चमाेली: पोखरी, ज्योतिर्मठ, नंदानगर व दशोली में प्रमुख पद पर सीधा मुकाबला —

by | Aug 11, 2025 | चमोली, निर्वाचन | 0 comments

भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस से एक-एक प्रत्या​शियों ने कराया नामांकन, रौचक हुआ मुकाबला। 14 को होगा निर्वाचन–

गोपेश्वर, 11 अगस्त 2025: जनपद चमोली में जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख, ज्येष्ठ उपप्रमुख और कनिष्ठ प्रमुख पद पर 14 अगस्त को निर्वाचन होगा। विकासखंड दशोली, पोखरी, ज्योतिर्मठ और नंदानगर में ब्लॉक प्रमुख पद पर सीधा मुकाबला है। यहां भाजपा व कांग्रेस से एक-एक प्रत्याशियों ने नामांकन कराया है।

विकासखंड दशोली में प्रमुख पद पर भाजपा से विनीता देवी और निर्दलीय प्रत्याशी विनीता देवी आर्य ने नामांकन किया। ज्येष्ठ उपप्रमुख पर विपिन कंडारी व पंकज पुरोहित, कनिष्ठ उपप्रमुख पर शालिनी खत्री व जगजीवन सिंह ने नामांकन पत्र जमा किया। नंदानगर में प्रमुख पद पर भाजपा से हेमा देवी ने नामांकन किया, जबकि उमा देवी निर्दलीय मैदान में उतरी हैं।

ज्येष्ठ उपप्रमुख पर हीरा सिंह व चंद्रमोहन जबकि कनिष्ठ पर एकमात्र युद्धवीर सिंह ने नामंकन किया है। वहीं पोखरी में प्रमुख पद पर कांग्रेस से राजी देवी और भाजपा से मीना रावत, ज्येष्ठ उपप्रमुख पद पर कांग्रेस से ऊषा कंडारी व भाजपा से रवेंद्र सिंह, कनिष्ठ उपप्रमुख पद पर कांग्रेस से शिवलाल और भाजपा से आशा देवी ने नामांकन किया।

ज्योतिर्मठ विकासखंड में प्रमुख पद पर कांग्रेस से अनूप सिंह नेगी और भाजपा से मनोज रावत मैदान में उतरे, जबकि ज्येष्ठ उपप्रमुख पर गुड्डी देवी और कनिष्ठ उपप्रमुख पर नरेश चंद्र और प्रदीप सिंह चौहान ने नामांकन किया।

Latest News

चमोली: जनता मिलन में सुनी गईं 30 शिकायतें, मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश-

सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश- गोपेश्वर, 29 सितंबर...

चमोली: सीवरेज, सेप्टेज एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाने के निर्देश–

एसटीपी की नियमित निगरानी और ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण के निर्देश-- गोपेश्वर, 28 सितंबर 2026:...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत कर्णप्रयाग शिविर में 484 लोगों ने किया प्रतिभाग–

56 दिव्यांगजनों के बनाए गए दिव्यांग प्रमाण पत्र-- कर्णप्रयाग, 28 सितंबर 2026: सेवा संकल्प अभियान के...

चमोली: धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने को प्रशासन ने जारी किए आदेश–

बद्रीनाथ धाम सहित धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त-- गोपेश्वर, 27 सितंबर...

चमोली: विधिक जागरूकता शिविर में दी कानूनी अधिकारों की जानकारी–

न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी और आलोक महरा ने बताया निःशुल्क कानूनी सहायता का महत्व-- गोपेश्वर, 27...

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...
error: Content is protected !!