस प्रतिशत एसओपी की गई निर्धारित, पढ़ें पूरी खबर...

चमोली: प्ला​स्टिक मुक्त होगी बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा, अ​भियान के रुप में लेगा जिला प्रशासन–

जिला​धिकारी ने अ​धिकारियों के साथ बैठक कर इसके लिए अ​भियान चलाने के दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 09...

चमोली: नौ मई को जनपद के सभी न्यायालयों में आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत–

चमोली जिला न्यायालय के साथ ही तहसीलों की न्यायालयों में भी आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत...

चमोली: जिलाधिकारी ने गोपेश्वर और कर्णप्रयाग में जल निकासी व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए निर्देश–

शहरों में जल भराव की समस्या के स्थाई समाधान स्वच्छता व्यवस्था और जल निकासी की समुचित व्यवस्था पर हुई...
error: Content is protected !!